वन्यजीव फोटोग्राफी सिर्फ शौक नहीं, उससे बढ़कर है : रणदीप हुड्डा
मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता और वन्यजीव संरक्षण के पक्षधर रणदीप हुड्डा इन दिनों मध्य प्रदेश में हैं। जहां वे वन्यजीव फोटोग्राफी के प्रति अपने जुनून को फिर से जगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह सिर्फ एक शौक नहीं, उससे कहीं बढ़कर है। यह प्रकृति से फिर से जुड़ने का एक तरीका है।
मणिरत्नम की फिल्म हर रोज ऑफर नहीं होती : अली फजल
मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर अली फजल ने फिल्म 'ठग लाइफ' के लिए 'हां' कहने के पीछे की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मणिरत्नम की फिल्म हर रोज ऑफर नहीं होती और निश्चित रूप से स्टार कमल हासन के साथ तो बिल्कुल नहीं।
सुभाष घई ने सुनाई शत्रुघ्न सिन्हा संग 60 साल पुरानी यारी की कहानी, कहा-...
मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ अपनी 60 साल पुरानी दोस्ती को फिल्ममेकर सुभाष घई बेहद खास मानते हैं। दोनों की दोस्ती की शुरुआत फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के दिनों से हुई थी। दोनों ने 1976 में रिलीज हुई फिल्म 'कालीचरण' में साथ में काम किया था।
अयोध्या जाना चाहती हैं मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता, राम मंदिर के दर्शन की जाहिर...
मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब जीतने वाली थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भारत के कई मंदिरों के दर्शन करने की इच्छा जाहिर की। उनकी इस सूची में अयोध्या का राम मंदिर भी शामिल है।
अधिक आत्मविश्वास एक दलदल की तरह, इससे कलाकार रहें दूर : पंकज त्रिपाठी
मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी हाल ही में रिलीज हुए हिट स्ट्रीमिंग शो 'क्रिमिनल जस्टिस' के चौथे सीजन की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इस बीच उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत की और कलाकारों को अधिक आत्मविश्वास से दूर रहने की सलाह दी।
शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी से नाराज कंगना रनौत, कहा- ‘एक गलती के कारण करियर...
नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' पर विवादित बयान देने के आरोप में गिरफ्तार 22 साल की लॉ स्टूडेंट और इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस पर बॉलीवुड अभिनेत्री और राजनेता कंगना रनौत ने भी गहरी नाराजगी जताई है।
‘छोटा तूफान’… बेटे राहिल के जन्मदिन पर जेनेलिया और रितेश का प्यार भरा संदेश
मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर कपल जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख ने अपने छोटे बेटे राहिल के नौवें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट किया। इस मौके पर जेनेलिया ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट करते हुए राहिल को 'छोटा तूफान' का टैग दिया और कहा कि उनकी छोटी-छोटी चीजें उन्हें बेहद खुशी देती हैं। वहीं, रितेश ने कहा कि वह उन्हें प्रेरित करता है।
ग्लैमरस इमेज को तोड़ने के लिए ‘मिट्टी और सोना’ में निभाएं दो अलग किरदार...
मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। दिग्गज एक्ट्रेस सोनम खान ने बताया कि 1989 की फिल्म 'मिट्टी और सोना' में उनका किरदार उनके लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने अपनी ग्लैमरस छवि से अलग हटकर पहचान बनाने के लिए फिल्म में कॉलेज गर्ल और एक तवायफ दोनों का रोल निभाया था।
दो साल बाद बॉलीवुड में कमबैक पर बोलीं नरगिस फाखरी, ‘ऐसा लग रहा है,...
मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी अपनी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर चर्चाओं में हैं। वह इस फिल्म के जरिए दो साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने कमबैक से काफी खुश हैं, उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे वह कभी पर्दे से दूर गई ही नहीं थीं।
नम्रता शिरोडकर ने की मिस वर्ल्ड प्रतियोगियों की तारीफ, कहा- ‘वाह… क्या जादुई शाम...
मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। 1993 में फेमिना मिस इंडिया बनी अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर ने मिस वर्ल्ड 2025 की सभी प्रतियोगियों के लिए अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक ही मंच पर इतनी सुंदरता, गरिमा और खूबसूरत दिल दिखाई दिए। इसके साथ ही उन्होंने मिस थाईलैंड ओपल सुचाता चुआंगसरी को 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतने पर बधाई दी।











