Tuesday, April 21, 2026
SGSU Advertisement

मनोरंजन

रणवीर सिंह बने विजय गांगुली की कोरियोग्राफी के फैन, फिल्म ‘धुरंधर’ की टीम को...

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। किसी भी फिल्म की सफलता के पीछे पूरी टीम की कड़ी मेहनत होती है। ऐसा ही कुछ साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के साथ है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, लेकिन इसके गानों ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड सेट किया था।

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ इवेंट मामला: सुधीर पांडे से अविनाश तिवारी ने पूछी वजह,...

मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर अपकमिंग फिल्म के इवेंट में सीनियर अभिनेता सुधीर पांडे को नजरअंदाज किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया। अब अविनाश तिवारी ने खुद सुधीर पांडे से इस मामले की वजह पूछी है।

परिवार से बगावत कर पकड़ी एक्टिंग की राह, पर्दे पर ही रचाया ‘स्वयंवर’, शोबिज...

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे हुए जो आए, एक से बढ़कर एक शो दिए और फिर पूरी तरह से दूरी बना ली। ऐसा ही एक नाम है अभिनेत्री रतन राजपूत का। बिहार की साधारण लड़की से छोटे पर्दे की लोकप्रिय 'लाली' बनने तक का उनका सफर संघर्ष, साहस और कुछ विवादों से भरा रहा है।

वरुण तेज का कमबैक प्रॉमिस: सर्जरी के बाद बोले अभिनेता- मजबूती से वापसी करने...

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता वरुण तेज इन दिनों फिल्म 'भारी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे एक वॉलीबॉल खिलाड़ी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की तैयारी के दौरान उन्हें वॉलीबॉल की ट्रेनिंग में गंभीर चोट लग गई थी। उनके घुटने में फ्रैक्चर गया, जिसके कारण उन्हें छोटी सर्जरी करवानी पड़ी थी।

आईएनसीए अवॉर्ड्स में निरहुआ की फिल्म को मिला ‘बेस्ट फीचर फिल्म’ का खिताब

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा के मशहूर गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की फिल्म 'हमार नाम बा कन्हैया' को हाल ही में बड़ा सम्मान मिला। दरअसल, इस फिल्म ने इंडियन नेशनल सिने अकादमी (आईएनसीए) अवॉर्ड्स में बेस्ट फीचर फिल्म और बेस्ट डायरेक्शन का पुरस्कार अपने नाम किया।

टैक्सी बेचकर बनाई फिल्म, प्रेम चोपड़ा को दिया ब्रेक, जब बड़े धोखे से टूट...

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। सिनेमा जगत में कई सितारों की जिंदगी संघर्ष और सफलता की मिसाल होती है, लेकिन कुछ कहानियां दिल को छू जाती हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक और कड़वी कहानी है निर्माता सरदार सिंह सूरी की, जिन्होंने अभिनेता प्रेम चोपड़ा को पहला बड़ा ब्रेक दिया। टैक्सी ड्राइवर से फिल्म निर्माता बनने तक का उनका सफर मेहनत, जज्बे और बलिदान से भरा है। अपनी तीन टैक्सियां बेचकर उन्होंने फिल्म “ए धरती पंजाब दी” बनाई, जो सुपरहिट रही और 9 अवॉर्ड जीती। फिर भी सफलता के बाद भी उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। सरदार सिंह सूरी की यह कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है।

विद्या बालन ने राशि खन्ना को दिए डोनट्स तो अभिनेत्री ने शेयर किया वीडियो

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री राशि खन्ना अब धीरे-धीरे हिंदी दर्शकों के दिलों में जगह बना रही हैं। दरअसल, अभिनेत्री इन दिनों अनीस बाज्मी की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।

कश्मीरी पंडितों के विस्थापन पर बोले कुमार विश्वास, ‘शांतिप्रिय लोगों को अपनों ने ही...

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। कश्मीर घाटी में आतंकवादियों द्वारा कश्मीरी पंडितों के साथ हुई हिंसा और उनके पलायन की घटना को आज भी लोग याद करते हैं। इस मुद्दे पर समय-समय पर चर्चा होती रहती है।

आशा भोसले के घर पहुंचे अनुपम खेर, सन्नाटे में खोजी दिग्गज गायिका की आवाज

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। कई दशकों तक अपनी गायिकी का जलवा बिखेर चुकीं मशहूर गायिका आशा भोसले अब दुनिया में नहीं है। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में उनके घर गए और दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि दी।

रानी चटर्जी ने शेयर किया ‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का वीडियो

मुंबई, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री रानी चटर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'यूपी वाली और बिहार वाली' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने शनिवार को फिल्म के एक सीन का मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता जाहिर कर दी है।

खरी बात