‘स्पेशल ऑप्स’ सीजन 2 में दांव पर होगा बहुत कुछ, हिम्मत सिंह के दिखेंगे...

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। लोकप्रिय वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' के दूसरे सीजन का ऐलान हो गया है। इसमें एक्टर के.के. मेनन एक बार फिर से पर्दे पर रॉ अफसर हिम्‍मत सिंह का किरदार निभाते दिखेंगे। मेकर्स ने नए सीजन की झलक दिखाते हुए लिखा, 'हिम्मत और टीम वापस आ गई है!'

‘कन्नड़ विवाद’ में सोनू निगम को राहत, हाई कोर्ट ने दिया दंडात्मक कार्रवाई न...

बेंगलुरु, 15 मई (आईएएनएस)। कन्नड़ विवाद को लेकर मुसीबत में फंसे गायक सोनू निगम को गुरुवार को कर्नाटक हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। निगम की याचिका पर न्यायालय ने उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न किए जाने का आदेश दिया है।

‘एक अभिनेता से कहीं बढ़कर थे ओम पुरी’, नसीरुद्दीन शाह ने शेयर किया पोस्ट

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपनी हिट फिल्म 'अर्ध सत्य' की बात करते हुए दिवंगत अभिनेता ओम पुरी को भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनकी अभिनय प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा है कि वे अभिनेता से कहीं बढ़कर थे।

‘जो जीता वही सिकंदर’ हुई री-रिलीज, पूजा बेदी ने फैंस से पूछा मजेदार सवाल

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। 33 साल बाद फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' सिनेमाघरों में री-रिलीज की गई। यह फिल्म 22 मई 1992 को रिलीज हुई थी। दोबारा पर्दे पर आते ही फिल्म ने दर्शकों का मन मोह लिया। फिल्म का अहम हिस्सा रहीं एक्ट्रेस पूजा बेदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि यह उनके लिए अद्भुत एहसास है।

माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के अनोखे जश्न का गवाह बना जमशेदपुर, फैन ने कराई...

जमेशदपुर, 15 मई (आईएएनएस)। मशहूर बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित आज अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके इस खास दिन पर जमशेदपुर शहर एक अनोखे जश्न का गवाह बना। एक्ट्रेस के जबरा फैन पप्पू सरदार ने इस दिन को खास अंदाज में मनाया। उन्होंने माधुरी के जन्मदिन के मौके पर समाज सेवा का एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया। पप्पू ने माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर पूरे विधि-विधान और रीति-रिवाज के साथ तीन गरीब लड़कियों का विवाह संपन्न कराया। इस आयोजन में सभी रस्में पूरी श्रद्धा और परंपरा के अनुसार निभाई गईं।

‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ का हिस्सा बने आशुतोष राणा, कहा- ‘मेरे लिए खास है...

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा ने ऐतिहासिक महाकाव्य 'चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान' का हिस्सा बनने पर गर्व जताया। दरअसल, राणा पृथ्वीराज चौहान के भरोसेमंद दोस्त चंद बरदाई के किरदार को अपनी आवाज दे रहे हैं।

‘दिल ए नादान’ में डांस के साथ मस्ती का तड़का, लोगों पर चला ‘हाउसफुल...

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। फिल्म 'हाउसफुल 5' का एक और गाना 'दिल ए नादान' रिलीज हो चुका है। गाने में स्टार्स के शानदार मूव्स ने फैंस का दिल जीत लिया है। गाने को नरगिस फाकरी, सोनम बाजवा, जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख पर फिल्माया गया है। गाना पार्टी थीम पर आधारित है, इसमें डांस के साथ-साथ मस्ती का भी तड़का है।

शूटिंग के अंतिम चरण में ‘द दिल्ली फाइल्स’, विवेक रंजन ने की खास अपील

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर’ की शूटिंग अंतिम चरण में चल रही है। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फिल्म के लिए लोगों से 'क्राउडसोर्सिंग रिसर्च' की अपील की।

‘कई प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट मेरे लिए एक ट्रिगर बन गया था’, ‘बॉर्डर 2’ की निर्माता...

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। मशहूर फिल्ममेकर जेपी दत्ता की बेटी और प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने हाल ही में मां बनने की कोशिश के अपने भावुक और चुनौतीपूर्ण सफर को साझा किया है। उन्होंने बताया कि बहुत सी महिलाएं मां बनने की कोशिश के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से तकलीफें झेलती हैं, लेकिन अक्सर समाज में इन बातों पर खुलकर चर्चा नहीं होती। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि अगर उन्हें भी इस तरह की समस्याएं हैं, तो वे हार न मानें और मां बनने की उम्मीद न छोड़ें।

‘अपनी खूबसूरती से हमें हमेशा चौंकाती रहें’, कुछ इस तरह काजोल ने किया माधुरी...

मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। माधुरी दीक्षित नेने उर्फ 'धक-धक गर्ल' 58 साल की हो गई हैं। उन्होंने पर्दे पर कई लोकप्रिय किरदार निभाए, जिसमें मोहिनी, निशा और चंद्रमुखी शामिल हैं। एक्टिंग हो या डांस, रोमांस हो या एक्शन, माधुरी हर रोल में जान डाल देती थीं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हर कोई एक्ट्रेस को बधाई दे रहा है। इस कड़ी में काजोल ने भी माधुरी को खास अंदाज में बर्थडे विश किया।

खरी बात