500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुलिस ने लापता बच्चों का लगाया पता
नोएडा, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के एक स्कूल से पांच सितंबर को लापता दोनों बच्चों को पुलिस ने बरामद कर सकुशल उनके घर पहुंचा दिया। पुलिस ने बच्चों की तलाश में सात टीमें लगाई थीं। इन टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मेट्रो स्टेशन समेत कई जगहों पर इन बच्चों की तलाश की। इसके साथ ही 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी में बच्चे जाते हुए दिखाई दिए थे।
उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही हैं आपराधिक घटनाएं, महिलाओं को बनाया जा रहा विशेष...
देहरादूर, 7 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड को देवताओं की भूमि कहा जाता है। लेकिन राज्य में आपराधिक गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं । प्रदेश में महिला अपराध तेजी से बढ़ रहा है। लूट, छेड़छाड़, बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। इसका खुलासा एक आरटीआई से हुआ है।
योगी सरकार विशेष जाति को कर रही टारगेट, फर्जी एनकाउंटर की होनी चाहिए जांच...
जौनपुर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। सपा एमएलसी लाल बहादुर यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सुलतानपुर डकैती कांड के आरोपी मंगेश यादव के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने पर उसके घर पहुंचा। इस दौरान लाल बिहारी यादव ने मंगेश यादव के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए एनकाउंटर को फर्जी बताया और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
व्यक्ति की गला रेत कर हत्या करने वाला गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 5 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस को गुरुवार सुबह सड़क पर एक शव पड़ा मिला और शाम को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान उमेश के रूप में हुई।
बिहार के गोपालगंज में दो स्थानों से बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद, चार गिरफ्तार
गोपालगंज, 5 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस को बड़ी मात्रा में सोना-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं। पुलिस चार तस्करों को गिरफ्तार करके पूछताछ कर रही है।
ग्रेटर नोएडा में दो बदमाश गिरफ्तार, सोना और रुपए बरामद
ग्रेटर नोएडा, 4 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घरों में लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पकड़कर उनके पास से सोना और कैश बरामद किया है। गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश जारी है।
नोएडा : रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस छलकाए जा रहे थे जाम, पुलिस ने की...
नोएडा, 2 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के एक रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी की।
पुलिस भर्ती परीक्षा : 19 एफआईआर दर्ज, 22 आरोपी गिरफ्तार (लीड-1)
लखनऊ, 30 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश में 19 एफआईआर दर्ज की गई और 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरजी कर घटना का असर : बंगाल के थिएटर समूह ने राज्य सरकार से...
कोलकाता, 28 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में स्थित एक थिएटर समूह 'मालदा सोमोबेटा प्रयास' ने जिले में एक "थिएटर मेला" आयोजित करने के लिए राज्य सरकार से मिलने वाला दान लेने से मना कर दिया है।
बिहार में चोरी के आरोप में युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च, दो...
अररिया (बिहार), 28 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस का दावा है कि अन्य पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई है।










