‘रॉकेटशिप’ में ईशा कोप्पिकर, ‘मां’ के किरदार में आएंगी नजर
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर जल्द ही अपकमिंग शॉर्ट फिल्म ‘रॉकेटशिप’ में नजर आएंगी। ये सुभाष घई के प्रतिष्ठित 'व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल अकादमी' के फिल्ममेकिंग छात्रों का प्रोजेक्ट है।
परम सुंदरी का ट्रेलर आउट, दिल्ली के मुंडे को हुआ केरल की लड़की से...
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सिने प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। मंगलवार को कॉमेडी-ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' के टीजर के बाद अब रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘परम सुंदरी’ का ट्रेलर भी जारी हो चुका है। जिसमें परम का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा बताते हैं कि उन्हें सुंदरी से सच्चा प्रेम हुआ। सुंदरी की भूमिका में जान्हवी कपूर हैं।
सारा अली खान के जन्मदिन पर बुआ सबा और सोहा ने लुटाया प्यार, करीना...
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री सारा अली खान मंगलवार को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार वाले और उनके दोस्त उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं भेज रहे हैं।
कांग्रेस के कैंपेन पर सफाई देने के बाद भी ट्रोल हो रहे केके मेनन,...
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में अपने 'वोट चोरी' अभियान में जब मशहूर अभिनेता केके मेनन की एक क्लिप का इस्तेमाल किया, तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। हालांकि, केके मेनन ने तुरंत इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि उनका इस कैंपेन से कोई लेना-देना नहीं है। यह क्लिप उनकी वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' के प्रमोशनल वीडियो से बिना उनकी इजाजत के ली गई है।
अलगाव के बाद भी एक-दूसरे को कॉल करते थे गुरु दत्त और गीता दत्त
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। 'प्यासा', 'कागज के फूल', और 'चौदहवीं का चांद' जैसी फिल्मों से अपना लोहा मनवाने वाले दिग्गज फिल्मकार और अभिनेता गुरु दत्त को आज भी लोग उनकी बेहतरीन फिल्मों के लिए याद करते हैं। उनकी 100वीं जयंती के मौके पर पोतियों, गौरी और करुणा दत्त ने उनके अनसुने किस्से साझा किए। वो राज पर से भी पर्दा हटाया जो गुरु दत्त और उनकी पत्नी गीता दत्त के संबंधों को लेकर है।
शादी की वर्षगांठ पर पराग त्यागी ने दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला को किया याद,...
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 27 जून को निधन हो गया था। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनके जाने के बाद एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी भले ही अकेले हो गए हों, लेकिन एक्ट्रेस के लिए उनके दिल में प्यार कम नहीं हुआ है। शादी की सालगिरह पर उन्होंने शेफाली को याद किया।
15 अगस्त पर ओटीटी पर मचेगा धमाल, एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब...
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। इस स्वतंत्रता दिवस पर जहां सिनेमाघरों में 'वॉर 2' और 'कुली' जैसी बड़ी फिल्में दस्तक दे रही हैं, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी मनोरंजन का पिटारा खुल चुका है। अगर आप इस छुट्टी में घर बैठे अपने परिवार के साथ कुछ बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो आपके पास इस बार भरपूर विकल्प मौजूद हैं। इस हफ्ते ओटीटी पर रोमांच, जासूसी, एक्शन और हॉरर से लेकर गंभीर राजनीतिक थ्रिलर तक दिलचस्प फिल्में और सीरीज आ रही हैं।
‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ के 5 साल पूरे, शरण शर्मा बोले- ‘कहानी बेहद...
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ को रिलीज हुए 5 साल पूरे हो गए हैं। निर्देशक शरण शर्मा ने फिल्म अपने दिल के करीब बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी एक सीन की तस्वीर को पोस्ट करते हुए बताया कि यह कहानी हमेशा उनके लिए खास रहेगी।
‘शेरशाह’ को चार साल पूरे, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा- ‘यादें अब भी ताजा हैं’
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म 'शेरशाह' को चार साल पूरे हो गए हैं, लेकिन यह फिल्म आज भी दर्शकों के मन में बसी हुई है। यह फिल्म कारगिल युद्ध के नायक शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित है, जिनका किरदार एक्टर सिद्धार्थ ने निभाया। फिल्म की चौथी एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।
ट्रेडिशनल लुक में भोजपुरी गाने पर झूमती नजर आईं अक्षरा सिंह
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भोजपुरी सुपरस्टार और बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट अक्षरा सिंह अपने बेहतरीन अभिनय और अद्भुत स्टाइल को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह गजब के एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं।











