वेव्स समिट में लॉन्च होगी राग-बेस्ड ‘झाला’, दिखेगी कलाकारों की नई टोली
मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत सरकार द्वारा आयोजित 'वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट' में राग-आधारित ‘झाला’ लॉन्च होगी, जिसमें कलाकारों की नई टोली दिखेगी। 1 मई को मुंबई में प्रतिष्ठित वेव्स समिट में ‘झाला’ लॉन्च किया जाएगा।
अंकित गुप्ता ने खरीदी बेशकीमती गाड़ी, ये सितारे भी बने लग्जरी कार के मालिक
मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और ‘बिग बॉस’ फेम अंकित गुप्ता ने लग्जरी लैंड रेंज रोवर कार खरीदी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने फैंस को अपनी चमचमाती कार का दीदार कराया।
पहलगाम का जिक्र कर हंसल मेहता ने सुनाई ‘फराज’, ‘ओमेर्टा’ और ‘शाहिद’ की कहानी,...
मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले से आहत फिल्म निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी उन तीन फिल्मों का जिक्र किया, जो आतंक के चेहरे को न केवल उजागर करती हैं, बल्कि गंभीर विषय पर खुलकर बात करती हैं। मेहता ने कहा कि ‘शाहिद’, ‘ओमेर्टा’ और ‘फराज’ ये सिर्फ फिल्में नहीं बल्कि कट्टरपंथ और आतंक जैसे विषय पर खुलकर बात करती हैं। मेहता ने कहा कि आतंकवाद एक बीमारी की तरह है और हमें इससे आंख में आंख डालकर लड़ना होगा।
शहनाज गिल को चढ़ा पेंटिंग का शौक, रंगों के साथ खेलती आईं नजर
मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल का चुलबुला अंदाज बेहद गजब है। उनका अपना अलग ही फैन बेस है। वह जो भी कुछ करती हैं, फैंस उन्हें जमकर सपोर्ट करते हैं। शहनाज को आपने एक्टिंग और सिंगिंग करते हुए देखा होगा, लेकिन इन दिनों उन्हें एक नया शौक चढ़ा है, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है।
बर्थडे स्पेशल: सामंथा को जब डॉक्टर ने जेल भेजने की दी थी चेतावनी, बैडमिंटन...
मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ इंडस्ट्री की शीर्ष अभिनेत्रियों में शुमार सामंथा रुथ प्रभु आज 38वां जन्मदिन मना रही हैं। वह लाखों दिलों की धड़कन हैं। फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। उनका जन्म 28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में हुआ था। उनके पिता जोसेफ प्रभु तेलुगू और मां निनेत्ति प्रभु मलयाली हैं। सामंथा अपने परिवार में सबसे छोटी हैं। उनके दो बड़े भाई जोनाथन और डेविड हैं। वह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं, कभी अपने करियर को लेकर, तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर। वह अपने बयानों को लेकर भी कई बार विवादों में रह चुकी हैं। एक शख्स ने तो उन्हें जेल भेजने तक की चेतावनी दे डाली थी और बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने भी उन्हें सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया था। आखिर क्या था ये विवाद, चलिए आपको बताते हैं।
‘जाट’ की सफलता के बाद देहरादून पहुंचे सनी देओल, अगली फिल्म के बारे में...
मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म 'जाट' की जबरदस्त सफलता के बाद दिग्गज अभिनेता सनी देओल देहरादून पहुंच चुके हैं। यहां उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी आगामी फिल्म को लेकर लेटेस्ट जानकारी साझा की।
पूजा हेगड़े ने पहनी 70 साल पुरानी कांजीवरम की साड़ी, बोलीं- ‘ताजा होती हैं...
मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने शानदार अभिनय की छाप छोड़ने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े अपकमिंग फिल्म ‘रेट्रो’ को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म के प्रमोशन में जुटी अभिनेत्री एक से बढ़कर एक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह 70 साल पुरानी कांजीवरम की साड़ी पहने नजर आईं।
मानुषी छिल्लर ने बताया कैसे मिलता है उन्हें ‘सुकून’
मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें सुकून कैसे मिलता है और सुकून पाने के लिए वह क्या-क्या करती हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर उन चीजों की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जो उन्हें खुशी और शांति देती हैं।
दुनिया भर में बढ़ रही भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता : नानी
मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सफल अभिनेता नानी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हिट: द थर्ड केस’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
अंगद बेदी को मिला एक्सरसाइज के लिए नया साथी, जानें कौन है
मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता अंगद बेदी घर पर योग सीजन का आनंद लेते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर शेयर लेटेस्ट वीडियो में उनके साथ नया साथी भी नजर आया। वह अपनी लाडली मेहर के साथ एक्सरसाइज करते नजर आए।











