विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दीया मिर्जा की अपील ‘प्रकृति के साथ बिताएं समय’
मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अभिनेत्री दीया मिर्जा ने लोगों से प्रकृति के साथ अधिक समय बिताने की अपील की।
अन्नू कपूर अमेरिका में करेंगे ‘अंताक्षरी का सुहाना सफर’ के 6 शो
उज्जैन, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता, लोकप्रिय होस्ट अन्नू कपूर अब अपनी खास प्रस्तुति ‘अंताक्षरी का सुहाना सफर’ को अमेरिका ले जा रहे हैं, जहां वे 6 विशेष शो करने जा रहे हैं। भारतीय संगीत, संस्कृति और मनोरंजन को समर्पित यह कार्यक्रम अमेरिका में बसे भारतीयों के लिए एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है।
हॉरर-कॉमेडी ‘द भूतनी’ में मौनी रॉय ने खुद किए स्टंट
मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। मौनी रॉय की अपकमिंग हॉरर एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'मोहब्बत' है। फिल्म में मौनी रॉय ने अपने स्टंट खुद किए हैं।
कुणाल कामरा ने ‘बुक माई शो’ को लिखा पत्र, की अपील
मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टैंड-अप कमीडियन कुणाल कामरा ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म 'बुक माई शो' को एक लेटर लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा कि 'बुक माई शो' को अपने व्यवसाय के लिए कोई भी फैसला लेने का पूरा अधिकार है। इसके साथ ही कामरा ने 'बुक माई शो' से अपील भी की।
ताहिरा को प्रोत्साहित करते नजर आए सितारे, आयुष्मान ने बताया ‘हीरो’, तो सोनाली ने...
मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। सात साल बाद दोबारा ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आईं फिल्म निर्माता-लेखिका ताहिरा कश्यप को उनके पति-अभिनेता आयुष्मान खुराना के साथ ही फिल्म जगत के कई सितारे प्रोत्साहित करते नजर आए। किसी ने उन्हें बहादुर तो किसी ने हीरो बताया।
मद्रास हाई कोर्ट ने 17 अप्रैल तक बढ़ाई कुणाल कामरा की अंतरिम जमानत
चेन्नई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर बिना उनका नाम लिए व्यंग्य करने के बाद विवादों में घिरे स्टैंड-अप कमीडियन कुणाल कामरा की मद्रास हाई कोर्ट ने 17 अप्रैल तक अंतरिम जमानत बढ़ा दी है।
कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर पर बॉम्बे हाई कोर्ट मंगलवार को करेगा सुनवाई
मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। स्टैंड-अप कमीडियन कुणाल कामरा के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग वाली उनकी याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा।
घुड़सवारी का लुत्फ उठाते नजर आए फिल्म अभिनेता सैफ अली खान
मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान एक बार फिर एक्शन में लौट आए हैं और उन्होंने एक बार फिर घुड़सवारी शुरू कर दी है।
मनोज कुमार का असली नाम तो जान गए, मगर इन एक्टर्स का नाम जानते...
मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। शेक्सपियर के ड्रामा रोमियो एंड जूलियट का लोकप्रिय डायलॉग है जिसका हिंदी में सीधा सादा सा तर्जुमा है-‘नाम में क्या रखा है।’ हमारे हिंदी सिने जगत के कई सितारे हैं जिन्होंने इस बात की गांठ बांध ली और फिर नाम में ऐसा बदलाव किया कि लोगों के दिलोदिमाग पर छा गए। रील नेम से इतने लोकप्रिय हुए कि रियल नेम की ओर किसी का ध्यान ही नहीं गया। हम आपको 60-70 के ऐसे ही सुपर स्टार्स से रूबरू करा रहा हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर संजीव कुमार तक शामिल हैं।
सात साल बाद ताहिरा कश्यप को फिर हुआ कैंसर, बोलीं ‘यह मेरा राउंड-2’
मुंबई, 7 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी और फिल्म निर्माता-लेखिका ताहिरा कश्यप सात साल बाद फिर से ब्रेस्ट कैंसर की चपेट में आ गई हैं। इस खबर की पुष्टि उन्होंने खुद की है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने इसे अपना सेकंड राउंड बताया।











