अनुराग बसु के साथ पंकज त्रिपाठी की खास केमिस्ट्री, एक्टर बोले- ‘उनकी और भी...
मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपनी आने वाली फिल्म 'मेट्रो...इन दिनों' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने निर्देशक अनुराग बसु के साथ काम किया। आईएएनएस से बात करते हुए एक्टर ने उन्हें अपना पसंदीदा डायरेक्टर बताया।
बड़े पर्दे पर वापसी को लेकर अली फजल उत्साहित, बोले ‘ओटीटी ने एक्टर के...
मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिली सफलता के बाद जाने-माने एक्टर अली फजल बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। एक्टर का कहना है कि ओटीटी ने उनके करियर को काफी आगे बढ़ाया है और यहां उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है, अब वह इस सबक को अपनी फिल्मों के जरिए बड़े पर्दे पर ला रहे हैं।
बर्थडे स्पेशल : साउथ ही नहीं बॉलीवुड की भी ‘सिंघम गर्ल’ हैं काजल अग्रवाल
मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपने अभिनय की चमक बिखेरने वाली ‘सिंघम गर्ल’ काजल अग्रवाल का 19 जून को 40वां जन्मदिन है। तेलुगू, तमिल और हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाली काजल न केवल साउथ बल्कि बॉलीवुड की भी ‘सिंघम गर्ल’ हैं।
अभिनेत्री राय लक्ष्मी ने शिवोहम शिव मंदिर में की पूजा, बोलीं, ‘मन को मिली...
बेंगलुरु, 18 जून (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री राय लक्ष्मी बुधवार को बेंगलुरु के शिवोहम शिव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित माता वैष्णो देवी का भी आशीर्वाद लिया। अभिनेत्री ने बताया कि यह मंदिर एक ऐसी जगह है, जहां उनके मन को शांति मिली। वह यहां पर हमेशा आना चाहेंगी।
टैसमैक मामले में आकाश भास्करन को राहत, नोटिस वापस लेगा ईडी
मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (टैसमैक) से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में फिल्म निर्माता आकाश भास्करन को बड़ी राहत मिली है। मद्रास उच्च न्यायालय में बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आकाश और व्यवसायी विक्रम के खिलाफ जारी नोटिस वापस लेने की बात कही।
फिल्मी पर्दे के ‘खलनायक’ आशीष विद्यार्थी, जिनके सरनेम का किस्सा है दिलचस्प
मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। फिल्मी पर्दे के 'खलनायकों' का जिक्र हो और आशीष विद्यार्थी का नाम न आए तो ये अधूरा ही रहेगा। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में अपने खास अंदाज और खलनायकी से दर्शकों के दिलों में खौफ और सम्मान दोनों पैदा करने वाले अभिनेता आशीष विद्यार्थी का 19 जून को 62वां जन्मदिन है। उनके सरनेम ‘विद्यार्थी’ का किस्सा भी दिलचस्प है।
हुमा कुरैशी मदुरै की यात्रा पर निकलीं, सोशल मीडिया पर तस्वीरें की शेयर
मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री हुमा कुरैशी इन दिनों मदुरै की यात्रा पर निकलीं हैं, जहां उन्होंने अपने आप को शहर की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक संस्कृति में सराबोर पाया।
‘एक नई भाषा में काम करना मेरे लिए चुनौती थी’, तमिल डेब्यू पर बोलीं...
मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री मिथिला पालकर फिल्म 'ओहो एंथन बेबी' के साथ तमिल फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नई भाषा में प्रदर्शन करना उनके लिए एक ऐसा चुनौती थी, जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा नहीं था।
रामचरण स्टारर ‘पेड्डी’ में दिखेगा अनोखा ट्रेन सीक्वेंस एक्शन सीन, सामने आई झलक
हैदराबाद, 18 जून (आईएएनएस)। निर्देशक बुची बाबू सना की अपकमिंग फिल्म 'पेड्डी' की यूनिट शानदार ट्रेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म में राम चरण लीड रोल में हैं, जो अनोखे ट्रेन एक्शन सीन की शूटिंग करते नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार, भारतीय सिनेमा में पहली बार ऐसा सीन देखने को मिलेगा।
आदित्य ओम स्टारर ‘संत तुकाराम’ की सामने आई रिलीज डेट, सिनेमाघरों में इस दिन...
मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता आदित्य ओम अपनी नई फिल्म ‘संत तुकाराम’ के जरिए 17वीं सदी के मराठी संत और कवि तुकाराम की जीवनी और शिक्षा को दर्शकों के सामने लाने के लिए तैयार हैं। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।











