‘सनम तेरी कसम 2’ से पाकिस्तानी एक्ट्रेस की छुट्टी, हर्षवर्धन ने दी थी चेतावनी
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। ‘सनम तेरी कसम’ के अभिनेता हर्षवर्धन राणे की ‘चेतावनी’ के बाद फिल्म निर्माताओं ने फिल्म के सीक्वल को लेकर अहम घोषणा की है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी अभिनेत्री अपकमिंग फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगी।
वीर जवानों को समर्पित पवन सिंह का गाना ‘ऑपरेशन सिंदूर’, हर देशवासी की आंखें...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने देशभक्ति की भावना से भरपूर एक नया गाना रिलीज किया है। इस गाने का नाम 'सिंदूर' है। यह गाना 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना द्वारा दिखाई गई वीरता को समर्पित है।
मदर्स डे: कियारा आडवाणी से राजकुमार तक, एक्टर्स ने मां पर लुटाया प्यार, बोले-...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। मदर्स डे रविवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुभकामनाओं से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। आम लोगों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी अपनी मां पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। सितारों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खास अंदाज में अपनी मां को सम्मान दिया।
इलैयाराजा का कोयंबटूर म्यूजिक इवेंट स्थगित, जल्द होगी नई डेट की घोषणा
चेन्नई, 11 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा स्थिति को देखते हुए मशहूर संगीतकार इलैयाराजा ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में 17 मई को होने वाले संगीत कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।
रणवीर सिंह से अनुष्का शर्मा तक, विक्रम गायकवाड़ के निधन से टूटे सितारे, बोले-...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ समेत अन्य सफल फिल्मों का हिस्सा रहे मशहूर मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे आहत हैं। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सेलेब्स ने कहा कि वह एक सच्चे कलाकार थे और सच्चे कलाकार कभी नहीं मरते, वे अमर रहते हैं।
मदर्स डे पर सलमान ने शेयर की मां सलमा और हेलन के साथ फोटो,...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। मां का रिश्ता हमारे जीवन में बेहद अहम होता है। उनके प्यार, ममता और बलिदान को धन्यवाद करने के लिए मदर्स डे खास दिन है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी मां सलमा खान और सौतेली मां हेलन के साथ एक दिल छू लेने वाली फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने परिवार के रिश्तों की गहराई और सच्चे प्यार को भी उजागर किया।
प्रीति जिंटा ने धर्मशाला में आईपीएल मैच रद्द होने के बाद शांत रहने के...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने पड़ोसी शहरों जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला से सभी की सुरक्षित विदाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कई सैनिकों की पत्नियों के लिए प्रेरणा थीं मेरी मां : सेलिना जेटली
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। 'मदर्स डे' पर अभिनेत्री सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और अपनी दिवंगत मां को नायिका बताते हुए कहा कि वह कई सैनिकों की पत्नियों के लिए एक मजबूत सहारा थीं। वह उनका मनोबल बढ़ाती थीं।
युद्ध के समय मौन की ताकत को पीएम मोदी से बेहतर कौन समझ सकता...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। विवेक अग्निहोत्री ने भारत-पाकिस्तान के संघर्ष के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की तारीफ की। 'कश्मीर फाइल' फेम निर्देशक ने इसे 'पीएम मोदी की रणनीति' का करार दिया, साथ ही महाभारत और चाणक्य के संदर्भ का जिक्र कर युद्ध के समय मौन की अहमियत बयां की।
‘न कोई तालियां मिलीं, न कोई आराम ‘, मदर्स डे पर इन अभिनेत्रियों के...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। मदर्स डे पर सोशल मीडिया एक बार फिर प्यार, आभार और भावनाओं से भर उठा। हर कोई अपनी मां के लिए दिल से निकले शब्दों और यादों को साझा कर रहा है। बॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने इस दिन को बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने अपनी मां के साथ खूबसूरत तस्वीरें और दिल से निकले शब्दों को इंस्टाग्राम पर साझा किया।











