मदर्स डे: संजय से सोनाली तक, बोले सितारे- ‘ममता की छांव में जो...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। मदर्स डे के अवसर पर अभिनेता संजय दत्त से लेकर सोनाली बेंद्रे समेत कई सितारों ने पोस्ट शेयर कर अपने जज्बात जाहिर किए। संजय दत्त ने जहां मां नरगिस को मिस करने की बात कही तो सोनम कपूर ने भावनात्मक पोस्ट में अपनी जिंदगी की तीन अहम मांओं से मिलाया!
मदर्स डे पर भाग्यश्री ने बच्चों का किया धन्यवाद , कहा- ‘तुम्हारी वजह से...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। एक मां के लिए उसके बच्चे ही उसकी पूरी दुनिया होते हैं। वह उनके लिए जीती है, लड़ती है, लेकिन कभी हार नहीं मानती। एक मां के लिए उसके बच्चे ही उसकी सबसे बड़ी पहचान होते हैं। बच्चों के बिना मां होने का मतलब अधूरा है। मदर्स डे पर जहां एक तरफ लोग अपनी मांओं को याद कर उनका आभार जता रहे हैं, तो ऐसी महिलाओं की भी कमी नहीं जो अपने बच्चों को 'मां' का दर्जा देने के लिए धन्यवाद दे रही हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और धन्यवाद देते हुए लिखा कि आप दोनों की ही वजह से मैं हर दिन मदर्स डे मना पाती हूं।
मदर्स डे पर भावुक हुए सनी देओल और अनुपम खेर, ‘बिना कुछ मांगे, मां...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। 'मां' एक ऐसा नाम, जिसमें पूरी दुनिया समाई होती है। वह न सिर्फ जन्म देती है, बल्कि अपनी हर सांस में हमें जीना सिखाती है। उनके बिना सब कुछ अधूरा लगता है। उनका प्यार बिना शर्त और बिना उम्मीद के होता है। शायद इसलिए कहा जाता है कि भगवान हर जगह नहीं हो सकता, इसलिए उसने मां बनाई है। मदर्स डे के इस मौके पर हर किसी ने अपनी मां को याद किया, लेकिन कुछ सेलिब्रिटीज की पोस्ट ने दिल को छू लिया। सनी देओल और अनुपम खेर जैसे बेहतरीन कलाकारों ने इस दिन को बेहद भावुक अंदाज में मनाया।
मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ के निधन पर वरुण धवन ने जताया दुख, बोले- ‘वो...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। ‘द डर्टी पिक्चर’, ‘दंगल’, ‘पीकू’, ‘मोहनजो दारो’ जैसी फिल्मों में कलाकारों का मेकअप करने वाले मशहूर मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ के निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी है। वरुण धवन के साथ ही फिल्म जगत के तमाम सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और बताया कि वह एक ‘जादूगर’ थे।
मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ के निधन से आहत पूजा हेगड़े, बोलीं- ‘सादगी में सुंदरता...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ के निधन से फिल्म इंडस्ट्री के सितारे आहत हैं। अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शोक जताया। पूजा ने बताया कि 'विक्रम दादा' ने उन्हें जिंदगी में बहुत कुछ सिखाया।
‘तू न थमेगा कभी, तू न झुकेगा कभी’, अमिताभ बच्चन ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया और इस हमले का बदला लिया। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय नागरिक और सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 10 मई को दोनों देशों के बीच सीजफायर की भी घोषणा हो गई है और देश भारतीय सेना को सलाम कर रहा है। बॉलीवुड के तमाम सितारों ने भी सेना के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। हालांकि, 'महानायक' अमिताभ बच्चन ने ऐसे समय में सोशल मीडिया पर चुप्पी साधी हुई थी। उनकी ब्लैंक पोस्ट यूजर्स को खटक रही थी, लेकिन अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए 'एक्स' अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है।
युद्धविराम पर पोस्ट करने के बाद डिलीट करने और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चुप्पी को...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान द्वारा नियंत्रण रेखा पर कई दिनों के तनाव के बाद संघर्ष विराम की घोषणा किए जाने पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी राहत साझा की।
हर उस दिल की धड़कन के साथ हूं, जो हमारे देश के लिए धड़कती...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ा हुआ है। भारतीय सेना पाकिस्तान की हरकतों का करारा जवाब दे रही है। पूरा देश सेना के साथ खड़ा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी खुलकर सरहद पर देश की रक्षा करने वालों का हौसला बढ़ा रहे हैं। इस कड़ी मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने भारतीय सैनिकों को सलाम करते हुए कहा कि वह हम आपकी वजह से सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
मोनालिसा ने शेयर की नई तस्वीरें, स्टाइलिश और खूबसूरत नजर आईं
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस अंतरा बिस्वास को फैंस मोनालिसा के नाम से भी जानते हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के लिए एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती हैं। एक बार फिर उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट शेयर किया है, जो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सेना की बहादुरी और साहस को सैफ अली ने किया सलाम, सोनाली बेंद्रे बोलीं-...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए गए भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत के सितारों का समर्थन मिल रहा है। कोई इसे ‘गर्व से भरने वाला क्षण’ तो कोई सेना के शौर्य को नमन कर रहा है। इस बीच अभिनेता सैफ अली खान ने सेना की बहादुरी को सलाम किया, तो वहीं, सोनाली बेंद्रे ने कहा कि ‘सशस्त्र बलों पर गर्व है’।











