एफटीआईआई में एडमिशन के लिए घर से भागे थे विजय वर्मा

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। ‘मिर्जापुर’, ‘दहाड़’ और ‘डार्लिंग्स’ जैसी फिल्मों में शानदार काम कर दर्शकों के बीच छाए अभिनेता विजय वर्मा फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के छात्र रह चुके हैं। वर्मा ने बताया कि उन्होंने यहां आवेदन गुपचुप तरीके से किया था और चयन होने पर घर से भाग गए थे।

कसरत कर डिनो ने खूब बहाया पसीना, दिया फिटनेस मंत्र

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। अभिनेता डिनो मोरिया की गिनती उन एक्टर्स में की जाती है, जो बढ़ती उम्र के साथ भी खुद को चुस्त, दुरुस्त और तंदुरुस्त रखे हुए हैं और इसके पीछे की वजह कसरत भी है। अभिनेता सुबह-सुबह जिम या गार्डन में खूब कसरत करते और पसीना बहाते हैं। खुद को स्वस्थ रखने वाले डिनो ने लेटेस्ट पोस्ट में प्रशंसकों को भी स्वस्थ रहने का मंत्र दिया।

‘जन्मदिन मुबारक हो मां’, चंकी पांडे की पोस्ट में छलका मां के लिए प्यार

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने अपनी मां स्नेहलता पांडे को उनके जयंती पर याद किया। शनिवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ कुछ पुरानी और खास तस्वीरें शेयर कीं। एक्टर ने कहा कि वे अपनी मां को हर दिन याद करते हैं।

25 साल बाद सिनेमाघरों में आ रही ‘धड़कन’, अक्षय कुमार बोले- ‘तैयार हो जाइए’

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई धर्मेश दर्शन की सफल रोमांटिक-ड्रामा ‘धड़कन’ सिनेमाघरों में 25 साल बाद फिर से दस्तक देने जा रही है। शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी स्टारर 'धड़कन' इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

तेलुगू में ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार ने किया शेयर

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड इंडस्ट्री के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी 18 अप्रैल के दिन हिंदी भाषा में रिलीज हुई फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग' की हर जगह वाहवाही हो रही है। यह फिल्म अब तेलुगू भाषा में रिलीज होने जा रही है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर तेलुगू ट्रेलर रिलीज किया है।

पति जहीर सोफे पर सो रहे थे, सोनाक्षी ने क्लिक की तस्वीर

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। रिश्ता छोटे-छोटे पलों से बेहद खास और मजबूत होता जाता है। कुछ ऐसे पल भी होते हैं, जिनको शब्दों की जरूरत नहीं होती, वह बिना कुछ कहे ही बहुत कुछ कह जाते हैं। कुछ ऐसा ही पल बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। उन्होंने अपने पति जहीर इकबाल की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में जहीर सोफे पर चैन से सोते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

हेमा मालिनी ने छेड़ी ‘सीवीआई’ के खिलाफ जंग, मथुरा में शुरू होंगे कार्यक्रम, जाने...

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी इन दिनों अमेरिका यात्रा पर हैं। वह बोस्टन शहर में आयोजित प्रेरणादायक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के जीवन को बेहतर बनाना था। यह कार्यक्रम 'कॉर्टिकल विजुअल इम्पेयरमेंट' (सीवीआई) यानी मस्तिष्क से जुड़ी दृष्टि संबंधी समस्या को लेकर था, जो आज के समय में बचपन में अंधेपन की सबसे बड़ी वजह बन चुकी है।

‘गुंजन सक्सेना’ की यादों को जाह्नवी कपूर ने फिर किया ताजा, इंस्टाग्राम पर शेयर...

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पल की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह अपनी ही फिल्म 'गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल' को नेटफ्लिक्स पर देखती नजर आ रही हैं। बता दें कि यह फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।

फेशियल एक्यूपंक्चर: चेहरे की चमक बढ़ाने के साथ कई समस्याओं का समाधान है छोटी...

नई दिल्ली, 17 मई (आईएएनएस)। 'देखन में छोटन लगे...' बढ़ती उम्र में घटती चेहरे की चमक, झुर्रियां हो या थकान, पीठ दर्द, तनाव, इसमें बड़ी लाभकारी है छोटी सी सुई। जी हां! छोटी सी सुई का इस्तेमाल कर इन समस्याओं को खत्म करने की प्रक्रिया को मेडिकल साइंस ने नाम दिया है फेशियल एक्यूपंक्चर।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ कि वापसी, नए अंदाज में प्रसारित होगी ‘तुलसी’...

मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। भारत के सबसे लोकप्रिय टेलीविजन शो का नाम लें तो एकता कपूर की ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ लिस्ट में टॉप पर आती है। हिट शो नए अंदाज में फिर से प्रसारित होने जा रहा है। 20-भाग की मिनी मूवी सीरीज के रूप में जियो हॉटस्टार पर यह प्रसारित होगी।

खरी बात