‘द वेदाज स्पीक’ को होस्ट करेंगी रुखसार रहमान, कहा – ‘मुझे ब्रह्मांड के रहस्यों...
मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस रुखसार रहमान अब एक नए किरदार में नजर आएंगी। वह जल्द ही एक नया चैट शो 'द वेदाज स्पीक' को होस्ट करेंगी।
जब हार्ट में डलवाना पड़ा था स्टेंट… हंसल मेहता ने सुनाया अनहेल्दी लाइफस्टाइल का...
मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म मेकर हंसल मेहता ने अपनी फिल्म 'सिमरन' की शूटिंग के दौरान का एक किस्सा सुनाया, जो उनकी अनहेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़ा है। इस वजह से उन्हें हार्ट में स्टेंट डलवाना पड़ा था।
‘भाग मिल्खा भाग’ से ‘रंग दे बसंती’ तक, एंटरटेनमेंट के साथ सोशल मैसेज देने...
मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। 'रंग दे बसंती' हो या 'भाग मिल्खा भाग', ये फिल्में अलग ही मैसेज देती हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दमदार, मजेदार और शानदार कहानियों के साथ ही संवेदनशील निर्देशन से दर्शकों का दिल जीतने वाले राकेश ओमप्रकाश मेहरा का 7 जुलाई को जन्मदिन है।
‘गांधीवाला’ कहकर पुकारे गए थे दिलीप कुमार, जेल में की थी भूख हड़ताल
मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार ने अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में हिंदी सिनेमा को नई पहचान दी। उनकी हर फिल्म, हर किरदार लोगों के दिलों में बस गया। वह जब पर्दे पर आते थे, तो लोग सांसें थाम लेते थे। 'ट्रैजडी किंग' के नाम से मशहूर दिलीप कुमार को जितना प्यार फिल्मी दुनिया में मिला, उतनी ही इज्जत उन्हें आम लोगों और राजनेताओं के बीच भी मिली। लेकिन इतनी शोहरत और इज्जत के बाद भी उनकी जिंदगी में एक ऐसा समय आया, जब उन्हें जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा। यह किस्सा किसी फिल्मी कहानी का हिस्सा नहीं, बल्कि उनकी असल जिंदगी का सच है। इसका जिक्र उन्होंने खुद अपनी आत्मकथा 'द सब्सटेंस एंड द शैडो' में किया है।
‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ में ‘गुरु’ का किरदार बेहद खास और...
मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के वर्सेटाइल एक्टर परेश रावल अपकमिंग फिल्म ‘अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ में 'गुरु' की भूमिका में नजर आएंगे। एक्टर ने फिल्म से जुड़े अनुभव को बेहद खास बताया।
‘पंचायत सीजन 5 की स्क्रिप्ट लीक हो चुकी है’… फैंस के लिए नीना गुप्ता...
मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। हिट वेब सीरीज 'पंचायत' में मंजू देवी का किरदार निभाने वाली दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने बताया कि सीरीज के सीजन 5 की स्क्रिप्ट पहले ही लीक हो चुकी है।
‘चेतना’ और ‘प्रेम’ को समझना क्यों है मुश्किल? शेखर कपूर ने बताई वजह
मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर ने रविवार को चेतना और प्रेम जैसे गहरे विषयों पर विचार रखे। सोशल मीडिया पर महात्मा बुद्ध की तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने प्रेम और चेतना के कॉन्सेप्ट और उन्हें समझने में आने वाली मुश्किलों पर बात की।
पहली 1 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी अनिल विश्वास की ‘किस्मत’, सुरों ने रचा...
मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। आज की तारीख में ब्लॉकबस्टर फिल्म का तमगा उसे मिलता है जो एक-दो नहीं बल्कि 100 करोड़ पीटती है। समय वाकई बदल गया है! करोड़पति फिल्म का टैग लगना 60 के दशक में भी बड़ी उपलब्धि होती थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब देश आजाद भी नहीं हुआ था, तब एक फिल्म ने 1 करोड़ से ज्यादा कमाई की थी? और इस फिल्म का नाम 'किस्मत' था, जो 1943 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की सफलता का श्रेय संगीतकार अनिल विश्वास को दिया गया था। उन्होंने इस फिल्म के लिए जो संगीत रचा, वह सीधे लोगों के दिल को छू गया। 'आज हिमालय की चोटी से, फिर हमने ललकारा है...' जैसे गीत ने लोगों में देशभक्ति की भावना भर दी, और 'धीरे धीरे आ रे बादल...' जैसी मीठी धुन ने हर दिल को छू लिया।
हिंदी-मराठी विवाद पर राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘हर मुद्दे पर बोलना जरूरी...
मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। एक्टर राजकुमार राव ने महाराष्ट्र में चल रहे हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर अपनी राय रखी और हिंदी फिल्म एक्टर्स की इस मुद्दे पर चुप्पी पर खुलकर बात की। 'स्त्री' और 'श्रीकांत' जैसी फिल्मों में काम कर चुके राजकुमार ने कहा कि हर एक्टर का हर मुद्दे पर बोलना जरूरी नहीं और सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट न करने का मतलब यह नहीं कि उन्हें उस मुद्दे की परवाह नहीं।
बर्थडे स्पेशल : ‘अल्लाह के बंदे’ से ‘राम धुन’ तक, कैलाश खेर ने बिखेरा...
मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। संगीत की दुनिया में अपनी अनूठी आवाज से जादू बिखेरने वाले पद्मश्री कैलाश खेर का 7 जुलाई को 52वां जन्मदिन है। 7 जुलाई, 1973 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे कैलाश खेर की जिंदगी किसी प्रेरक कहानी से कम नहीं। गरीबी, असफलताओं और विवादों से जूझते हुए उन्होंने अपनी खूबसूरत आवाज से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में खास पहचान बनाई। लेकिन, इस शोहरत की राह आसान नहीं थी।











