‘पंचायत’ सीजन 4 : सीरीज की सफलता से गदगद ‘प्रधान जी’, बताया- ‘सभी के...
मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। एक्टर रघुवीर यादव अपनी लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ की सफलता से गदगद हैं। सीरीज में ‘बृज भूषण दुबे’ की भूमिका निभा रहे रघुवीर ने शो की सफलता के राज शेयर किए। एक्टर ने बताया कि सीरीज की खासियत क्या है?
‘मैसा’ से रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक जारी, एक्ट्रेस बोलीं- ‘यह खतरनाक, गंभीर और...
मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। रश्मिका मंदाना ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म 'मैसा' की पहली झलक दिखाई। उन्होंने बताया कि इसमें उनका किरदार निडर और ताकतवर है।
एक्टर्स के लिए खतरा बन सकता है एआई: करण टैकर
मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। अभिनेता करण टैकर की अपकमिंग वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 2' रिलीज को तैयार है। टैकर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की संभावनाओं और खतरों पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। उनका मानना है कि एआई एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मददगार है, लेकिन यह एक्टर्स के लिए खतरा भी बन सकता है। साथ ही, साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों ने भी उनकी चिंता बढ़ा दी है।
को-एक्टर्स का व्यवहार मेरे काम को प्रभावित नहीं करता : कंवर ढिल्लों
मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। टीवी एक्टर कंवर ढिल्लों इन दिनों 'उड़ने की आशा' शो में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें गपशप पसंद नहीं है और वह सेट पर इससे दूर ही रहते हैं। साथ ही बताया कि को-एक्टर का व्यवहार उनके काम को प्रभावित नहीं करता। उनके लिए काम ज्यादा मायने रखता है।
“मां काली की प्रतिमा देखकर मैं सचमुच आश्चर्यचकित रह गई!” : काजोल
मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजोल लेटेस्ट रिलीज 'मां' को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनके लिए ये फिल्म कई वजहों से खास है। कई ऐसे पल हैं जिन्हें वो संजो कर रखना चाहती हैं। खासकर एक गीत, जिसकी शूटिंग के दौरान अचानक मां काली के मुख से पर्दा हटा दिया गया था।
बर्थडे स्पेशल: महिला किरदारों को दी नई उड़ान, आनंद एल राय ने रचा बॉक्स...
मुंबई, 27 जून (आईएएनएस)। आनंद एल राय भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा निर्देशकों में से हैं जिन्होंने बॉलीवुड की परिभाषा बदली और महिला प्रधान फिल्मों में क्रांति लेकर आए। वह अपनी अनोखी प्रेम कहानियों और मजबूत महिला किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने महिला किरदारों को एक नई उड़ान दी और बॉक्स ऑफिस पर अपनी फिल्मों के जरिए इतिहास रचा। 2015 में रिलीज हुई उनकी सुपरहिट फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। यह फिल्म उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला प्रधान हिंदी फिल्म बनी, जिसने दुनिया भर में लगभग 258 करोड़ की कमाई की।
मैं अपना सबसे बड़ा आलोचक: विष्णु मांचू
नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। अभिनेता विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। अभिनेता ने बताया कि उन्हें ऐसी कहानियां पसंद हैं, जो व्यावसायिक और अर्थपूर्ण दोनों हों। वह हमेशा ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं जो भारतीय संस्कृति से जुड़ी हों, लेकिन दुनिया भर के दर्शकों के लिए मनोरंजक हो। मांचू ने यह भी बताया कि वह अपने सबसे बड़े आलोचक हैं।
बर्थडे स्पेशल : नितिन मुकेश का लता मंगेशकर से था खास रिश्ता, ‘दीदी’ ने...
मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक नितिन मुकेश का जन्मदिन 27 जून को है। 1950 को मुंबई में जन्मे नितिन ने अपनी मखमली आवाज और भावपूर्ण गायकी से लाखों दिलों को जीता। उनके पिता, महान गायक मुकेश और मां, सरला, प्लेबैक सिंगर थीं। संगीतमय माहौल में पले-बढ़े नितिन ने संगीत को अपनी आत्मा का हिस्सा बनाया। नितिन का ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर के साथ खास रिश्ता था। पारिवारिक और पेशेवर रिश्ता उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पहलू रहा। नितिन मुकेश के करियर को भी दिवंगत लता मंगेशकर ने उड़ान दी थी।
दिलजीत दोसांझ स्टारर ‘सरदार जी 3’ पर छिड़े विवादों पर बोली नूरां सिस्टर्स- ‘बैन...
जालंधर, 26 जून (आईएएनएस)। पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार जी 3’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ अन्य एक्टर्स की मौजूदगी को लेकर देश भर में इसका विरोध देखने को मिल रहा है।
जयंती विशेष : संगीत के दिग्गज होने के साथ एक मिलनसार इंसान भी थे...
मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। संगीत की दुनिया में क्रांति लाने वाले राहुल देव बर्मन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्हें लोग प्यार से 'पंचम दा' कहकर बुलाते थे। उनकी तैयार की गई धुनों ने कई पीढ़ियों को झूमने पर मजबूर किया है। वह न केवल अपने संगीत से, बल्कि मधुर स्वभाव से भी लोगों को अपना बना लेते थे। एक्टर सचिन पिलगांवकर ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया था कि कैसे 'पंचम दा' ने उन्हें सहज और खास महसूस कराया था, सिर्फ इसलिए कि सचिन उनके पिता का भी नाम था।











