बिहार : बस से कुचलकर छात्रा की मौत, आक्रोशित लोगों ने बस फूंका

बिहार शरीफ, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक यात्री बस से कुचलकर ट्यूशन पढ़ने जा रही एक छात्रा की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बस चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और बस को भी आग के हवाले कर दिया।

बिहार : पिकअप वैन से उत्पाद विभाग टीम को कुचला, एक की मौत, दो...

अरवल, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के अरवल जिले में एक पिकअप वैन चालक ने जांच से बचने के लिए उत्पाद विभाग टीम के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में उत्पाद विभाग के वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि दो जवान घायल हो गए।

ईडी ने भगोड़े तृणमूल नेता शाहजहां पर कसा शिकंजा, आयकर रिकॉर्ड मँगाए

कोलकाता, 2 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिन पर 5 जनवरी को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले की "योजना बनाने" का आरोप है।

डीपीएस आरकेपुरम को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी अभियान जारी

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के आरके पुरम इलाके में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केंद्र ने केरल के मुख्यमंत्री की बेटी की आईटी कंपनी एक्सलॉजिक के सौदे की...

तिरुवनंतपुरम, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन की स्वामित्व वाली आईटी फर्म-एक्सलॉजिक के लेनदेन की गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) जांच का आदेश दिया है।

सोसाइटी गेट पर गार्ड के साथ मारपीट, पिस्टल भी दिखाने का आरोप

ग्रेटर नोएडा, 1 फरवरी (आईएएनएस) ! ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में एक बार फिर हंगामा देखने को मिला। बुधवार शाम को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की साया ज़िओन सोसाइटी में एक स्कॉर्पियो सवार युवक ने सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट की, बदसलूकी और धक्कामुक्की की। आरोप लगाया गया कि उसके द्वारा सुरक्षा कर्मी और सुपर वाइजर को पिस्टल भी दिखाई गई। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बिजनौर में पुलिस व बदमाशों बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

बिजनौर 1 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना नांगल पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात को मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर ल‍िया गया, जबकि एक अन्य बदमाश को कांबिंग दौरान गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को दी।

मुजफ्फरनगर में जुआ रैकेट का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर 28 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना पुलिस ने एक जुए के रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से जुआ सामग्री बरामद की गई। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी।आरोपियों की पहचान राजू उर्फ सोनी, शमशाद, कादिर, मोहित त्यागी, अशोक कुमार, दानिश, विकास और अर्जुन के रूप में हुई है।

कर्नाटक में व्यक्ति ने मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

रामानगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के रामानगर जिले में छह साल के एक लड़के के साथ कुकर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार व दूसरा फरार

गाजियाबाद, 27 जनवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस की बीती रात चेकिंग के दौरान दो लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगनेे से एक बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर ल‍िया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

खरी बात