‘एक मिशन जिसने कश्मीर को बदल दिया…’ इमरान हाशमी स्टारर ‘ग्राउंड जीरो’ की रिलीज...
मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपना एक पोस्टर शेयर किया। पोस्टर के जरिए अभिनेता ने बताया कि वह एक ऐसे मिशन को सामने लाने जा रहे हैं, जिसने कश्मीर को बदलकर रख दिया।
मुंबई : पुलिस ने कुणाल कामरा को भेजा नया समन, 31 मार्च को होना...
मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। स्टैंड-अप कमीडियन कुणाल कामरा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मुंबई की खार पुलिस ने गुरुवार को कॉमीडियन को नया समन भेज 31 मार्च को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है।
राम चरण के जन्मदिन पर प्रशंसकों को तोहफा, ‘पेड्डी’ का फर्स्ट लुक आउट
चेन्नई, 27 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता राम चरण के जन्मदिन के अवसर पर ‘आरसी 16’ के निर्माताओं ने उनकी अपकमिंग फिल्म का नया पोस्टर और शीर्षक जारी कर दिया है। निर्माताओं ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर बताया कि फिल्म का नाम 'पेड्डी' है।
मैं अब भी उतनी ही नर्वस रहती हूं, जितनी पहली फिल्म के पहले शॉट...
नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। तीन दशक के करियर और राष्ट्रीय पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री मंजू वारियर ने बुधवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि वह अब भी उतनी ही नर्वस हैं, जितनी अपनी पहली फिल्म के पहले शॉट के लिए थीं।
सड़क हादसे में सुरक्षित पत्नी और परिवार, सोनू सूद बोले – ‘दुआओं में ताकत...
मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद की पत्नी का सोमवार को मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया था। उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को हल्की चोटें आई थीं और सभी ठीक हैं। सूद ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में इसे "दुआओं की ताकत" बताया और प्रशंसकों का आभार जताया।
मेरे काम का अहम हिस्सा है फिटनेस : ईशान खट्टर
मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता ईशान खट्टर ने बताया है कि वह हमेशा अपने आउटफिट्स रिपीट करते हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि फिटनेस उनके काम का बेहद अहम हिस्सा बन चुका है।
‘भोजपुरी को अश्लील न कहें’, हनी सिंह के गाने ‘मैनिएक’ के खिलाफ याचिका पर...
नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने गायक-रैपर यो यो हनी सिंह के हालिया रिलीज गाने ‘मैनिएक’ के बोल में संशोधन की मांग वाली रिट याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है। अदालत ने बुधवार को अपनी टिप्पणी में याचिकाकर्ता से "भोजपुरी को अश्लील" न कहने की हिदायत देते हुए दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा का भी जिक्र किया।
मैं योगी हूं और योगी ही रहूंगा… ‘अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए...
मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। 'मैं योगी हूं और योगी ही रहूंगा...' ये लाइन है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बन रही बायोपिक की। अपकमिंग फिल्म का टाइटल ‘अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ है। निर्माताओं ने बुधवार को टीजर जारी कर फिल्म के बारे में जानकारी दी।
जापान में रिलीज को तैयार ‘देवरा’, दर्शकों से मुलाकात कर एनटीआर जूनियर बोले- ‘अभिभूत...
मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। एनटीआर जूनियर स्टारर पैन-इंडिया फिल्म 'देवरा : पार्ट 1' जापान में धूम मचाने को तैयार है। 28 मार्च को रिलीज के लिए तैयार फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेता जापान पहुंचे। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अभिनेता ने बताया कि वह जापान का स्नेह पाकर अभिभूत और उत्साहित हैं।
सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भारत का पहला कीर्तन रियलिटी शो लॉन्च
मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। सोनी मराठी चैनल ने भक्ति गायन परंपरा कीर्तन पर आधारित भारत के पहले रियलिटी शो ‘कोन होनार महाराष्ट्रा लड़का कीर्तनकार’ लॉन्च किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए।

