‘खेल खेल में’ के गोल्डन जुबली पर थिरकी मीनाक्षी शेषाद्रि, ‘एक मैं और एक...
मुंबई, 16 मई (आईएएनएस)। फिल्म 'खेल खेल में' को आज रिलीज हुए 50 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 16 मई 1975 को रिलीज हुई थी। आज यह फिल्म अपनी गोल्डन जुबली मना रही है। इस खास मौके पर बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिल्म के सुपरहिट गाने 'एक मैं और एक तू' पर डांस करके अपने अंदाज में जश्न मनाया। यह गाना फिल्म का सबसे हिट सॉन्ग रहा है। इस गाने को ऋषि कपूर और नीतू सिंह पर फिल्माया गया। इस जोड़ी ने अपनी शानदार केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया था।
‘रिश्तों से बंधी गौरी’ से मेरा खास जुड़ाव : स्वाति शाह
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के मौके पर गुरुवार को अभिनेत्री स्वाति शाह ने बताया कि ‘रिश्तों से बंधी गौरी’ शो से उन्हें खास लगाव है और इसकी टीम परिवार की तरह है।
पूर्व पत्नी के आरोपों पर भड़के रवि मोहन, बोले- मेरे बच्चे मेरी प्राथमिकता, लेकिन...
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता रवि मोहन की शादीशुदा जिंदगी में तनाव चल रहा है। उनकी पत्नी आरती ने हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रवि पर कई आरोप लगाए। इस बीच अभिनेता ने आरती के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया। आरोपों का जवाब देने के साथ ही उन्होंने रिश्ते का सच भी बताया। उन्होंने कहा कि उनके बच्चे ही उनकी प्राथमिकता हैं। लेकिन, उन्हें उनसे भी नहीं मिलने दिया गया।
‘स्पेशल ऑप्स’ सीजन 2 में करण टैकर की वापसी, धमाल मचाने को तैयार ‘फारूक...
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेता करण टैकर की मोस्ट अवेटेड जासूसी थ्रिलर ‘स्पेशल ऑप्स 2’ का टीजर निर्माताओं ने गुरुवार को जारी कर दिया। सीरीज के साथ टैकर खुफिया अधिकारी ‘फारूक अली’ के रूप में वापसी करने जा रहे हैं।
कोरिया में ‘राजकुमारी’ बनीं हिना खान, दिखाई झलक
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। हाल ही में कोरिया की 'टूरिज्म एंबेसडर' नियुक्त हुईं अभिनेत्री हिना खान ने बताया कि वह इस देश से बहुत प्यार करती हैं और यहां पर उन्हें राजकुमारी की तरह महसूस होता है।
‘मेड इन इंडिया’ में दादासाहेब फाल्के की भूमिका में दिखेंगे जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली...
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। सुपरहिट फिल्म 'आरआरआर' में साथ काम करने के बाद निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली और अभिनेता जूनियर एनटीआर एक बार फिर से स्क्रीन पर नजर आएंगे। राजामौली ने नई फिल्म की घोषणा की है, जिसमें एनटीआर दादासाहेब फाल्के की भूमिका में नजर आएंगे।
शहीदों के परिवारों के लिए भावुक हुए राघव जुयाल
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए भारतीय सेना ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया और हमले भी किए। इस हमले में कई परिवार प्रभावित हुए। वहीं कई जवान शहीद हुए। इन जवानों को बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल ने श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘भूल चूक माफ’, सामने आई नई डेट
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री वामिका गब्बी और राजकुमार राव जैसे सितारों से सजी फिल्म को लेकर निर्माताओं ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसकी नई रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है।
परफॉर्मेंस से पहले होती थी घबराहट, अब रहती हूं उत्साहित : श्रुति हासन
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रुति हासन ने आईएएनएस से खुलकर बात करते हुए बताया कि पहले स्टेज पर जाने से पहले उन्हें घबराहट महसूस होती थी, लेकिन समय के साथ उन्होंने इसे कैसे काबू करना सीखा है।
जब दादी बांधकर देती थीं अचार… ‘रेल यात्रा’ की यादें कुरेदकर पुराने दिनों में...
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक शेखर कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर खट्टी-मीठी तो कभी दिल को छू लेने वाली यादें प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते हैं। उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में बताया कि उनके समय में ‘रेल यात्रा’ कैसी होती थी। सफर के दौरान परिवार या दादी-नानी क्या-क्या तैयारियां करती थीं।











