Sunday, May 10, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

ओडिशा: बच्ची की हत्या के मामले में अदालत ने शख्स को सुनाई मौत की...

भुवनेश्वर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के अंगुल जिले की एक अदालत ने 40 साल के एक व्यक्ति को मौत की सजा सुनाई है। उस पर निशा इंडस्ट्रियल पुलिस स्टेशन इलाके में 2025 में यौन हमले के बाद महज 4 साल 10 महीने की एक बच्ची की बेरहमी से हत्या करने आरोप था।

नालंदा : हथियार के बल पर इंटर की छात्रा से दरिंदगी, 12 घंटे बाद...

पटना, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले में एक इंटर की छात्रा ने पिस्टल के बल पर हुए कथित दुष्कर्म के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि वारदात के करीब 12 घंटे बाद आहत होकर छात्रा ने यह खौफनाक कदम उठाया। छात्रा के परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले एक पूर्व वार्ड कमिश्नर के बेटे पर इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

देश के संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर जासूसी में 11 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने दो अलग अभियानों में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नौ सीसीटीवी कैमरे को रिकवर किया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इन लोगों ने सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। यह जानकारी अतिरिक्त सीपी स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाह ने आईएएनएस से बातचीत में दी।

तेलंगाना पुलिस के समक्ष पीएलजीए कार्यकर्ताओं समेत 41 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

हैदराबाद, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन कमांडर सोदी मल्ला उर्फ ​​केशल समेत सीपीआई (माओवादी) के 42 कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उनके साथ 36 हथियार और 800 ग्राम सोना भी बरामद हुआ।

जेजेएम घोटाला : पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल तीन दिन की एसीबी हिरासत में...

जयपुर, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। जल जीवन मिशन (जेजेएम) घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार पूर्व IAS अधिकारी सुबोध अग्रवाल को शुक्रवार को एसीबी कोर्ट ने तीन दिन की हिरासत में भेज दिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आगे की पूछताछ के लिए पांच दिन की हिरासत मांगी थी।

गाजियाबाद दुष्कर्म केस: सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर और एसएचओ को किया तलब

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद में चार साल की बच्ची के दुष्कर्म और हत्या मामले में लापरवाही बरतने के आरोप मे गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर और एसएचओ को सोमवार को अदालत में तलब किया है।

यूपी: मानव तस्करी के 9 अभियुक्तों को 8-8 साल के कठोर करावास की सजा

लखनऊ, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। रोहिंग्या और बांग्लादेशी महिलाओं और बच्चों को अवैध रूप से सीमा कराने वाले मानव तस्करी से जुड़े सभी दोषियों को अदालत ने अलग-अलग अवधि की सजा सुनाई है, साथ ही जुर्माने से भी दंडित किया है।

इटावा में चोरी के आरोप में चार गिरफ्तार, सर्दियों में स्कूलों को बनाते थे...

इटावा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। इटावा पुलिस ने लंबे समय से स्कूलों और सरकारी संस्थानों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान, हथियार और कैश बरामद किया है। आरोपी सर्दियों की छुट्टियों में बंद पड़े स्कूलों को निशाना बनाते थे।

नोएडा: हर्षित भट्ट की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज

नोएडा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र हर्षित भट्ट की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मामला थाना सेक्टर-126 क्षेत्र का है, जहां मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर हर्षित के साथ मौजूद तीन अन्य छात्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

झारखंड : तीसरी कक्षा की छात्रा से कथित रेप के आरोप में हेडमास्टर गिरफ्तार,...

चतरा, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में हंटरगंज ब्लॉक मुख्यालय स्थित अनुसूचित जाति आवासीय बालिका विद्यालय से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। स्कूल के हॉस्टल में रहने वाली और तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय एक नाबालिग छात्रा मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती पाई गई।

खरी बात