एक्टिंग के लिए न्यूट्रल रहना जरूरी : कोंकणा सेन शर्मा
मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा स्टारर फिल्म ‘मेट्रो... इन दिनों’ रिलीज को तैयार है, जिसे लेकर कोंकणा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की और बताया कि एक्टिंग से पहले कलाकार को शांत और न्यूट्रल रहना चाहिए।
जायद को पिता संजय खान ने दी थी सलाह, ‘जब आप जिंदगी खुद बनाते...
नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। साल 2003 में फिल्म ‘चुरा लिया है तुमने’ से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर जायद खान ने डेब्यू फिल्म के ऑफर से जुड़ा किस्सा शेयर किया। जायद ने बताया कि यह उनके लिए किसी संयोग से कम नहीं था। उन्होंने पिता संजय खान की सलाह को भी याद किया, जो उनकी जिंदगी में खास मायने रखता है।
‘मैंने एक्टिंग नहीं छोड़ी है’… अर्जुन बिजलानी ने दी सफाई
मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। लोकप्रिय टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने आईएएनएस से बात करते हुए काम से ब्रेक लेने के पीछे का कारण बताया। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने काम से ब्रेक इसलिए लिया ताकि वह अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें और अपनी मानसिक शांति पर ध्यान दे सकें।
श्रेयस तलपड़े को नहीं भाती कमर्शियल फिल्में, बताई वजह
मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। 'इकबाल', 'ओम शांति ओम' और 'गोलमाल रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम करके छाए एक्टर श्रेयस तलपड़े ने बताया कि उन्होंने अपने करियर में कभी भी कमर्शियल या मसाला फिल्मों पर ध्यान नहीं दिया। श्रेयस ने बताया कि उन्होंने हमेशा सार्थक फिल्मों का चयन किया, जिसमें उनके रोल काफी मायने रखते हैं। उनका ध्यान शानदार कहानी और दमदार किरदार पर था, न कि कमर्शियल फिल्मों पर।
ऋचा चड्ढा ने शेयर की अपनी लव स्टोरी, बोलीं- ‘प्यार दोस्ती है’
मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने पति और एक्टर अली फजल के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। करण जौहर के पॉडकास्ट 'लिव योर बेस्ट लाइफ विद करण जौहर' में पहुंचीं ऋचा ने अपनी और अली की प्रेम कहानी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनकी प्रेम कहानी दोस्ती से शुरू हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।
मैं पहले की तरह लगातार काम नहीं करूंगा: पंकज त्रिपाठी
नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की झोली में इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें 'मेट्रो… इन दिनों', 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' और निर्देशक अमित राय की एक नई फिल्म शामिल हैं।
‘वॉर 2’ से ऋतिक-एनटीआर का धांसू पोस्टर जारी, लेडी बॉस के लुक में नजर...
मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) की स्पाई-थ्रिलर फिल्म 'वॉर 2' से ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के पोस्टर्स जारी किए गए, जिसमें सभी एक्शन मोड में दिख रहे हैं।
‘शर्माजी नमकीन’ के एक सीन में ऋषि कपूर ने खुद रुककर की थी मेरी...
मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। एक्टर सुहैल नायर ने आईएएनएस से बात करते हुए फिल्म 'शर्माजी नमकीन' की शूटिंग से जुड़ा एक किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के मिलनसार व्यक्तित्व और उदारता को याद किया।
अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर करीना की प्यार भरी बधाई, करण जौहर ने दिया...
मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर गुरुवार को अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं भेज रहे हैं। इस कड़ी में उनकी करीबी दोस्त करीना कपूर खान और करण जौहर ने भी जन्मदिन की बधाई दी।
‘परदेस’ की यादों में खोए सुभाष घई, शेयर की शूटिंग की तस्वीर
मुंबई, 26 जून (आईएएनएस)। दिग्गज फिल्म निर्माता सुभाष घई ने अपनी 1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'परदेस' के निर्माण के समय को याद किया। सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने शूटिंग के अनुभव, कलाकारों के साथ बिताए पल और फिल्म से जुड़ी खास यादों के बारे में बताया।











