‘ओएमजी’ से ‘कार्तिकेय 2’ तक, लीला ही नहीं, इन फिल्मों में बखूबी दिखी ‘श्रीकृष्ण...

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को है। श्रीकृष्ण का जीवन और उनकी शिक्षाएं भारतीय संस्कृति और सिनेमा में हमेशा से प्रेरणा का स्रोत रही हैं। उनकी लीलाएं, भक्ति और भगवद् गीता के माध्यम से दिया गया ज्ञान न केवल आध्यात्मिक, बल्कि जीवन के दर्शन से भी जुड़ा है। सिनेमा जगत श्रीकृष्ण के ज्ञान और शिक्षाओं को प्रभावशाली ढंग से पेश करने में सफल रहा है। ओएमजी समेत ऐसी कई फिल्में हैं, जो मनोरंजन के साथ दर्शकों को दर्शन और जीवन मूल्यों से भी परिचित कराती हैं।

शोले के 50 साल पूरे, सचिन पिलगांवकर ने सुनाया अपने किरदार से जुड़ा किस्सा

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'शोले' को 50 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में अभिनेता सचिन पिलगांवकर ने रहीम चाचा के बेटे का किरदार निभाया था, जिसे लेकर उन्होंने खास किस्सा सुनाया है।

दिलीप साहब मानते थे, आजादी सिर्फ अधिकार नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी: सायरा बानो

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर अभिनेत्री सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने भारत के प्रति अपने गहरे लगाव और पति, दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की देशभक्ति को याद किया। सायरा ने साल 1986 की फिल्म ‘कर्मा’ के गाने ‘ऐ वतन तेरे लिए’ से जुड़े एक सीन को साझा करते हुए कहा कि कुछ यादें तस्वीरों या शब्दों में नहीं, बल्कि सांसों में बसती हैं।

करीना कपूर से लेकर अक्षय कुमार तक, सितारों ने सोशल मीडिया पर तिरंगे के...

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर देशवासी ऊर्जा से भरा हुआ है। वहीं, इसकी लहर बॉलीवुड के गलियारों में देखने को मिल रही है। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने प्रशंसकों को खास अंदाज में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदुस्तान के लिए एक बार फिर लड़ने को तैयार सनी देओल, सामने आई ‘बॉर्डर...

मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर देशभक्ति से ओतप्रोत वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फिल्म निर्माताओं ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज डेट संग बताया कि सनी देओल की टीम एक बार फिर से देश के लिए लड़ने को तैयार है।

‘शोले’ के 50 साल पूरे, हेमा मालिनी ने बताया ‘जब तक है जान’ गाने...

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म 'शोले' के 50 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस मौके पर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने बताया कि उन्होंने सॉन्ग 'जब तक है जान' के लिए कोई तैयारी नहीं की थी।

टीवी शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ में नया पड़ाव, समर्थ्य गुप्ता बोले- यह ‘प्रतिशोध...

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन पर प्रसारित ऐतिहासिक शो 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' जल्द ही नया मोड़ लेने वाला है। अभिनेता समर्थ्य गुप्ता का कहना है कि यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं है, बल्कि 'प्रतिशोध से शुरू होकर प्रेम तक पहुंचने का सफर है।'

15 अगस्त को ‘शोले’ ही नहीं, ये फिल्म भी हुई थी रिलीज, धर्मेंद्र-अमिताभ की...

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। 15 अगस्त हमारी आजादी का दिन। ऐसे में देश के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी ये दिन बेहद खास है। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ये दिन इसलिए भी अमर है कि 1975 में दो अलग-अलग जॉनर की फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। अमिताभ बच्चन-धर्मेंद्र स्टारर ‘शोले’ और कम बजट की ‘जय संतोषी मां’ दोनों इसी दिन रिलीज हुई थी।

अभिषेक बच्चन ने किया खुलासा, बड़े पर्दे पर आज तक नहीं देखी ‘शोले’

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। 'शोले' बॉलीवुड की कल्ट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म ने रिलीज के साथ उतनी सफलता हासिल नहीं की लेकिन इस फिल्म के प्रदर्शन के कुछ दिनों बाद फिल्म सुर्खियों में आई और फिर क्या था फिल्म के सारे किरदार, इसके संवाद सब जीवंत हो उठे। शुक्रवार को इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 50 साल हो जाएंगे। इसकी 50वीं वर्षगांठ पर फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने इस बॉलीवुड क्लासिक को 4के गुणवत्ता में रिस्टोर किया है।

माइक्रो ड्रामा ही आने वाले समय में मनोरंजन का तरीका होगा : जरीन खान

मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। 'वीर', 'हाउसफुल-2', और 'हेट स्टोरी-3' जैसी फिल्मों में अभिनय का लोहा मनवाने वाली अभिनेत्री जरीन खान अब माइक्रो-ड्रामा (छोटी दमदार कहानियां) में नजर आएंगी। उन्होंने बताया कि यह कंटेंट इंडस्ट्री में एक अहम और नया मोड़ लेकर आएगा।

खरी बात