श्रद्धा कपूर की वजह से एयरलाइन की एक क्रू मेंबर पर भड़कीं रवीना टंडन
मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों राहुल मोदी को डेट करने को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दोनों प्लेन में एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एयरलाइन की एक क्रू मेंबर ने रिकॉर्ड किया। चुपके से वीडियो बनाने को लेकर रवीना टंडन भड़क उठीं और उन्होंने क्रू मेंबर को फटकार लगाई।
नीना गुप्ता ने सुनाया ‘कोल्हापुरी चप्पल’ वाला किस्सा, ‘जब दिवंगत अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे लेकर...
मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा कोल्हापुरी चप्पल के पीछे का किस्सा साझा किया, जो उन्हें दिवंगत अभिनेता लक्ष्मीकांत बेर्डे ने तोहफे में दी थी।
‘तुम से तुम तक’ की आलोचना पर शरद केलकर बोले, ‘कहानियां समाज से निकलती...
मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। एक्टर शरद केलकर का नया टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ 19 साल की लड़की अनु और 46 साल के बिजनेस टाइकून आर्यवर्धन की अनोखी प्रेम कहानी पर आधारित है। इस शो को उसकी थीम और 27 साल के उम्र के अंतर की वजह से सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
‘हिंदी हमारी कमजोरी नहीं, ताकत है’, पीएम मोदी को ट्रोल करने वालों को अमीश...
मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। लेखक अमीश त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा है कि उनकी हिंदी बोलने की क्षमता कोई कमजोरी नहीं, बल्कि ताकत है।
अमेरिका में होगा ‘द बंगाल फाइल्स’ का प्रीमियर, विवेक रंजन बोले – ‘इतिहास से...
मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। बंगाल के हिंदू नरसंहार पर बनी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि फिल्म का प्रीमियर अमेरिका में होगा।
पंजाबी की तुलना में तेलुगू फिल्म सेट पर रहती है ज्यादा गंभीरता : यामिनी...
मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस यामिनी मल्होत्रा पंजाबी के साथ ही तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने दोनों इंडस्ट्री के काम करने के तौर-तरीकों में बड़ा अंतर बताया। यामिनी के अनुसार, पंजाबी फिल्मों के सेट किसी बड़े शादी फंक्शन जैसे होते हैं, जबकि तेलुगू सेट पर सख्त प्रोफेशनल माहौल रहता है।
मुझे टाइपकास्ट होने का डर नहीं : कविता बनर्जी
मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कविता बनर्जी, जो इस समय टीवी शो 'दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी' में कर्ण मोहिनी के रूप में नजर आ रही हैं, उन्होंने बताया कि उन्हें विलेन के रूप में टाइपकास्ट होने का डर नहीं है।
बर्थडे स्पेशल : महज पांच साल की उम्र में शुरू की एक्टिंग, चुलबुली, खूबसूरत...
नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की चुलबुली, खूबसूरत और गंभीर रोल्स को पर्दे पर बखूबी पेश करने वाली एक्ट्रेस नीतू कपूर 8 जुलाई को 67वां जन्मदिन मना रही हैं। महज पांच साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाली नीतू आज भी अपनी बेमिसाल खूबसूरती, दमदार एक्टिंग और सादगी से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। उनके चेहरे की चमक और मुस्कान आज भी वैसी ही है, जैसी 70 के दशक में थी।
सड़क से शुरू हुआ सफर, ‘सूरमा भोपाली’ बन हिंदी सिनेमा में छाए जगदीप
मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। ब्लैक एंड व्हाइट पर्दे के दौर के बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जगदीप किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह शानदार एक्टर थे। उनके लिए फिल्मों में खास किरदार रचे जाते थे। ऐसा ही एक किस्सा है 1975 में आई फिल्म 'शोले' का। इसमें 'सूरमा भोपाली' का किरदार भी काफी लोकप्रिय रहा, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि यह किरदार पहले फिल्म की स्क्रिप्ट में था ही नहीं। फिल्म की पटकथा लिखने वाली सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने हल्की-फुल्की कॉमेडी के लिए इस किरदार को रचा था। इस किरदार को निभाकर जगदीप ने न सिर्फ फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाया, बल्कि इसे जीवन भर के लिए यादगार बना दिया।
‘झुमका गिरा रे’ गाने पर दीपिका चिखलिया का डांस, फैंस भी लुटा रहे प्यार
मुंबई, 7 जुलाई (आईएएनएस)। रामायण फेम अभिनेत्री दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर अक्सर खूबसूरत पोस्ट शेयर करती रहती हैं। उन्होंने सोमवार को एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया, जिसमें वह 1966 में आई फिल्म 'झुमका गिरा रे' के गाने पर डांस करती नजर आईं।











