‘कुली’ पब्लिक रिव्यू : दर्शकों को भा गई सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन स्टारर फिल्म,...
मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'कुली' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लोकेश कनकराज के निर्देशन में बनी फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। दर्शकों द्वारा सामने आई प्रतिक्रिया के अनुसार फिल्म शानदार है।
‘शेकी-शेकी’ पर गुलाबी साड़ी पहन झूम के नाचीं माधुरी दीक्षित, मान लिया- ‘रुकना नामुमकिन’
मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, अब भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन अपने फैंस से जुड़े रहने का मौका नहीं जाने देतीं। गुरुवार को एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट कर उन्होंने शेकी-शेकी अंदाज से सबको चौंका दिया है। हिंदी सिने जगत की डांसिंग क्वीन ने अपने बिंदास हाव-भाव से सबको हक्का-बक्का कर दिया है। उन्होंने खुद ही माना है कि रुकना नामुमकिन है!
‘वंदे मातरम’ के साथ सुचित्रा कृष्णमूर्ति की वापसी, स्वतंत्रता दिवस से पहले फैंस को...
मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री, गायिका, लेखिका और चित्रकार सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से एक बार फिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। अभिनेत्री ने गुरुवार को देशभक्ति गीत 'वंदे मातरम' लॉन्च किया। देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत इस गीत में भारत के अतीत और वर्तमान की गौरव गाथा है।
डॉक्टर का जवाब सुन सदमे में चले गए थे ‘लिफ्ट’ कराने वाले गायक, पिता...
मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। ‘कभी तो नजर मिलाओ,’ ‘तेरा चेहरा,’ और ‘लिफ्ट करा दे’ जैसे गीतों से लाखों दिलों को जीतने वाले अदनान सामी का 15 अगस्त को 54वां जन्मदिन है। उनकी मखमली आवाज और संगीत की प्रतिभा ने उन्हें भारतीय सिनेमा में एक खास मुकाम दिलाया, लेकिन उनका निजी जीवन और 230 किलो से 75 किलो तक का वजन घटाने का सफर किसी फिल्म की खूबसूरत कहानी से कम नहीं है। यह कहानी है एक ऐसे शख्स की, जिसने 230 से 75 के जंग को मजबूत इच्छाशक्ति से जीता।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: कई हिंदी फिल्मों ने दिखाया बंटवारे का दर्द, संवेदनाओं को...
मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। 1947 का वह दिन, जब देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से अनगिनत लोग बेघर हो गए और उन्हीं की याद में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ मनाया जाता है। इस विभाजन में कइयों के घर छूटे, अपने छूटे, दिल टूटा और आंखों में बस गया वह भयानक मंजर जो आज भी दिल दहला देता है। उस दौर की दुश्वारियों को दिखाती और कई संवेदनशील मुद्दों को छूती फिल्में बॉलीवुड ने हमें दी हैं।
करिश्मा कपूर की ‘ऑनस्क्रीन बेटी’ ने फिल्मों के लिए छोड़ी आईआईटी, फ्लॉप हुईं तो...
मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार होते हैं जो अपनी शुरुआत में तो खूब चमकते हैं, लेकिन बाद में किसी वजह से इंडस्ट्री से दूर हो जाते हैं। ऐसे ही एक नाम हैं मयूरी कांगो, जो कभी बॉलीवुड की पॉपुलर अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। मयूरी को ज्यादातर लोग करिश्मा कपूर की ऑनस्क्रीन बेटी के रूप में याद करते हैं। उन्होंने 2003 में टीवी शो 'करिश्मा- द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी' में करिश्मा कपूर की बेटी मानसी की भूमिका निभाई थी, जो उस समय छोटे पर्दे पर खूब चर्चा में रही थीं।
‘हर कदम पर मां का नाम दिल में लिए चलती हूं’… श्रीदेवी संग तस्वीरें...
मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। मां और बेटी का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक होता है। यह एक ऐसा बंधन है जो समय, दूरी और जीवन की सीमाओं से परे जाकर भी अपना असर बनाए रखता है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर और उनकी मां, दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी के बीच भी ऐसा ही एक अनमोल रिश्ता था, जिसकी झलक हाल ही में जान्हवी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दिखाई।
रजनीकांत-नागार्जुन स्टारर ‘कुली’ रिलीज, सिनेमाघरों में जुटी दर्शकों की भीड़
विजयवाड़ा, 14 अगस्त (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत और नागार्जुन स्टारर एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘कुली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन ने किया है। गुरुवार की सुबह ही दर्शकों का उत्साह देखते बना, बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ फिल्म देखने थिएटर पहुंची।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज
मुंबई, 14 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति, बिजनेसमैन राज कुंद्रा, एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ 60.4 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत जुहू निवासी व्यवसायी दीपक कोठारी ने दर्ज कराई है, जो लोटस कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज के डायरेक्टर हैं।
शेखर कपूर ने श्रीदेवी को उनकी जन्म जयंती पर याद किया
मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्रीदेवी ने अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में एक खास जगह बनाई थी। भले ही वह अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें, गाने और फिल्में आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं। हर साल 13 अगस्त को उनकी जन्म जयंती मनाई जाती है। इसी कड़ी में फिल्ममेकर शेखर कपूर ने उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।











