कॉमेडी सीरीज ‘दुपहिया’ में साथ नजर आएंगे गजराज और रेणुका, ‘धड़कपुर’ की दुनिया से...
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। छोटे शहर की अनूठी कहानी को मजेदार अंदाज में पेश करती वेब सीरीज ‘दुपहिया’ प्राइम वीडियो पर रिलीज के लिए तैयार है। सीरीज में अभिनेता गजराज राव और रेणुका शहाणे दर्शकों को साथ में हंसाते नजर आएंगे।
अश्लील जोक्स विवाद : समय रैना के वर्चुअली पेश होने की अपील को साइबर...
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर समय रैना की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। रैना ने महाराष्ट्र साइबर से गुजारिश की कि उनका बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लिया जाए। हालांकि, साइबर सेल ने इसे अस्वीकर कर दिया है।
एक ही फ्रेम में कैद हुए ऋतिक, टाइगर और वाणी, सिद्धार्थ आनंद ने दिखाई...
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस )। साल 2019 में रिलीज हुई एक्शन फिल्म ‘वॉर’ के कलाकार एक बार फिर से साथ नजर आए। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया पर वॉर रीयूनियन की तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को झलक दिखाई, जिसमें ऋतिक रोशन के साथ अन्य कलाकार एक ही फ्रेम में नजर आए।
‘छावा’ से पहले भारतीय इतिहास पर बन चुकी हैं ‘पद्मावत’ समेत ये फिल्में, विवादों...
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस) । संभाजी महाराज की वीरता को पर्दे पर उतारती फिल्म ‘छावा’ का सिनेमाघरों में जादू जारी है। विवादों से नाता जुड़ने के बावजूद फिल्म तीन दिनों में ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो चुकी है। ये कोई पहली फिल्म नहीं है जो विवादों में रहने के बावजूद बड़े पर्दे पर छा गई। इस लिस्ट में 2018 की पद्मावत और 2008 की जोधा अकबर का नाम भी जुड़ा हुआ है। विरोध क्रिएटिव लिबर्टी के नाम पर विषय वस्तु से छेड़छाड़ को लेकर होता रहा है।
बाफ्टा 2025: बाफ्टा से चूकी ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’, बेस्ट फिल्म बनी ‘कॉन्क्लेव’
लंदन, 17 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार 2025 का परिणाम आ चुका है। 78वां पुरस्कार समारोह लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित हुआ, जिसमें ‘कॉन्क्लेव’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए पुरस्कार मिला।
सोनाक्षी सिन्हा ने कहा, ‘जहीर इकबाल उनके धैर्य की परीक्षा लेते हैं’
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट या फिर रील्स जरूर शेयर करते हैं। फैंस भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक और मजेदार नोकझोंक का वीडियो शेयर किया।
भाई की शादी के बाद काम पर लौटीं प्रियंका चोपड़ा
मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी में शामिल होने के लिए पहुंची थीं। अब ऐसा लगता है कि वह वापस अपने काम पर लौट आई हैं। शादी में उनके साथ उनके पति निक जोनास और ससुराल वाले भी थे।
हिंदुस्तानी भाऊ मामले में एकता कपूर के वकील ने जारी किया बयान, भ्रामक जानकारी...
मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। एकता कपूर के वकील रिजवान सिद्दीकी ने यूट्यूबर हिंदुस्तानी भाऊ के आरोपों पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि एकता कपूर के खिलाफ साल 2020 में जवानों का अपमान करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस मामले में बांद्रा कोर्ट ने पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी है। लेकिन कुछ लोग इस मामले में झूठी और भ्रामक जानकारी पोस्ट कर रहे हैं।
पुरी पहुंचे अभिनेता वरुण शर्मा ने किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, बोले- ‘खुशनसीब हूं’
पुरी, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता और कॉमेडियन वरुण शर्मा रविवार को ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। अभिनेता ने बताया कि यहां दर्शन करने का अवसर मिला, जिससे वह खुश हैं और खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं।
कियारा आडवाणी ने मनीष मल्होत्रा के साथ मनाया बेहतरीन संडे
मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने हाल ही में एक मजेदार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने संडे की झलक दिखाई।