‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच हर्षवर्धन राणे ने खाई ‘कसम’, इस पाक अभिनेत्री संग नहीं...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में आई तल्खी का असर सरहद पर ही नहीं, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। डिजिटल युग में दोनों ओर से लोग अपने जज्बात सोशल मीडिया के जरिए जाहिर कर रहे हैं। हीना खान और देवोलीना भट्टाचार्य के पाकिस्तानी ट्रोलर्स को दिए झन्नाटेदार जवाब के बाद ‘सनम तेरी कसम’ स्टार हर्षवर्धन राणे ने भी एक 'कसम' ली है!
सैन्य परिवारों के लिए रिया चक्रवर्ती का पैगाम, बोलीं- ‘मैं फौजी की बेटी, आपके...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद पूरे देश में सेना की बहादुरी की सराहना हो रही है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक, हर कोई भारतीय सेना के साथ खड़ा नजर आ रहा है। इस कड़ी में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने फौजी की बेटी होने पर गर्व जताते हुए भारतीय सशस्त्र बलों के त्याग और सेवा के प्रति सम्मान जाहिर किया।
‘तन्वी द ग्रेट’ में ‘द कश्मीर फाइल्स’ की एक्ट्रेस ने ली एंट्री, अनुपम खेर...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी आने वाली फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' में बतौर निर्देशक हाथ आजमा रहे हैं। इस फिल्म का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अनुपम ने बोमन ईरानी, शुभांगी दत्त और जैकी श्रॉफ के फिल्म में होने का खुलासा किया था। अब उन्होंने फिल्म की एक और स्टारकास्ट के नाम से पर्दा उठा दिया है। इसका खुलासा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया।
अक्षरा सिंह ने दिया सेना को पूर्ण समर्थन, बोलीं- ‘हालात सामान्य होने तक मेरा...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव के बाद फिल्म इंडस्ट्री के सितारे देश के साथ खड़े नजर आ रहे हैं और फिल्म हस्तियों ने अपने कई प्रोग्राम भी फिलहाल स्थगति कर दिए हैं। ऐसे ही भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने पोस्ट शेयर कर कहा कि वह देश के साथ खड़ी हैं और जब तक सब ठीक नहीं हो जाता, उनका कोई गाना रिलीज नहीं होगा।
पाकिस्तान को मिले आईएमएफ लोन पर गुल पनाग ने ली चुटकी, बोलीं- ‘भारत को...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने शुक्रवार को पाकिस्तान को करीब 12 हजार करोड़ का लोन दिया है। यह लोन पाकिस्तान को क्लाइमेट रेजिलिएंस लोन प्रोग्राम के तहत मिला है। इस पर अभिनेत्री गुल पनाग ने चुटकी ली और बताया कि भारत सशक्त है और 1993 से कोई वित्तीय सहायता नहीं ली है।
राजकुमार राव ने बताई अपनी शादी की कहानी, कहा- ‘हमने कोई रस्म नहीं की’
नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की आने वाली फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर चर्चा में है। फिल्म की कहानी शादी और टाइम लूप के इर्द-गिर्द घूमती है। आईएएनएस से बात करते हुए एक्टर ने कहानी के इस एंगल को अपनी असल जिंदगी से जोड़ते हुए बताया कि दोनों ने शादी की रस्मों से इतर पार्टी को तवज्जो दी थी।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच खिसकी आमिर खान स्टारर ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। भारत-पाक तनाव का सीधा असर मनोरंजन इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है। सितारे अपने प्रोग्राम को टाल या रद्द कर रहे हैं। इस बीच आमिर खान स्टारर अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार 'ऑपरेशन सिंदूर' को देखते हुए निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।
देवोलीना ने पाकिस्तानी ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी, यूजर्स बोले- ‘हमें तुम पर...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। टीवी की 'गोपी बहू' उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी लगातार सोशल मीडिया के जरिए भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव पर प्रतिक्रिया दे रही हैं। इस बार, उन्होंने पड़ोसी मुल्क को आईना दिखाते हुए एक पाकिस्तानी यूजर को करारा जवाब दिया, जिसने एक्ट्रेस को घटिया बताते हुए देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। यही नहीं, उसने एक्ट्रेस को अपने पति को छोड़ने तक की सलाह भी दे डाली।
नोरा फतेही ने भारतीय सेना को बताया ‘असली हीरो’, कहा- ‘आपकी हिम्मत से मिलती...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भारतीय सशस्त्र बलों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सैनिकों की बहादुरी, त्याग और देश की रक्षा के प्रति उनके साहस को सलाम किया। एक्ट्रेस ने कहा कि मुश्किल समय में ये जवान देशवासियों के लिए आशा की किरण बनते हैं। उन्होंने सैनिकों की सुरक्षा और शांति के लिए प्रार्थना भी की है।
तलाक के बाद इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने दिखाई सिंगल मदर की ताकत
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। मां का प्यार दुनिया में सबसे खास होता है। वह अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती है। मदर्स डे हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है, ताकि हम अपनी मां को शुक्रिया कह सकें। बॉलीवुड में कई ऐसी माएं हैं, जो अपने पति से अलग रहकर सालों से अपने बच्चों की परवरिश अकेले कर रहीं हैं। उन्होंने ना सिर्फ एक मां का फर्ज निभा रही हैं, बल्कि बाप की जिम्मेदारी भी बेहतरीन तरीके से उठा रही हैं।











