अनिल शर्मा ने कहा उन्हें पता था ‘गदर-2’ कमाएगी 500 करोड़, पार्ट-3 पर भी...
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘गदर-2’ को रिलीज हुए 2 साल हो गए हैं। ये 2023 में आई ब्लॉकबस्टर मूवी थी, जिसमें सनी देओल, उत्कर्ष शर्मा, और अमीषा पटेल जैसे सितारे थे। 60 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने 691 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
जॉली एलएलबी 3 टीजर : कोर्टरूम में भिड़े ‘जगदीश’ और ‘जगदीश्वर’, फैंस...
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए जॉली आ चुका है। खास बात है कि कोर्ट रूम में इस बार जज सुंदर लाल त्रिपाठी के सामने केस की पैरवी करते एक नहीं, बल्कि दोनों जॉली नजर आएंगे। निर्माताओं ने मंगलवार को 'जॉली एलएलबी 3' फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी के साथ ही सौरभ शुक्ला की भी कमाल की कॉमिक टाइमिंग नजर आई।
ओम राउत ने बताया कैसे आया ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ को बनाने का आइडिया
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। निर्माता-निर्देशक ओम राउत की फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के बारे में बात करते हुए ओम राउत ने बताया कि उनके दिमाग में इसका विचार कैसे आया।
‘तू आशिकी है’ के पम्मा को अपनी तरह ही मानते हैं अभिषेक कुमार
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। 'बिग बॉस सीजन-17' और 'लाफ्टर सेफ-2' से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता अभिषेक कुमार अब रवि दुबे और सरगुन मेहता के नए शो ‘तू आशिकी है’ में पम्मा का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं।
कनाडा में भाग्यश्री ने उठाया अमृतसरी कुल्चे का लुत्फ, फैंस को दिखाई झलक
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री भाग्यश्री सोशल मीडिया पर नए-नए पोस्ट के साथ फैंस संग जुड़ी रहती हैं। कभी हेल्थ से जुड़े टिप्स तो कभी लजीज खाने की रेसिपी के साथ ही अपनी घुमक्कड़ी की भी झलक दिखाती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कनाडा से एक तस्वीर शेयर की और बताया कि वह अमृतसरी कुल्चे का लुत्फ उठा रही हैं।
‘तेरे मुंह ते मूंछ कोई ना’ गाने पर अंगद बेदी ने दिए गजब के...
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री और टेलीविजन होस्ट नेहा धूपिया अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वह न सिर्फ फिल्मों में अपनी खास जगह बना चुकी हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अक्सर फैंस के साथ अपने परिवार के साथ बिताए गए खास पलों को साझा करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने पति और अभिनेता अंगद बेदी के साथ एक रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया है।
जयंती विशेष: जब इवेंट में सबके सामने नरगिस ने वैजयंतीमाला को कहा ‘खंभा’, जानें...
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा की चमकती हुई कई कहानियों के बीच कुछ ऐसे किस्से भी होते हैं जो पर्दे के पीछे छुपे संघर्ष, जादुई कहानी और सच्चाई को उजागर करते हैं। वैजयंतीमाला, जो 50-60 के दशक की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक थीं, केवल अपनी अदाकारी और नृत्य कला के लिए ही नहीं बल्कि अपनी सादगी के लिए भी जानी जाती हैं। जिस समय उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था, उस वक्त सुरैया, नरगिस और राज कपूर जैसे टॉप स्टार्स का बोलबाला हुआ करता था। ऐसे में अपनी पहचान बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने अपनी आत्मकथा 'बॉन्डिंग: एक मेमोयर' में नरगिस से अपनी एक मुलाकात का जिक्र किया, जो दिल्ली के एक इवेंट में हुई थी।
जन्माष्टमी से पहले श्रेया घोषाल का ‘ओ कान्हा रे’ गाना रिलीज, बोलीं- ‘यह राधा-कृष्ण...
मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। 15-16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है, जिसकी दुनिया भर में धूम है। इस बीच प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ने अपना नया गीत ‘ओ कान्हा रे’ जारी कर दिया है। गायिका ने बताया कि यह गीत राधा और कृष्ण के बीच के पवित्र बंधन को समर्पित है।
आंध्र प्रदेश: अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने सरकारी वाहन इस्तेमाल के दावे को बताया गलत
चेन्नई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने आंध्र प्रदेश के भीमवरम में एक स्टोर लॉन्च इवेंट के दौरान सरकारी वाहन इस्तेमाल करने के दावे को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में आने-जाने के लिए आयोजकों ने ही वाहन की व्यवस्था की थी।
शिल्पा शेट्टी ने खास अंदाज में मनाया ‘धड़कन’ का जश्न
मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी अभिनीत म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'धड़कन' को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया।











