बर्थडे स्पेशल: हिंदी सिनेमा का ‘रणतुंगा’, जिसने किरदारों के लिए खुद को बदल डाला
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर का नाम लें तो रणदीप हुड्डा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। रणदीप न केवल अपनी शानदार एक्टिंग स्किल बल्कि किरदारों के लिए किए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए भी जाने जाते हैं। रणदीप के इस पैशन ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दी है। चाहे वह ‘सरबजीत’ में कमजोर और प्रताड़ित किरदार हो या ‘जाट’ में खतरनाक खलनायक की भूमिका हो, रणदीप ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और बदलते अंदाज से दर्शकों को बार-बार चौंकाया है।
सुरों से दिल को सुकून पहुंचाने वाले शंकर महादेवन जल्द कराएंगे पेट पूजा, रेस्त्रां...
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर गायक और संगीतकार शंकर महादेवन अब मुंबई में रेस्त्रां श्रृंखला शुरू करने जा रहे हैं। ये रेस्त्रां मशहूर लेखक आर. के. नारायण के काल्पनिक शहर 'मालगुडी' से प्रेरित होंगे। रेस्त्रां मुंबई के प्रसिद्ध इलाकों जैसे चेम्बूर, बोरीवली और लोअर परेल में खोले जाएंगे।
‘द बंगाल फाइल्स’ को आप रोकेंगे तो ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखने थिएटर...
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द बंगाल फाइल्स' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर पश्चिम बंगाल में काफी विवाद हो रहा है। कोलकाता में इस फिल्म के ट्रेलर की स्क्रीनिंग शुरू हुई तो पुलिस वहां पहुंच गई और उसने सब कुछ रुकवा दिया। इसके बाद फिल्ममेकर्स और पुलिस के बीच बहस भी हुई थी।
‘अपनी अनोखी खूबसूरती को अपनाएं, छुपाएं नहीं…’ ताहिरा कश्यप ने सुनाई ‘आर्टिफिशियल ब्यूटी स्टैंडर्ड’...
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। लेखिका और फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक भावपूर्ण वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी कविता के माध्यम से आत्म-स्वीकृति और अनोखी खूबसूरती का मैसेज देती नजर आईं। यह कविता समाज के सौंदर्य मानकों के खिलाफ एक प्रेरणादायक बयान की तरह है।
बुधवार को आएगा ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीव्यू, शाहरुख खान ने बेटे संग शेयर...
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। बतौर निर्देशक ये उनकी पहली सीरीज होगी। इसका इंतजार भी दर्शकों को लंबे समय से था।
जिम में पसीना बहाती नजर आईं भोजपुरी फिल्मों की स्टार रानी चटर्जी
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएएस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा रानी चटर्जी इन दिनों अपकमिंग फिल्म इमरती दीदी की शूटिंग में व्यस्त है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जिम से जुड़ा वीडियो पोस्ट किया है।
‘लेखिका’ ट्विंकल खन्ना ने फैंस से पूछा, आपने ‘वेलकम टू पैराडाइज’ पढ़ी है क्या?
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह फैंस से 'वेलकम टू पैराडाइज' को लेकर सवाल पूछ रही हैं। इसमें वो अपनी किताब का अंश पढ़ते हुए देखी जा सकती हैं।
हर बूंद एक कहानी, हर फुहार एक गीत है… हंसल मेहता ने सुनाई किशोर...
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता सोशल मीडिया पर ताजातरीन पोस्ट के साथ प्रशंसकों के साथ जुड़े रहते हैं। इसी कड़ी में मेहता ने फैंस को बारिश के एक वीडियो के साथ मराठी कवि सौमित्र उर्फ किशोर कदम की कविता ‘मूसलाधार’ का जिक्र भी किया, जिसमें उन्होंने बताया कि हर बूंद एक कहानी और हर फुहार एक गीत की तरह है।
सेना और सिनेमा: अच्युत पोतदार से लेकर बिक्रमजीत कंवरपाल तक दोनों ही फील्ड पर...
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अक्सर हम बॉलीवुड के सितारों को चमक-दमक, ग्लैमर और फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जानते हैं। लेकिन कुछ ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्मों में आने से पहले भारतीय सेना में सेवा दी। उन्होंने असल जिंदगी में देश की रक्षा के लिए कड़ी ट्रेनिंग ली, मुश्किल हालात झेले तो फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई और अदाकारी से लोगों का दिल जीत लिया।
प्रभास बहुत बड़े स्टार, फिर भी पहले सी मासूमियत बरकरार: श्रीदेवी विजयकुमार
चेन्नई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रीदेवी विजयकुमार निर्देशक वेंकटेश निम्मालापुडी की अपकमिंग तेलुगु फिल्म 'सुंदरकांड' में नारा रोहित के साथ मुख्य भूमिका में फिर से वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी दोस्ती आज भी प्रभास के साथ वैसी ही है जैसी पहली थी।











