केंद्र ने केरल के मुख्यमंत्री की बेटी की आईटी कंपनी एक्सलॉजिक के सौदे की...

तिरुवनंतपुरम, 1 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्र ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन की स्वामित्व वाली आईटी फर्म-एक्सलॉजिक के लेनदेन की गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) जांच का आदेश दिया है।

सोसाइटी गेट पर गार्ड के साथ मारपीट, पिस्टल भी दिखाने का आरोप

ग्रेटर नोएडा, 1 फरवरी (आईएएनएस) ! ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में एक बार फिर हंगामा देखने को मिला। बुधवार शाम को ग्रेटर नोएडा वेस्ट की साया ज़िओन सोसाइटी में एक स्कॉर्पियो सवार युवक ने सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट की, बदसलूकी और धक्कामुक्की की। आरोप लगाया गया कि उसके द्वारा सुरक्षा कर्मी और सुपर वाइजर को पिस्टल भी दिखाई गई। हंगामा की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बिजनौर में पुलिस व बदमाशों बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

बिजनौर 1 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना नांगल पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात को मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर ल‍िया गया, जबकि एक अन्य बदमाश को कांबिंग दौरान गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को दी।

मुजफ्फरनगर में जुआ रैकेट का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर 28 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना पुलिस ने एक जुए के रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से जुआ सामग्री बरामद की गई। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी।आरोपियों की पहचान राजू उर्फ सोनी, शमशाद, कादिर, मोहित त्यागी, अशोक कुमार, दानिश, विकास और अर्जुन के रूप में हुई है।

कर्नाटक में व्यक्ति ने मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

रामानगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के रामानगर जिले में छह साल के एक लड़के के साथ कुकर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार व दूसरा फरार

गाजियाबाद, 27 जनवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस की बीती रात चेकिंग के दौरान दो लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगनेे से एक बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर ल‍िया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।

एक बदमाश गिरफ्तार, एक दर्जन से ज्यादा मामले हैं दर्ज

नोएडा, 27 जनवरी (आईएएनएस) नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच बीती देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ गई। इसमें पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस पर करीब एक दर्जन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। बदमाश के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद हुआ है।

एनआरआई ने लुफ्थांसा स्टाफ पर अपमान, उपेक्षापूर्ण रवैये का आरोप लगाया

नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। एनआरआई और न्यूयॉर्क निवासी शांतनु गोयल ने अपने परिवार के साथ भारत आने पर जर्मन एयरलाइंस लुफ्थांसा के कर्मचारियों पर अपमान और उपेक्षापूर्ण रवैये का आरोप लगाया है। गोयल ने साथी भारतीयों से एयरलाइन के साथ यात्रा करने पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है।

बेंगलुरू के एक व्यक्ति ने गोली मारकर की बेेटे की हत्या

बेंगलुरु, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपने बेटे को गोली मार दी, इससे उसकी मौत हो गई।

लीना खान के नेतृत्व वाली एफटीसी जेनएआई कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट व गूगल के निवेश...

सैन फ्रांसिस्को, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) ने माइक्रोसॉफ्ट और गूगल सहित पांच बड़ी टेक कंपनियों को आदेश जारी किया है, इसमें उन्हें ओपनएआई और एंथ्रोपिक जैसी जेनरेटिव एआई कंपनियों से जुड़े हालिया निवेश और साझेदारी के बारे में जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता है।

खरी बात