Saturday, June 20, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन अनुज सचदेवा ने ‘अक्यूज्ड’ के सेट से शेयर किए यादगार पल, कोनकना...

अनुज सचदेवा ने ‘अक्यूज्ड’ के सेट से शेयर किए यादगार पल, कोनकना को बताया अपना गुरु

0
19

मुंबई, 3 मार्च (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स की आगामी मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म ‘अक्यूज्ड’ को दर्शकों की तरफ से जबरदस्त प्यार मिल रहा है। लोग इसकी कहानी और कलाकारों के अभिनय की सराहना कर रहे हैं। सीरीज में अभिनेत्री कोंकणा सेन के साथ प्रतिभा रांटा और अनुज सचदेवा भी नजर आ रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि जहां सीरीज में प्रतिभा ने कोनकना के पार्टनर की भूमिका अदा की, वहीं अनुज ने भाई का किरदार निभाया है। अभिनेता अनुज ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर कोनकना के साथ काम के अनुभव को शेयर किया।

अभिनेता ने कोनकना के साथ तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “कोनकना मैम के साथ काम करना मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। उन्हें पास से देखकर हर दिन कुछ नया सीखने को मिला। दूसरी तस्वीर में हमारी डायरेक्टर अनुभूति कश्यप आखिरी दिन, फाइनल शॉट से ठीक पहले, गहरी सोच में डूबी हुई थीं… जैसे कहानी का सारा भाव अपने भीतर समेटे हुए हों, “एक्शन” बोलने से पहले की खामोशी।”

उन्होंने आगे लिखा, “ये कुछ पर्दे के पीछे की झलकियां हैं, जो शायद आप नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘अक्यूज्ड’ देखते समय नहीं देख पाए होंगे। अगली स्लाइड में वह वीडियो है, जिसमें मेरे परिवार की तस्वीरें भी फिल्म के सेट का हिस्सा बनी हैं और अंत में असली हीरो हमारी शानदार टीम हैं, जिसने वारसॉ की कड़ाके की ठंड में मेहनत करके इस कहानी को जीवंत बनाया।”

अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। यह सीरीज लंदन में काम करने वाली एक होनहार लेस्बियन डॉक्टर गीतिका पर है, जिस पर एक अनजान सोशल मीडिया पोस्ट के बाद यौन शोषण के आरोप लगते हैं। यह सीरीज दिखाती है कि कैसे ‘सेक्शुअल प्रिडेटर’ का लेबल लगते ही उसकी जिंदगी और रिश्ता (मीरा के साथ) दांव पर लग जाते हैं।

वेब सीरीज फिल्म ‘एक्यूज्ड’ 27 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें कोंकणा सेन शर्मा (डॉ. गीतिका), प्रतिभा रांटा (मीरा), सुकांत गोयल और आदित्य नंदा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।