बर्थडे स्पेशल: 11 की उम्र में घर से भागे, डायरेक्टर ने कहा, ‘घमंडी’, जेलों...

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। दलेर मेहंदी इंडी पॉप की मकबूल शख्सियत हैं। पंजाबी गानों में फ्यूजन का जबरदस्त तड़का और बेहद मामूली से लगने वाले शब्दों को धुनों में पिरो कर गीत रचना इनकी खासियत है। गायक का 18 अगस्त को जन्मदिन है। उनकी गायकी, अनोखी शैली और एनर्जी ने उन्हें म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम दिलाया। 'तुनक तुनक तुन', 'हो जाएगी बल्ले-बल्ले' जैसे गाने आज भी शादियों की जान हैं! शादी-पार्टी हो या कोई और फंक्शन ये गाने जब भी बजते हैं थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। हालांकि, इस चमक-दमक के पीछे दर्द भी कम नहीं है।

सफलता हो या असफलता, मैंने हर अनुभव से सबक लेने का प्रयास किया: शरद...

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' जैसे टीवी शो का हिस्सा रहे एक्टर शरद मल्होत्रा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। इंडस्ट्री में उन्होंने 20 साल पूरे कर लिए हैं। 2 दशक के अपने इस सफर को एक्टर ने शानदार बताया।

जन्मदिन विशेष: गुलजार के हाथों में कमाल, शब्द ही नहीं गढ़े ‘बोस्की’ की हर...

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा और साहित्य की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जो समय के साथ फीके नहीं पड़ते, बल्कि और भी चमकते हैं। गुलजार उन्हीं में से एक हैं। उर्दू, पंजाबी, खड़ीबोली और हिंदी जैसी कई भाषाओं में उन्होंने जो कविताएं, गीत और कहानियां लिखी हैं, वो सीधे दिल में उतर जाती हैं। 18 अगस्त 1934 को झेलम (अब पाकिस्तान) में जन्मे गुलजार, जिनका असली नाम संपूरण सिंह कालरा है, आज भी अपनी सादगी, संवेदनशीलता और शब्दों की गहराई से लोगों को बांध लेते हैं। लेकिन अगर गुलजार की जिंदगी को किसी एक नजरिए से सबसे गहराई से समझा जा सकता है, तो वो है उनकी बेटी मेघना गुलजार का!

यूट्यूबर एल्विश यादव पर ही नहीं, इन सितारों पर भी हो चुके हैं ऐसे...

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। मनोरंजन की दुनिया में रहने वाले सितारों को हम आमतौर पर ग्लैमर, शोहरत और लग्जरी से जोड़ते हैं। लेकिन इस चमकती दुनिया के पीछे कई बार ऐसी सच्चाइयां छिपी होती हैं, जो चौंका देती हैं। हाल ही में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर हुई फायरिंग हुई। यह हमला तब हुआ जब वह घर पर नहीं थे। सुबह के वक्त तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर के बाहर करीब 25 राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। हालांकि, इस घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया है। बता दें कि एल्विश यादव अकेले ऐसे सितारे नहीं हैं जिनके ऊपर इस तरह का हमला हुआ हो। पिछले कुछ साल में बॉलीवुड से लेकर कॉमेडी और म्यूजिक इंडस्ट्री तक ऐसे कई सितारें है, जिन पर ऐसे ही हमले का सामना करना पड़ा। इनमें सिद्धू मूसेवाला का नाम भी शामिल हो जिनकी तो जान भी चली गई।

थिएटर में तोड़फोड़, एफआईआर तो कई जगह बैन, इस साल विवादों में रहीं संवेदनशील...

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदू नरसंहार जैसे संवेदनशील मुद्दे पर बनी विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में है। द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर शनिवार को कोलकाता के एक होटल में चल रहा था। इस दौरान मूवी की पूरी टीम वहां पर मौजूद थी। फिल्म की न केवल स्क्रीनिंग रुकवाई गई, बल्कि निर्माताओं पर मामले भी दर्ज किए।

शिकागो में छुट्टियां बिता रहीं भाग्यश्री, अनुभव को बताया शानदार

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। एक्ट्रेस भाग्यश्री सोशल मीडिया पर बेहतरीन पोस्ट के साथ फैंस से जुड़ी रहती हैं। लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने शिकागो में बिताई अपनी छुट्टियों के अनुभव साझा किए। शिकागो की खूबसूरती को 12 प्वाइंट में बयां करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उनका अनुभव शानदार रहा।

‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर बने महात्मा गांधी, ये कलाकार भी पर्दे पर...

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म 'द बंगाल फाइल्स: राइट टू लाइफ' का ट्रेलर शनिवार को जारी हो चुका है। डायरेक्ट एक्शन डे पर बनी फिल्म में अभिनेता अनुपम खेर महात्मा गांधी की भूमिका में हैं। इतिहास और अन्य विषयों पर बनी फिल्मों में कई एक्टर राष्ट्रपिता की भूमिका निभा चुके हैं। इस लिस्ट में नसीरुद्दीन शाह के साथ ही अन्य कई एक्टर्स का नाम शामिल है।

राकेश बेदी ने फैंस को दिखाया ‘सास-बहू का संगम’, बोले- है न कमाल ?

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के वरिष्ठ और जाने-माने अभिनेता-कमीडियन राकेश बेदी अलग अंदाज के साथ प्रशंसकों से मुखातिब होते हैं। इस बार बेदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर प्रशंसकों को प्रकृति के एक खूबसूरत नजारे से रूबरू कराया।

अभद्रता मामले में अरिजीत सिंह के सिक्योरिटी गार्ड की माफी के बाद शिकायत वापस

कोलकाता, 17 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में एक वीडियो शूट के दौरान हुई असुविधा के लिए मशहूर गायक अरिजीत सिंह के सिक्योरिटी गार्ड ने शिकायतकर्ता कमलकांत लाहा से माफी मांगी। इसके बाद लाहा ने अरिजीत और उनके गार्ड के खिलाफ शांतिनिकेतन पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत वापस ले ली।

अंतरराष्ट्रीय बेघर पशु दिवस : बेजुबानों की आवाज हैं ये सितारे, लिस्ट में ‘दबंग’...

मुंबई, 17 अगस्त (आईएएनएस)। हर साल अगस्त के तीसरे शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बेघर पशु दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बेघर और घर से निकाले या त्यागे गए पशुओं के प्रति जागरूकता फैलाना और उनके लिए स्थायी समाधान ढूंढना है। इस खास विषय पर कई बॉलीवुड सितारे बेजुबानों के लिए आवाज उठाते हैं और उनकी मदद के लिए आगे आते हैं। इनमें 'दबंग' गर्ल के नाम से लोकप्रिय सोनाक्षी सिन्हा, रवीना टंडन समेत कई सितारे शामिल हैं, जिन्होंने अपने कार्यों से पशु कल्याण को बढ़ावा दिया है।

खरी बात