आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता की पसंदीदा फिल्म
मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता मिस थाईलैंड ओपल सुचाता चुआंगसरी ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बहुत पसंद है। उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा और मनुषी छिल्लर की भी जमकर तारीफ की।
निर्देशन पर जो मैं ज्ञान देती हूं, वह मेरा नहीं बल्कि राज खोसला का...
मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता और एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने दिवंगत निर्देशक राज खोसला की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बुद्धिमानी आज भी उनका और नए फिल्मकारों का मार्गदर्शन देती है। उन्होंने कई पीढ़ियों तक अपनी छाप छोड़ी है, जो लोग उन्हें नहीं जानते, वे भी उनकी कला की सराहना करते हैं।
फिल्म शूटिंग को मिस कर रहीं इलियाना डिक्रूज, ‘रेड 2’ को ठुकराने की बताई...
मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने कहा कि उन्हें अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' में दोबारा वही किरदार निभाने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया। उन्होंने अपने पोस्ट में इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया।
उदित नारायण के करियर को लेकर माता-पिता की थी अलग-अलग राय
मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। गायक उदित नारायण ने फिल्म इंडस्ट्री को अनगिनत यादगार गाने दिए हैं। उन्होंने अपने माता-पिता से जुड़े एक किस्से को शेयर किया और बताया कि उनके करियर को लेकर दोनों की इच्छा अलग-अलग थीं।
‘हाउसफुल 5’ का नया गाना ‘द फुगड़ी डांस’ रिलीज, नाना पाटेकर ने मचाया धमाल
मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' का एक और नया गाना 'द फुगड़ी डांस' शनिवार को रिलीज किया गया। यह गाना फिल्म के बाकी गानों जैसे 'लाल परी', 'दिल ए नादान' और 'कयामत' से काफी अलग है। नया गाना सुनने में काफी मजेदार और जोश से भरपूर है।
पिता की जयंती पर भावुक हुए महेश बाबू, बोले- ‘आपने हमेशा गाइड किया’
हैदराबाद, 31 मई (आईएएनएस)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू ने शनिवार को अपने दिवंगत पिता और मशहूर अभिनेता, निर्माता-निर्देशक घट्टामनेनी शिवराम कृष्ण को याद किया। उनकी 82वीं जयंती पर पोस्ट करते हुए महेश बाबू ने कहा कि उन्होंने जिंदगी को रोशनी के साथ निर्देशित किया।
विवेक रंजन अग्निहोत्री ने पूछा फैंस से सवाल, ‘अशोक स्तंभ’ के चारों शेरों का...
मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारत के राष्ट्रीय प्रतीक से जुड़ा सवाल किया। उन्होंने अशोक स्तंभ के चारों शेरों का जिक्र करते हुए फैंस से पूछा कि क्या वे शेरों के वास्तविक अर्थ के बारे में जानते हैं?
लारा दत्ता के पिता एलके दत्ता का निधन, पति महेश भूपति संग अंतिम संस्कार...
मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता के पिता विंग कमांडर एल.के. दत्ता का निधन हो गया है, जिससे फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। लारा शुक्रवार सुबह अपने पति टेनिस स्टार महेश भूपति के साथ मुंबई में पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं। इस दौरान वह बेहद भावुक नजर आईं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस न सिर्फ उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, बल्कि इस कठिन समय में लारा को हिम्मत भी बंधा रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
‘हाउसफुल 5’ के प्रमोशन में जुटे फरदीन खान, फैंस से बोले- ‘जल्द होगी देव...
मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेता फरदीन खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर उत्साहित अभिनेता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वह फैंस से अपने किरदार के साथ जल्द मुलाकात कराने की बात करते नजर आए।
भारी बारिश के बीच असम पहुंचीं उर्मिला मातोंडकर, कामाख्या देवी के किए दर्शन
मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर शनिवार को असम स्थित कामाख्या मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके फैंस को झलक दिखाई, जिसमें वह भक्ति में डूबी नजर आईं।











