अपूर्वा अरोड़ा ने फैंस से मांग लिया ऐसा ‘बर्थडे गिफ्ट’, तस्वीरें शेयर कर लिखी...
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री अपूर्वा अरोड़ा की आगामी फिल्म 'मोमाकु' रिलीज के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को उन्होंने मजेदार पोस्ट कर फैंस से तोहफे की मांग की। दरअसल, अभिनेत्री का जन्मदिन और उनकी फिल्म 'मोमाकु' की रिलीज एक ही दिन पड़ रही है। ऐसे में अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से फिल्म देखने और उसे भरपूर प्यार देने की अपील की।
‘द पिरामिड स्कीम’ का ट्रेलर रिलीज, शॉर्टकट से अमीर बनने के सपने और धोखे...
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता परमवीर सिंह चीमा, रणवीर शौरी और शेखर सुमन स्टारर वेब सीरीज 'द पिरामिड स्कीम' का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज नेटवर्क मार्केटिंग या मल्टी-लेवल मार्केटिंग की आड़ में होने वाले घोटालों और लोगों को शॉर्टकट से अमीर बनाने के लालच की असलियत को उजागर करती है।
प्रकाश झा की ‘गंगाजल’ को अनूप सोनी ने किया याद, सोशल मीडिया पर लिखा...
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में कुछ ऐसी फिल्में आई, जिन्होंने दर्शकों को मनोरंजन देने के साथ-साथ समाज की कड़वी सच्चाई को पर्द पर उतारा है। साल 2003 में आई 'गंगाजल' भी एक ऐसी ही फिल्म थी। शुक्रवार को अभिनेता अनूप सोनी ने फिल्म को लेकर खास पोस्ट किया।
‘मैजिक देखने के लिए तैयार हो जाइए’, मृणाल ठाकुर ने दिया खास प्रोजेक्ट का...
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी आगामी कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस बीच उन्होंने खुलासा किया है कि वह किसी 'बहुत खास' प्रोजेक्ट के लिए डबिंग कर रही हैं और जल्द ही इसकी घोषणा करेंगी।
जब राजेश खन्ना के साथ ‘कटी पतंग’ की शूटिंग के दौरान हुई थी पत्थरबाजी,...
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की वरिष्ठ अभिनेत्री आशा पारेख हाल ही में म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में नजर आईं। उन्होंने होस्ट हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर कल्ट क्लासिक फिल्म 'कटी पतंग' के मशहूर गाने 'जिस गली में तेरा घर' को फिर से पेश किया।
अविनाश तिवारी ने सफर और जिंदगी की ‘अदृश्य’ सच्चाइयों पर एक नोट लिखा
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अविनाश तिवारी इस समय छुट्टी पर हैं। उन्होंने यात्रा, मानवीय जुड़ाव और समय की बदलती धारणा पर अपने निजी अनुभवों के बारे में बात की है।
मुझे अपनी जिंदगी में कोई पछतावा नहीं, रिश्तों, संघर्ष और करियर पर एक्टर रित्विक...
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। अभिनेता रित्विक धनजानी ने खुलासा किया है कि जीवन में कई व्यक्तिगत, सामाजिक और वित्तीय जोखिम उठाने के बावजूद उन्हें कोई पछतावा नहीं है। अगर उन्हें एक और मौका दिया जाए तो वे अपना जीवन बिल्कुल उसी तरह जीना चाहेंगे।
ईशा सिंह ने याद किए संघर्ष के दिन, कहा- कठिन शुरुआत के बाद सब...
मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में नाम बनाना आसान नहीं है। किस्मत और मेहनत के दम पर काम तो मिल जाता है, लेकिन इंडस्ट्री की थका देने वाली भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी के कारण कई लोग यहां से दूरी बना लेते हैं। ऐसा ही कुछ अनुभव अभिनेत्री ईशा सिंह के साथ हुआ था।
‘इंस्पेक्टर अविनाश’ को असली अविनाश मिश्रा से मिला प्यार, रणदीप हुड्डा बोले- ‘मेरे लिए...
मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों क्राइम और पुलिस अधिकारियों की सच्ची कहानियों पर बनी सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आ रही हैं। इन्हीं में से एक है अभिनेता रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश', जिसने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। यह कहानी असली पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा की जिंदगी से प्रेरित है, जिसका किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया है। अब इस सीरीज को लेकर एक ऐसा पल सामने आया है, जिसने अभिनेता को भावुक कर दिया।
अनुपम खेर ने शुरू की ‘श्री राम भूमि’ की शूटिंग, आस्था और इतिहास से...
मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि यह फिल्म आस्था, बलिदान, सच्चाई और आधुनिक भारत के एक बेहद अहम अध्याय को बड़े पर्दे पर दिखाएगी।

