‘आपकी बराबरी कोई नहीं कर सकता’, सोनम की पोस्ट ने जीत लिया फैंस का...
मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। सोनम कपूर और आनंद आहूजा शादी की सातवीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास दिन पर सोनम ने सोशल मीडिया पर प्यार भरा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपनी हल्दी सेरेमनी से लेकर बेबी वायु के जन्म होने तक के शानदार सफर की तस्वीरों को साझा किया।
‘कुल’ में काम कर उत्साहित हैं अंकित सिवाच, बताया कैसे करते हैं किरदार के...
मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री निमरत कौर, रिद्धि डोगरा और अमोल पाराशर स्टारर वेब सीरीज ‘कुल’ हाल ही में रिलीज हो चुकी है। जियो हॉटस्टार पर रिलीज सीरीज को दर्शक पसंद कर रहे हैं। अभिनेता अंकित सिवाच इसमें सीबीआई अधिकारी की भूमिका में हैं। उन्होंने बताया कि सीरीज में उनका किरदार दमदार है और इसमें काम करके वह बहुत उत्साहित हैं।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अरिजीत सिंह ने टाला अबू धाबी म्यूजिक कॉन्सर्ट, सोशल मीडिया...
मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। गायक अरिजीत सिंह ने पहलगाम आतंकवादी हमले के खिलाफ सेना की जवाबी कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अबू धाबी का अपना म्यूजिक कॉन्सर्ट स्थगित कर दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने फैंस को इसकी जानकारी दी।
‘तुझसे है आशिकी’ के टीजर में दिखा प्यार, तड़प और जुड़ाव, अभिषेक और अमनदीप...
मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। टीवी एक्टर अभिषेक कुमार और अमनदीप सिद्धू के नए शो 'तुझसे है आशिकी' का टीजर जारी हो चुका है। टीजर में ऐसे भावनात्मक पल और रिश्तों को दिखाया गया है, जो दिल से जुड़े होते हैं, जैसे प्यार, दर्द, तकरार, अपनापन, बिछड़ना या जुड़ाव। नए शो की कहानी सिर्फ रोमांस पर नहीं, बल्कि गहरे जज्बातों और रिश्तों की पेचीदगियों पर भी आधारित है।
अनुराग कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज
रायपुर, 8 मई (आईएएनएस)। ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी कर फंसे फिल्म निर्माता-अभिनेता अनुराग कश्यप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गुजरात के सूरत कोर्ट के नोटिस के बाद अब छत्तीसगढ़ के रायपुर की अदालत ने गैर-जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
भारतीय सेना की बहादुरी पर फिदा करीना, बोलीं, ‘हम आभारी हैं!’
मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। रक्षा मंत्रालय ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में इस कार्रवाई को सीमित, केंद्रित और बिना उकसावे वाला बताया। इस स्ट्राइक को लेकर पूरे देश में जहां खुशी का माहौल है, वहीं मशहूर हस्तियां भी भारतीय सशस्त्र बलों के साहस को सलाम कर रही हैं।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद विवेक रंजन ने किया भारत सरकार को सावधान! बोले- ये...
मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। निर्माता-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री देश के मुद्दों को लेकर मुखर रहते हैं और अक्सर खुलकर अपनी बात रखते नजर आते हैं। भारत सरकार के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद उन्होंने कहा कि यह समय संयम और सतर्कता का है। उन्होंने भारत सरकार को सावधान करते हुए यह भी बताया कि वह सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने से परहेज क्यों कर रहे हैं।
साजिद खान ने किया खुलासा, जब डायपर से डरे फरदीन, अक्षय ने बना दिया...
मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। निर्देशक साजिद खान ने 2007 की कॉमेडी फिल्म 'हे बेबी' के एक मजेदार सीन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने खुलासा किया कि यह सीन असल में एक्टर फरदीन खान के लिए लिखा गया था, लेकिन बाद में यह अक्षय कुमार को दे दिया गया। उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग और डबिंग सेशन से इसे और भी दमदार बना दिया।
लव यू दादी…अर्जुन कपूर ने लिखा प्यारा नोट, बताया किस नाम से बुलाती थीं...
मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी दिवंगत दादी निर्मल कपूर को मिस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि दादी कहती थीं' जिंदगी उतार-चढ़ाव भरी है और हर परिस्थिति में खुश रहना चाहिए।'
मदर्स डे विशेष: मां के किरदार में खूब पसंद की गईं फरीदा जलाल समेत...
मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। मां के प्रेम और ताकत की बात असल जिंदगी में हो या फिल्मों में, हर जगह उसकी खूबसूरती अपनी चमक बिखेरने में कामयाब होती है। फिल्म इंडस्ट्री में बीते जमाने की ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर मां का किरदार निभाकर ख्याति हासिल की। आज भी बरसों पुरानी फिल्मों को देखकर दर्शक बोल पड़ते हैं, ‘मां तो मां होती है...’











