पीरियड ड्रामा में दिखती है कहानियों की गहराई : प्रतीक गांधी
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर प्रतीक गांधी की हालिया रिलीज वेब सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस बीच प्रतीक ने पीरियड ड्रामा प्रोजेक्ट के प्रति गहरे लगाव को साझा किया।
लिन लैशराम ने पति रणदीप हुड्डा को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री लिन लैशराम ने पति और अभिनेता रणदीप हुड्डा को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लिन ने छोटा मगर प्यारा कैप्शन भी दिया।
‘कभी भी किसी भी चीज को हल्के में न लें’… बिग बी का ब्लॉग...
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के शहंशाह और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सिर्फ फिल्मों के लिए नहीं जाने जाते, बल्कि अपने सोशल मीडिया पोस्ट और अपने विचारों के लिए भी पहचाने जाते हैं। चाहे वो मंच पर हों, स्क्रीन पर हों, या फिर ब्लॉग के पोस्ट, उसमें लिखे शब्द हमेशा सीधे दिल को छू जाते हैं। एक बार फिर बिग बी ने अपने ब्लॉग को लेकर सुर्खियों में हैं।
रिभु मेहरा ने ‘बड़े अच्छे लगते हैं 4’ के ऑफ-एयर होने की अफवाहों को...
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के साथ समानांतर मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता रिभु मेहरा ने शो के बंद होने की अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है।
जावेद अख्तर ने बताया कि उन्होंने शोले के जरिए पर्दे पर कैसे दोस्ती के...
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। शोले को रिलीज हुए पूरे 50 साल हो गए हैं। इस फिल्म से जुड़ी बातें अब लोगों के सामने आ रही हैं। इसी सिलसिले में मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने फिल्म 'शोले' में जय और वीरू की दोस्ती के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे इसके जरिये उन्होंने पर्दे पर दिखने वाले दोस्ती के पुराने मानदंडों को तोड़ा।
‘परिणीता’ के 20 साल पूरे, श्रेया घोषाल ने स्वानंद किरकिरे और शांतनु मोइत्रा के...
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर फिल्मकार प्रदीप सरकार की फिल्म 'परिणीता' को रिलीज हुए 20 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मूवी को फिर से री-रिलीज किया गया है। इसका सुपरहिट गाना पीयू बोले को श्रेया घोषाल ने गाया था।
मलयालम रैपर वेदान को रेप मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत
कोच्चि, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केरल हाई कोर्ट ने मंगलवार को मलयालम रैपर हिरंदास मुरली, जिन्हें वेदान के नाम से जाना जाता है को एक रेप मामले में गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी। कोर्ट ने आदेश दिया कि जब तक उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं हो जाती, तब तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।
अच्छी फिल्में भाषा की सीमाओं से परे होती हैं : अदिवि शेष
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अदिवि शेष दो अपकमिंग फिल्मों, डकैत और जी-2, के साथ दर्शकों को रोमांचित करने के लिए उत्साहित हैं। ये दोनों फिल्में हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट की जा रही हैं, जो भारतीय सिनेमा को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर ले जाने का प्रयास है।
‘बिंदिया के बाहुबली’ में मुझे ‘गॉडफादर’ के शेड्स नजर आते हैं : रणवीर शौरी
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता रणवीर शौरी इन दिनों वेब सीरीज 'बिंदिया के बाहुबली' में अपने किरदार 'छोटे दावन' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अभिनेता का कहना है कि उन्हें सीरीज में फिल्म ‘द गॉडफादर’ की झलक दिखाई देती है।
अच्युत पोतदार के निधन से सेलेब्स आहत, आमिर खान बोले- हम आपको बहुत याद...
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के वरिष्ठ अभिनेता अच्युत पोतदार ने 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। अभिनेता काफी समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारे भी आहत हैं। अभिनेता आमिर खान समेत अन्य सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख व्यक्त किया।











