इस गाने ने बदल दी थी फरदीन खान की जिंदगी, 24 साल पूरे होने...
मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता फरदीन खान ने साल 2001 में आई अपनी रोमांस-थ्रिलर फिल्म ‘प्यार तूने क्या किया’ के गाने ‘कम्बख्त इश्क’ के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। अभिनेता ने गाने के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाते हुए पुरानी यादें ताजा की और बताया कि इस गाने ने उनकी जिंदगी बदल दी।
अक्षरा सिंह को घर में मिली ये ‘दोस्त’, अभिनेत्री बोलीं- ‘बाहर ढूंढने की जरूरत...
मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट अभिनेत्री अक्षरा सिंह अक्सर लेटेस्ट पोस्ट के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट को गुलजार रखती हैं। ‘मेहरी झक्कास चाही’ पर बनाए रील को उन्होंने शेयर किया, जिसमें वह अपनी मां नीलिमा संग गाने पर लिप-सिंक करती नजर आईं। इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट के साथ अक्षरा ने यह भी बताया कि उनकी नई दोस्त कौन है?
सुधांशु पांडे ने शेयर की आशा ‘ताई’ संग तस्वीर, बोले- लीजेंड्स न थकते न...
मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता सुधांशु पांडे ने सोशल मीडिया पर गायिका आशा भोसले के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसमें 'आशा ताई' संग उनकी बॉन्डिंग नजर आ रही है।
पहलगाम आतंकी हमले से दुखी अर्जुन बिजलानी ने लिया महत्वपूर्ण फैसला
मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और 'खतरों के खिलाड़ी' के विजेता अर्जुन बिजलानी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की। इस दौरान उन्होंने पहलगाम हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि वो आहत हैं और वर्तमान हालात को देखते हुए म्यूजिक वीडियो 'जा उसका हो जा' को प्रमोट न करने का फैसला किया है।
पहलगाम आतंकी हमले पर बोलीं दिव्या दत्ता, ‘घटना दिल दहलाने वाली, हम खड़े हैं...
मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर देशवासियों में आक्रोश व्याप्त है। फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी आतंकियों की कायराना हरकत की कड़ी निंदा करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात की और घटना को ‘दिल दहला देने वाला’ बताते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की।
विवादों में रही, सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, ‘फुले’ ही नहीं इन फिल्मों का...
मुंबई, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। देश भर में मचे हो-हल्ले के बीच प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म ‘फुले’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म पर ‘ब्राह्मणों’ का अपमान करने का आरोप लगा और खूब विवाद हुआ। हालांकि, विवाद के बीच रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘फुले’ अकेली नहीं है। इसी साल विक्की कौशल की ‘छावा’ तो कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ समेत अन्य फिल्मों का भी नाम शामिल है।
पहलगाम हमले के बाद अनु अग्रवाल ने कहा, ‘पीएम मोदी को मेरा पूरा समर्थन...
मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले पर 'आशिकी' फेम अभिनेत्री अनु अग्रवाल ने दुख जताया।
कंधे पर धनुष लटकाए निडर योद्धा बनकर निकली आकांक्षा शर्मा, ‘केसरी वीर’ से फर्स्ट...
मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बादशाह के गाने 'जुगनू' में नजर आईं आकांक्षा शर्मा बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। जल्द ही वह सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सूरज पंचोली स्टारर 'केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ' में नजर आएंगी। उन्हें इस फिल्म में निडर योद्धा राजल का रोल मिला है। मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला लुक जारी कर दिया है। यह फिल्म 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
पहलगाम आतंकी हमले से राशि खन्ना खिन्न लेकिन उम्मीद- ‘हम पहले से ज्यादा मजबूत...
मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश में आक्रोश है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, हर कोई इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा कर रहा है। इस कड़ी में मशहूर एक्ट्रेस राशि खन्ना ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है और लोगों से एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की।
उलझन में वामिका गब्बी, खुद ही बोल पड़ीं- ‘आपकी प्रेमिका आज थोड़ी कंफ्यूज्ड सी...
मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूल चूक माफ' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस जितना उत्सुक हैं, उतना ही एक्साइटेड वह अभिनेत्री की पोस्ट को लेकर भी दिखाई देते हैं। इस कड़ी में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की और लिखा कि वह थोड़ी कंफ्यूज्ड हैं।











