कंगना रनौत बनेंगी हॉलीवुड की ‘हॉरर क्वीन’, ‘ब्लेस्ड बी द एविल’ से करेंगी डेब्यू

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कंगना रनौत के करियर ने नया मोड़ ले लिया है। वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी अपनी पहचान बनाने जा रही हैं। कंगना, हॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। उन्हें हॉलीवुड की हॉरर ड्रामा फिल्म 'ब्लेस्ड बी द एविल' में लीड रोल मिला है।

मॉर्निंग रूटीन में छिपा निकिता दत्ता का ब्यूटी फॉर्मूला, इंस्टाग्राम पर किया खुलासा

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री निकिता दत्ता ने हाल ही में अपनी अनोखी और ताजगी भरी मॉर्निंग रूटीन का खुलासा किया। उनकी रूटीन में दो खास चीजें 'फेस आइसिंग' और 'बैक हेयर फ्लिपिंग' शामिल है। उन्होंने बताया कि वह दिन की शुरुआत 'फेस आइसिंग' से करती हैं, इसमें वह बर्फ से चेहरे की मसाज करती हैं, ताकि स्किन तरोताजा और ग्लोइंग लगे। इसके बाद वह 'बैक हेयर फ्लिपिंग' करती हैं। यह रूटीन उन्हें पॉजिटिव बनाए रखता है।

ऑपरेशन सिंदूर: सेना का मनोबल बढ़ा रहे सितारे, आर माधवन बोले- ‘इस तारीख को...

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाए पाकिस्तान ने गुरुवार की रात मिसाइल और ड्रोन से एलओसी पर हमला किया, लेकिन भारतीय सेना ने हमलों को नाकाम कर दिया। सीमा पर डटकर खड़ी सेना को अभिनेता आर माधवन ने सलाम करते हुए कहा कि इस तारीख को याद रखना जरूरी है। वहीं, अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, लिसा मिश्रा, अरमान मलिक समेत अन्य सितारे भी सेना के शौर्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे हैं।

विदेश में हूं, लेकिन दिल और आत्मा पूरी तरह भारत के साथ : सेलिना...

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। मशहूर अदाकारा सेलीना जेटली भले ही विदेश में हों, लेकिन उनका मन खबरों की हलचल के बीच भारत में उलझा हुआ है। उन्होंने भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम किया और उन आम लोगों के साथ हमदर्दी जताई जो हमले से प्रभावित हुए हैं। उनका कहना कि उन्हें भारत की ताकत पर पूरा भरोसा है।

मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं…‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बीच मौनी रॉय-रकुल प्रीत ने की सेना...

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा और जम्मू-कश्मीर एलओसी पर हमलों का करारा जवाब दिया। इस बीच, पोस्ट शेयर कर अभिनेत्री मौनी रॉय और रकुल प्रीत ने सेना के शौर्य को सलाम किया और कहा कि देश या मातृभूमि से बढ़कर कुछ नहीं है।

अशोक पंडित ने ‘कब्र पोस्ट’ में दी चेतावनी, लिखा- पाकिस्तान का अंत नजदीक!

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की ओर से सीमा पर लगातार गोलीबारी हो रही है, लेकिन भारत भी पूरी ताकत से जवाब दे रहा है। इसी बीच फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक क्रिएटिव इमेज शेयर कर पाकिस्तान को आगाह किया है। यह सिर्फ एक इमेज नहीं, बल्कि देश की ताकत और गुस्से की झलक है। यह बताता है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा, बल्कि हर हमले का जवाब मजबूती से देगा।

सुगंधा मिश्रा ने भारतीय सेना और देशवासियों के लिए की प्रार्थना, बोलीं- ‘ईश्वर ताकत...

मुंबई, 9 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले का लगातार जवाब दे रही है। पाकिस्तान की ओर से की गई हमले की हर कोशिश को भी भारतीय रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह नाकाम किया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच कॉमेडियन और अभिनेत्री सुगंधा मिश्रा ने देश की सेना के शौर्य को सलाम करते हुए उनके और देशवासियों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

‘परीक्षा’ के लिए जी जान से तैयारी कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले – ‘मैं...

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन राणे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दीवानियत’ (अस्थाई टाइटल) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच, पोस्ट शेयर कर उन्होंने बताया कि उनकी परीक्षा जून में है, जिसके लिए वह खूब पढ़ाई कर रहे हैं।

जुबिन नौटियाल ने पीएम मोदी संग शेयर की तस्वीर, बोले – ‘प्रोत्साहन के लिए...

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। गायक जुबिन नौटियाल ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उनका आभार जताया। पीएम का आभार जताने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में 'जय उत्तराखंड, जय भारत' भी लिखा।

यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू करने पर बोले करण टैकर, ‘यह बहुत खास...

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेता करण टैकर हाल ही में यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए। अभिनेता ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि इवेंट में शामिल होना उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने बताया कि उनके काम को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया जाना और खास पहचान पाने के अनुभव को वह बयां नहीं कर सकते।

खरी बात