यादों में ‘उत्पल’ : ‘कंप्लीट एक्टर’ का सफर, हर किरदार में स्क्रीन पर दिखे...
मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बड़ी-बड़ी आंखें, घनी मूंछें और गंभीर आवाज, इन खूबियों ने उत्पल दत्त को पर्दे पर एक खतरनाक खलनायक जैसा लुक दिया, लेकिन जैसे ही वह अपने संवाद बोलते, दर्शकों की हंसी छूट जाती। उत्पल दत्त, एक ऐसा नाम, जो अभिनय की गंभीरता में हास्य का रस भरना जानते थे। 19 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि है। दत्त ने अभिनय दिल से किया, ऐसे में हर किरदार में जादू भरने वाले 'अच्छा...' को अभिनय का जादूगर कहें तो कोई गलती नहीं होगी।
‘कमीने’ ने प्रियंका चोपड़ा के करियर को दी नई दिशा, 16 साल पुराना सफर...
मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता अनुपम खेर की फिल्म 'कमीने' के 16 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके का ग्लोबल स्टार ने सोशल मीडिया पर जश्न मनाया। उन दिनों को याद कर विशाल भारद्वाज का आभार जताया।
‘बागी-4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज, प्यार में डूबे टाइगर और हरनाज
मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग मूवी 'बागी-4' का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। इसमें टाइगर श्रॉफ का खूंखार अवतार देखने को मिला था। अब इस फिल्म का पहला रोमांटिक गाना 'गुजारा' रिलीज हो गया है।
सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों पर फैसले को लेकर बोले मनोज बाजपेयी- लोगों को...
मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों को आठ सप्ताह के भीतर शेल्टर में स्थानांतरित करने के हालिया आदेश ने देश भर में तीखी बहस छेड़ दी है। इस फैसले पर जहां पशु प्रेमी और कुछ बॉलीवुड हस्तियां इसका विरोध कर रही हैं, वहीं कुछ ने इसे सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जरूरी बताया है। इस बीच, अभिनेता मनोज बाजपेयी ने संतुलित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुत्तों को सड़कों पर नहीं, बल्कि अच्छे घरों में रहना चाहिए और लोगों को भी सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है।
सफलता हो या असफलता, महत्वपूर्ण है साहस के साथ आगे बढ़ना: अनुपम खेर
मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक- अभिनेता अनुपम खेर फिल्म जगत का सफल चेहरा हैं। कई सफल फिल्मों का हिस्सा रहे खेर का मानना है कि जिंदगी में हार-जीत और सफलता-असफलता ये आती-जाती रहती हैं, मगर जिंदगी इनसे रुकती नहीं है। इसलिए सबसे महत्वपूर्ण हमेशा आगे बढ़ते रहने का साहस है। अनुपम खेर ने जिंदगी के उतार-चढ़ाव पर अपनी प्रेरणादायक सोच साझा की।
अली फजल की नई सीरीज ‘राख’ का पहला पोस्टर आउट, पुलिस ऑफिसर के रोल...
मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार अली फजल को उनके किरदार 'मुन्ना भैया' के लिए लोग याद करते हैं। उनकी लेटेस्ट सीरीज का अनाउंसमेंट हो गया है। अली फजल की नई सीरीज का नाम होगा 'राख'। इसमें वो एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे।
20 साल के करियर में बनी मैं हर किरदार की मास्टर: रेजिना कैसेंड्रा
मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। 'जाट', 'साकिनी-डाकिनी' और 'केसरी चैप्टर-2' में अभिनय करने वाली रेजिना कैसेंड्रा ने इंडस्ट्री में गुजारे 20 साल को बेहतरीन बताया है। उनके मुताबिक सफर देखने में जितना हसीन है, दरअसल, वैसा था नहीं। इसी साल उनकी दो बड़ी फिल्में केसरी-चैप्टर टू और जाट, रिलीज हुईं। दोनों ही किरदार एक दूजे से एकदम जुदा। एक्ट्रेस के अंदाज को इंडस्ट्री के नामदार पसंद करने लगे हैं। अपने इस सफर को लेकर साउथ ब्यूटी कैसेंड्रा ने आईएएनएस से बात की।
दुनियाभर में जल्द लहराएगा भारतीय कॉमेडी का परचम : वीर दास
मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। 35 ड्रामा, 100 से अधिक स्टैंडअप शो, 18 फिल्म, आठ टीवी शो और छह कॉमेडी स्पेशल में काम कर चुके कमीडियन वीर दास का मानना है कि भारतीय कॉमेडी अभी ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर पहचान नहीं बना पाई है। हालांकि, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और भारतीय कॉमेडी नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी और वह इस बदलाव का हिस्सा बनना चाहते हैं।
मां बनने के बाद कमबैक पर बोलीं निधि दत्ता- ‘यह बेहद खूबसूरत अनुभव’
मुंबई, 18 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता निधि दत्ता जिंदगी के खूबसूरत पलों को एंजॉय कर रही हैं। मां बनने के बाद काम पर लौटीं निधि की अपकमिंग फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। इस बीच उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की और जिंदगी के साथ ही काम से जुड़े खास अनुभव भी साझा किए।
वीजे से बॉलीवुड तक… रणवीर शौरी ने मेहनत और टैलेंट से बनाया हिंदी सिनेमा...
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के चमकते सितारों में कुछ ही ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और बेमिसाल प्रतिभा से बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया में अनूठा मुकाम हासिल किया है। रणवीर शौरी एक ऐसा नाम है, जिन्हें अपनी अभिनय शैली, बेजोड़ हास्य और किरदारों को जीवंत करने की कला के लिए जाना जाता है।











