गिरिडीह में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या...
गिरिडीह 7 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले के लोकाय थाना क्षेत्र स्थित मानपुर कहुवाई गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
झारखंड में भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
जमशेदपुर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के जमशेदपुर के आदित्यपुर सबटाउन में मंगलवार को भाजपा नेता सपन दास के आवास पर स्कूटी सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन राउंड फायरिंग की। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। सपन दास का घर सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत सालडीह बस्ती में स्थित है।
सवाई माधोपुर: पूर्व मुख्य कार्यालय अधीक्षक को रिश्वत मामले में 5 साल की सजा...
जयपुर, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत ने पश्चिम मध्य रेलवे, सवाई माधोपुर (राजस्थान) के पूर्व मुख्य कार्यालय अधीक्षक जालंधर योगी को रिश्वत मामले में दोषी ठहराते हुए पांच साल की कठोर कारावास की सजा और 25,000 रुपये का जुर्माना सुनाया।
दिल्ली में नाबालिग को बेचने की साजिश नाकाम, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बचा लिया है। बताया जा रहा है कि बिहार की रहने वाली नाबालिग अपने एक दोस्त के कहने पर घर से भाग कर दिल्ली आ गई थी और यहां वह जिस शख्स के घर रह रही थी, वह उसे बेचना चाहता था, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कर्नाटक में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 4 जिलों में एक साथ छापेमारी
बेंगलुरु, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई उन सरकारी अधिकारियों के खिलाफ की गई है, जिन पर अपनी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप हैं।
असम पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए पवन खेड़ा हैदराबाद फरार: सीएम हिमंता...
गुवाहाटी, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे साबित हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि जांच के सिलसिले में असम पुलिस पवन खेड़ा के आवास पर पहुंची थी, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं मिले।
झारखंड के पलामू में मामूली विवाद के बाद सब्जी विक्रेता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके...
पलामू, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है। केलहवा बाजार में हुए विवाद के बाद दबंगों ने 40 वर्षीय अब्दुल बारीक मियां को लाठी-डंडों से इतना पीटा कि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
बिहार में अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े गिरोह का भंडाफोड़, एलपीजी गैस से भरा...
मुजफ्फरपुर, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में एक ओर जहां रसोई गैस के लिए लोग परेशान दिख रहे हैं, वहीं सोमवार की देर रात मुजफ्फरपुर जिले में एलपीजी गैस की अवैध रिफलिंग करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। इस क्रम में गैस से भरा एक कंटेनर भी बरामद किया गया है।
दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक का मामला, पुलिस जांच में हुए नए खुलासे
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक के मामले की जांच में नए तथ्य सामने आए हैं। गिरफ्तार सरबजीत सिंह मेंटली डिसटर्ब बताया जा रहा है जो अपने भांजे के लापता होने से परेशान था। कहा जा रहा है कि उसने दिल्ली पुलिस का ध्यान खींचने के लिए ये हरकत की, लेकिन पुलिस इन बातों पर यकीन नहीं कर रही और मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
एंटी-नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 12...
नई दिल्ली, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली मध्य जिले के रणजीतनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गुरु अर्जुननगर में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का एंटी-नारकोटिक्स सेल ने भंडाफोड़ किया है।

