गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा का एक ही अरमान, माता रानी से मिले ‘नाम,...
मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के महत्व पर जोर दिया है। यह बयान गोविंदा से अलग होने की कई अटकलों के बाद आया है।
रोहित रॉय ने इंडस्ट्री में पूरे किए 30 साल, ‘स्वाभिमान 2’ का किया ऐलान
मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता रोहित रॉय ने पहली बार दूरदर्शन के ब्लॉकबस्टर धारावाहिक 'स्वाभिमान' में ऋषभ मल्होत्रा के रूप में कैमरे का सामना किया था। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस धारावाहिक ने रिलीज के 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर रोहित ने एक बड़ा ऐलान किया।
जैकलीन फर्नांडीज की मां का निधन, कई दिनों से अस्पताल में थीं भर्ती
मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मां किम फर्नांडीज का रविवार को निधन हो गया।
मनोज कुमार के निधन पर छलका जीनत अमान का दर्द, बोलीं- ‘दुख हुआ’
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा जीनत अमान ने दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर दुख जताया।
वेव्स ओटीटी की एंथोलॉजी ‘युवा सपनों का सफर’ की सामने आई रिलीज डेट
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। 'युवा सपनों का सफर' की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। एंथोलॉजी 11 अप्रैल को वेव्स ओटीटी पर प्रीमियर के लिए तैयार है। वेव्स और यूफोरिया प्रोडक्शंस की प्रस्तुति, आरएसवीपी और फ्लाइंग यूनिकॉर्न के सहयोग से निर्मित आठ-भाग की सीरीज को भारत के आठ अलग-अलग शहरों की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानियों के साथ गढ़ा गया है।
गंगटोक में प्रशंसकों से घिरे कार्तिक आर्यन ने बताया, ‘मुझे मिला ढेरों प्यार’
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। निर्देशक अनुराग बसु के साथ अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त अभिनेता कार्तिक आर्यन गंगटोक में प्रशंसकों के साथ घिरे नजर आए। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने कहा कि प्रशंसकों से मिले प्यार को वह कभी नहीं भूल पाएंगे।
तीसरी बार समन जारी होने के बावजूद मुंबई पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए...
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बगैर उन पर टिप्पणी कर फंसे कमीडियन कुणाल कामरा शनिवार को भी मुंबई की खार पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह तीसरी बार है जब कुणाल कामरा समन जारी किए जाने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए हैं।
बुक माई शो ने हटाए कुणाल कामरा से जुड़े कॉन्टेंट, शिवसेना नेता ने लिखा...
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बगैर की गई टिप्पणी को लेकर कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुसीबतें और बढ़ती दिख रही हैं। तीन समन और एफआईआर के बाद अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बुक माई शो ने उनसे जुड़ा सारा कॉन्टेंट हटा दिया है।
‘प्यार का नगमा’ सुना अंतिम सफर पर रवाना ‘भारत कुमार’, सितारों ने कहा ‘अलविदा’
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत अभिनेता को उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने मुखाग्नि दी। इस दौरान अभिषेक बच्चन के साथ अमिताभ बच्चन तो अरबाज खान के साथ उनके पिता सलीम खान पहुंचे। फिल्म जगत के तमाम सितारों ने दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार को नम आंखों से विदाई दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की।
पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, सितारों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के ‘भारत कुमार’ यानी मनोज कुमार का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें इक्कीस तोपों की सलामी दी गई। दिवंगत अभिनेता के अंतिम संस्कार में फिल्म जगत के तमाम सितारे पहुंचे और नम आंखों से उन्हें विदाई दी।











