ओडिशा: 55 लाख रुपए के गबन के आरोप में वन विभाग का अधिकारी गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा सतर्कता विभाग ने शुक्रवार को वन विभाग के एक अधिकारी को 55 लाख रुपए से अधिक के सरकारी धन के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया।
साइबर फ्रॉड के लिए खोली 20 कंपनियां, दिल्ली पुलिस के जाल में ऐसे फंसे...
नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो साइबर फ्रॉड करके ठगे गए पैसे को निकालने के लिए 20 अलग-अलग कंपनियां खोल रहा था।
कठुआ पुलिस ने पाकिस्तान में रह रहे 7 आरोपियों की संपत्तियों को किया अटैच
कठुआ, 2 जनवरी (आईएएनएस)। कठुआ पुलिस ने पाकिस्तान में रह रहे 7 आरोपियों की संपत्तियों को अटैच किया है। सातों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हैं।
ओडिशा में ईओडब्ल्यू ने 40 करोड़ रुपए की शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी मामले में मुख्य...
भुवनेश्वर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पश्चिम बंगाल से 40 करोड़ रुपए के शेयर ट्रेडिंग धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी ईओडब्ल्यू के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।
मणिपुर: सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
इंफाल, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में पिछले 24 घंटों के दौरान मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के 27 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
देशविरोधी गाने से फैला तनाव, सार्वजनिक लाउडस्पीकर पर बजाने वाला युवक गिरफ्तार
वसई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के वसई स्थित नायगांव पुलिस स्टेशन से एक गंभीर और संवेदनशील घटना सामने आई है। चिंचोटी क्षेत्र में सैलून में लाउडस्पीकर के माध्यम से देशविरोधी और भड़काऊ गीत बजाए जाने से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।
बल्लारी हिंसा मामला: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक डीजीपी से की मुलाकात, सुरक्षा देने की...
बेंगलुरु, 2 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के बल्लारी जिले में हुई हिंसक घटना को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक एमए सलीम से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक और विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी ने किया।
शराब घोटाला: चैतन्य को हाईकोर्ट से मिली जमानत, भूपेश बघेल ने बताया ‘सत्य की...
बिलासपुर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मामले में चैतन्य बघेल को राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल को जमानत दी है। चैतन्य बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उनकी याचिका का संज्ञान लेते हुए चैतन्य बघेल को जमानत दे दी है।
बठिंडा रेलवे स्टेशन पर मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस
बठिंडा, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के बठिंडा रेलवे स्टेशन से एक बहुत ही दुखद मामला सामने आया है। स्टेशन के पार्सल घर के पास लाइन नंबर 6 पर एक नवजात का शव मिला। बच्चे का एक पैर आवारा कुत्तों ने खा लिया था। बच्चे के पास महिला के कपड़े भी बरामद हुए हैं।
बरेली: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैजान गिरफ्तार, एक कांस्टेबल घायल
बरेली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने गैंगस्टर फैजान को गिरफ्तार कर लिया।
