निशिकांत कामत की यादगार फिल्में, जिन्हें देख आप भी कहेंगे डायरेक्टर हो तो ऐसा

नई दिल्ली, 16 अगस्त(आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में कई ऐसे निर्देशक हुए हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। उन्हीं में से एक थे निशिकांत कामत, जिन्होंने अपने छोटे से करियर में बड़ी और यादगार फिल्में दीं। 17 जून 1970 को जन्मे निशिकांत ने 17 अगस्त 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी बनाई फिल्में आज भी दर्शकों को याद आती हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में भी कृष्ण भक्ति की लहर, कलाकारों ने शेयर की मनमोहक तस्वीरें...

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। जन्माष्टमी के त्योहार पर देशभर में उत्साह का माहौल है। भक्त भगवान श्री कृष्ण के आगमन की तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में भी उत्साह देखने को मिला। भोजपुरी के सितारों ने प्रशंसकों को खास अंदाज में जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।

सैफ अली खान के जन्मदिन पर बहन सबा और सोहा ने दी बधाई, करीना...

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता सैफ अली खान ने शनिवार को 55वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अभिनेता के परिवार वाले और दोस्त उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

विवेक रंजन अग्निहोत्री का ममता सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले ‘ये मानने को ही...

कोलकाता, 16 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को इस फिल्म के ट्रेलर के लॉन्च कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था और इसके ट्रेलर की स्क्रीनिंग को बीच में रुकवा दिया गया। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। फिल्म के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की पुलिस से बहस भी हुई। 

पुलिस ने ‘द बंगाल फाइल्स’ ट्रेलर की स्क्रीनिंग को बीच में रुकवाया, विवेक रंजन...

कोलकाता, 16 अगस्त (आईएएनएस)। 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर शनिवार को कोलकाता के एक होटल में चल रहा था। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम वहां पर मौजूद थी। फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री, और मीडिया सब मौजूद थे।

विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी डायरेक्ट एक्शन डे...

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया। इस फिल्म में इतिहास और वर्तमान साथ-साथ चलते दिखते हैं। ये 16 अगस्त 1946 डायरेक्ट एक्शन डे की क्रूरता को भी दर्शाता है।

बर्थडे स्पेशल: 300 से ज्यादा लड़कियों को पछाड़ निधि अग्रवाल बनीं टाइगर श्रॉफ की...

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा की चमक-दमक भरी दुनिया में हर साल हजारों नए चेहरों की भरमार होती है, पर इनमें से सिर्फ कुछ ही लोग अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना पाते हैं। इन्हीं में से एक हैं अभिनेत्री निधि अग्रवाल, जिनका सफर एक छोटे शहर की लड़की से बड़े स्क्रीन की चमकदार हीरोइन बनने तक बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'मुन्ना माइकल' के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, लेकिन इस डेब्यू के पीछे की कहानी जितनी फिल्मी लगती है, उतनी ही प्रेरणादायक भी है, क्योंकि निधि को इस रोल के लिए 300 से ज्यादा लड़कियों के बीच से चुना गया था।

बर्थ स्पेशल: सचिन पिलगांवकर ने ‘शोले’ में निभायी दोहरी जिम्मदारी, एक्शन टीम की भी...

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। जब बात आती है हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों की जो समय के साथ नहीं बदले, तो सचिन पिलगांवकर का नाम सबसे ऊपर आता है। सिर्फ उनकी आवाज और हाव-भाव ही नहीं, बल्कि उनका चेहरा भी बिलकुल वैसा ही है जैसे 40-50 साल पहले था। 67 की उम्र में भी वह अभी भी लुक के मामले में युवाओं को टक्कर देते हैं, और उनका अभिनय... वह तो वक्त के साथ और भी गहरा और दमदार होता गया। सचिन की कहानी सिर्फ उनके चेहरे और अभिनय की खूबसूरती तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी बहुमुखी प्रतिभा से रंगीन है।

अनुपम खेर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, सिर झुका आदर के साथ...

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर अक्सर अपने काम और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार वह एक खास मौके पर चर्चा में हैं। हाल ही में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में 'एट होम' समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कई खास मेहमान शामिल हुए। अनुपम खेर भी इस समारोह में मौजूद रहे। उन्होंने इस सम्मान भरे पल की कुछ तस्वीरें शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।

मेलबर्न में अभिषेक को अवॉर्ड मिलने पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, कहा- तुमने विरासत...

मुंबई, 16 अगस्त (आईएएनएस)। महानायक अमिताभ बच्चन ने अभिषेक बच्चन को मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में 'आई वांट टू टॉक' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिलने पर बधाई दी और इस खास मौके पर अपने ब्लॉग के जरिए दिल की भावनाएं जाहिर की।

खरी बात