इलैयाराजा राष्ट्रीय रक्षा कोष में संगीत कार्यक्रम की फीस और एक महीने का वेतन...
चेन्नई, 10 मई (आईएएनएस)। देश के मशहूर संगीत निर्देशक और सांसद इलैयाराजा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वह अपने संगीत कार्यक्रम की फीस और एक महीने का वेतन राष्ट्रीय रक्षा कोष में देंगे।
मेरी हिम्मत है मां, उन्होंने कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया : संदीपा धर
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। 11 मई को मदर्स डे है। इस मौके पर अभिनेत्री संदीपा धर ने अपनी मां सुषमा धर के प्रति प्रेम का इजहार किया। उन्होंने बताया कि वो आज जो कुछ भी हैं, उसके पीछे मां का ही हाथ है। संदीपा ने बताया कि मां ने उन्हें और उनके परिवार को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया।
मां की वजह से हूं मजबूत, बेखौफ और सफल : पलक जायसवाल
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। वेब सीरीज ‘ब्लैक, व्हाइट एंड ग्रे’ में दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रही अभिनेत्री पलक जायसवाल ने मदर्स डे के अवसर पर बताया कि उन्हें मिली सफलता के पीछे उनकी मां हैं। आज वह जो कुछ भी हैं, उसके पीछे मां का हाथ है।
पाकिस्तान को भारतीय सेना ने दिया मुंह तोड़ जवाब, अदिति राव बोलीं- ‘आपको सलाम’
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर कई भारतीय कलाकारों ने सेना की प्रशंसा करते हुए इसे गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया। इस कड़ी में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने वाली भारतीय सेना को न केवल सलाम किया बल्कि देश के लिए प्रार्थना भी की।
ऑपरेशन सिंदूर : समर्थन में उतरे सितारे, फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ी, किसी...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खिलाफ शुरू किए भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को मनोरंजन जगत के सितारों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। भारत-पाक तनाव के बीच सेना के शौर्य की तारीफ करने के साथ ही एक्टर्स ने अहम फैसला भी लिया है। आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट आगे खिसक चुकी है। वहीं, अरिजीत सिंह ने अपने एक म्यूजिक कॉन्सर्ट को रद्द कर दिया।
‘इमरान भाई को अब हम ही छुड़ाएंगे’, जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से तनाव जारी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 6-7 मई की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए करारा जवाब दिया था। इस कार्रवाई में पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकवादी ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया, जिससे पाकिस्तान में खलबली मच गई। पाकिस्तानी कलाकार और यूजर्स सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ पोस्ट कर रहे हैं। वहीं, बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स अपने देश और अपनी सेना का सपोर्ट कर रहे हैं। इस सब के बीच एक एक्टर ने सबका ध्यान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ खींचा और पड़ोसी मुल्क पर चुटकी लेते हुए एक पोस्ट किया।
‘सुरक्षित हूं… लेकिन दुखी हूं’, कृति खरबंदा ने साझा की दिल की उलझन
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। भारत-पाकिस्तान के मौजूदा तनावपूर्ण हालात ने एक्ट्रेस कृति खरबंदा के मन में कुछ महत्वपूर्ण सवाल खड़े कर दिए हैं, जिन्हें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लोगों के साथ शेयर किया। इस पोस्ट को उन्होंने एक टाइटल दिया, 'ठीक होने का बोझ'...। इस टाइटल का गहरा मतलब है, जब देश की सीमा पर तनाव हो, तब सुरक्षित और ठीक होना भी कभी-कभी अपराध बोध जैसा होता है।
वो बोला ‘मोदी को बोलो!’, कंगना ने विस्फोटक वीडियो से दिया जवाब- ‘ले, बता...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' से पाकिस्तान तथा पीओके स्थित नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ध्वस्त कर दिया। इसके बाद से बौखलाया पाकिस्तान भारत पर ड्रोन और मिसाइलों के जरिए हमला कर रहा है। वहीं भारतीय सेना बड़ी बहादुरी से उनके मंसूबों को नाकाम कर रही है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दर्द है, जज्बात हैं और दुश्मनों को दिया जवाब है।
भारत-पाक तनाव पर संजय दत्त का संदेश, ‘आतंकवादी अब समझ लें कि ये देश...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पहलगाम हमले का बदला लिया। इसको लेकर कई भारतीय कलाकारों ने सेना की प्रशंसा करते हुए इसे गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया। इस कड़ी में बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई के लिए अपना अटूट समर्थन जाहिर किया और भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि लड़ाई किसी देश के खिलाफ नहीं बल्कि उन लोगों के खिलाफ है जो भय और हिंसा फैलाते हैं।
जैकी भगनानी ने फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर दी सफाई, बताया प्रोजेक्ट से जुड़े...
मुंबई, 10 मई (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर 'ऑपरेशन सिंदूर' टाइटल की फिल्म को लेकर अहम जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फिल्म से वाशु भगनानी या जैकी भगनानी का कोई कनेक्शन नहीं है।











