‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के 9 साल पूरे, निर्देशक शशांक खेतान ने फैंस का जताया...
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड में ऐसी कुछ ऑन-स्क्रीन जोड़ियां हैं, जो लोगों के दिलों में बस जाती हैं। इन्हीं शानदार जोड़ियों में वरुण धवन और आलिया भट्ट का नाम शुमार है। स्क्रीन पर शानदार केमिस्ट्री की वजह से दोनों को कई फिल्मों में साथ देखा गया है और हर बार बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया है।
नेगेटिव रोल में दिखेंगे सुधांशु पांडे, अभिनेता ने अपने ‘जटिल’ किरदार को लेकर किया...
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुधांशु पांडे इन दिनों लोकप्रिय शो 'दो दुनिया एक दिल' में नजर आ रहे हैं। इस सीरियल में वे एक निगेटिव किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में उन्होंने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में अपने रोल को लेकर बात की।
मौसमी चटर्जी ने पति जयंत को खास अंदाज में दी सालगिरह की बधाई
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत में अक्सर सुनने को मिलता है कि अभिनेत्रियों की शादी हो जाने से उनका करियर लगभग खत्म हो जाता है, लेकिन अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने इस धारणा को पूरी तरह से गलत साबित किया था। उन्होंने महज 15 साल की उम्र में गायक हेमंत कुमार के बेटे जयंत से शादी करने के बाद फिल्मों में करियर बनाया था।
मिडलाइफ कोई संकट नहीं बल्कि महिला की असली ताकत का उदय है : लिसा...
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म 'कसूर' से भारतीय सिनेमा में लोकप्रियता हासिल करने वाली कनाडाई-भारतीय अभिनेत्री लिसा रे अब भले ही स्क्रीन पर दिखाई नहीं देती हैं लेकिन वे सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं के स्वास्थ्य, उम्र बढ़ने और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर खुलकर बात करती रहती हैं।
वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज डेट बदली, अब...
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। डेविड धवन की आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' जल्द ही दर्शकों के सामने दस्तक देगी। फिल्म में डेविड के बेटे और बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स ने रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया है।
निकिता दत्ता ने ऋषिकेश में ट्रेकिंग के लिए परिवार के साथ जाने की दी...
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। 'ज्वेल थीफ' और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों में काम कर मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना चुकी अभिनेत्री निकिता दत्ता हाल ही में उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक रोमांचक ट्रेकिंग ट्रिप पर गई थीं। वहां पर उन्होंने ट्रेकिंग और खूबसूरत वादियों का जमकर आनंद लिया।
राजामौली के मेगा प्रोजेक्ट ‘वाराणसी’ के लिए स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स को मिले एक्सक्लूसिव ब्रांड...
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा एक बार फिर वैश्विक स्तर पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। दरअसल, मशहूर फिल्म निर्देशक एस. एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वाराणसी' को लेकर एक बड़ी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप की घोषणा की गई है। इस समझौते के तहत स्काई ब्लू सिनेमैटिक्स को फिल्म के लिए वर्ल्डवाइड ब्रांड इंटीग्रेशन के एक्सक्लूसिव राइट्स दिए गए हैं।
‘किंग’ में शाहरुख संग काम करने के लिए उत्सुक सौरभ शुक्ला, बोले- वे कमाल...
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। एक्टर सौरभ शुक्ला ने सुपरस्टार शाहरुख खान की करियर जर्नी और उनकी शानदार पर्सनैलिटी की जमकर तारीफ की है। ‘बादशाह’ और ‘हे राम’ जैसी फिल्मों में शाहरुख के साथ काम कर चुके सौरभ अपकमिंग फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे, जिसे लेकर वह उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि शाहरुख की जर्नी शानदार और दूसरों के लिए प्रेरणा है।
महाकाल की भक्ति में लीन हुईं कनिका मान, दर्शन के अनुभव को बताया ‘दिव्य’
उज्जैन, 10 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री कनिका मान मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और काफी देर तक हाथ जोड़कर बाबा के भक्ति रस में डूबी नजर आईं।
सालों बाद ‘जब कोई बात बिगढ़ जाए’ की लोकप्रियता देख गदगद हुए कुमार सानू
मुंबई, 10 मार्च (आईएएनएस)। 90 के दशक के कुछ गाने आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट करते रहते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स अक्सर इस गाने पर वीडियो बनाते रहते हैं। इन्हीं में से एक गाना 'जब कोई बात बिगढ़ जाए' को आज भी लोग पसंद करते हैं।

