कर्नाटक : ‘लव जिहाद’ के आरोप के बाद हुबली में तनाव, दो परिवारों के...
हुबली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। शुक्रवार को कर्नाटक के हुबली में तनाव फैल गया। इसकी वजह एक मुस्लिम युवक और एक हिंदू लड़की से जुड़े 'लव जिहाद' के आरोप थे, जिसके चलते हिंदू संगठनों के सदस्यों और लड़के के परिवार के बीच झड़पें हुईं।
मध्य प्रदेश: उमरिया में 243 पेटी बियर से भरा मिनी ट्रक जब्त, चार आरोपी...
उमरिया, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घुनघुटी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए करीब 243 पेटी किंगफिशर बियर से भरा एक मिनी ट्रक जब्त किया है। इस दौरान मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।
गुरदासपुर में पाकिस्तानी ड्रोन से भेजी गई हेरोइन जब्त, सीमा सुरक्षा बल की बड़ी...
गुरदासपुर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के गुरदासपुर में पाकिस्तान से हेरोइन भेजने का मामला सामने आया है। रावी दरिया के पार स्थित गांव भरियाल में बीएसएफ ने खेतों में तलाशी के दौरान एक ड्रोन और उसके साथ बंधा हेरोइन का पैकेट बरामद किया।
दिल्ली में ड्रग सप्लाई और बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार, स्मैक जब्त
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली में पीपी सिधिपुरा और पीएस डीबीजी रोड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नशीले पदार्थों की सप्लाई से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 28.46 ग्राम स्मैक बरामद हुआ है।
दिल्ली: पटपड़गंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया (पीआईए) थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग के एक मामले को बहुत ही कम समय में सुलझा लिया। इस मामले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद कर ली गई है।
दिल्ली में बड़े चरस तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 1.436 किलोग्राम मलाणा क्रीम बरामद, दो...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने नशीले पदार्थों की अंतर-राज्यीय तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 1.436 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की चरस (मलाणा क्रीम) बरामद की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ चेनू गैंग का सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अवैध हथियार और कारतूस लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस को इस बारे में पहले से ही पुख्ता इनपुट मिला था। इसके आधार पर टीम ने समय रहते आरोपी को पकड़ लिया और एक संभावित अपराध को होने से रोक दिया। आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में ज्वेलरी लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए लूट के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की लगातार जांच, तकनीकी निगरानी और फील्ड इंटेलिजेंस के जरिए इस वारदात को सुलझाया गया। खास बात यह रही कि एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया था, जबकि बाकी दो को हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली: द्वारका में फर्जीवाड़ा कर एक्सपायर हो चुके खाद्य सामान को बेच रहे थे,...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के द्वारका इलाके में अपराध शाखा ने एक बड़े संगठित रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट एक्सपायर्ड और छेड़छाड़ किए गए खाने-पीने के सामान को दोबारा पैक करके बाजार में बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नामी कंपनियों के उत्पाद भी बरामद किए हैं, जिन पर नकली निर्माण और समाप्ति तिथि छापी गई थी।
दिल्ली के प्रशांत विहार में झपटमारी के आरोप में युवक गिरफ्तार, मोबाइल छीनने के...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक झपटमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सन्नी उर्फ नागिन (26) मुबारकपुर डबास स्थित भाग्य विहार का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

