सुरेश कृष्णन ने देखी कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’, बताया ‘असाधारण सिनेमाई उपलब्धि’
मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता निर्देशक सुरेश कृष्णन ने कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की खूब तारीफ की। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पत्र शेयर किया, जिसे उनके लिए कृष्णन ने लिखा और फिल्म को ‘असाधारण सिनेमाई उपलब्धि’ बताया।
पृथ्वीराज सुकुमारन ने की तकनीशियनों की तारीफ, बोले- ‘वे सुपरस्टार हैं’
नई दिल्ली, 26 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक-अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस बीच अभिनेता ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने सेट पर काम करने वाले तकनीशियनों के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें ‘सुपरस्टार’ बताया।
‘शहाना द आजमी पोज’ देती नजर आईं शबाना आजमी, कैमरे में कैद हुए फरहान...
मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अभिनेता फरहान अख्तर समेत अन्य सितारों के साथ पोज देती नजर आईं। आजमी ने इसे ‘शहाना द आजमी पोज’ बताया।
हिट होते-होते रह गई थी मल्टीस्टारर ‘क्षत्रिय’, ‘खलनायक’ स्टार बने थे वजह
मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। ‘दुश्मनी की तलवार की धार एक तरफ नहीं होती है, दोनों तरफ होती है...’ राजस्थान के दो राजपूत परिवारों की आपसी दुश्मनी पर बनी फिल्म ‘क्षत्रिय’ में कई सितारों की चमक देखने को मिली थी। रॉयल थीम, शानदार सितारे, गजब के डायलॉग्स। फिल्म फिर भी चल न सकी, क्यों? 26 मार्च 1993 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म के न चलने की वजह अभिनेता संजय दत्त बने थे।
‘दर्शकों के बिना संभव नहीं था’, डेब्यू फिल्म को मिली सराहना पर बोले सुशांत...
मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत थमके की पहली फिल्म 'पिंटू की पप्पी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अभिनेता को फिल्म में शानदार अभिनय के लिए दर्शकों और प्रशंसकों से खूब सराहना मिल रही है। थमके ने कहा कि वह फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने दर्शकों का आभार जताया।
सड़क दुर्घटना में घायल हुईं सोनू सूद की पत्नी सोनाली
मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद का मुंबई-नागपुर हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया है। उन्हें हल्की चोट आई है। हादसा नागपुर के सोनगांव थाने के पास हुआ।
सिनेमाघरों में री-रिलीज होगी गुलशन देवैया, राधिका आप्टे और साईं ताम्हणकर स्टारर ‘हंटरर’ 4
मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। गुलशन देवैया, राधिका आप्टे और साईं ताम्हणकर स्टारर एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘हंटरर’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज के लिए तैयार है। साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म दस साल बाद 4 अप्रैल को सिनेमाघरों में फिर से आएगी।
पुलिस के सामने पेश नहीं हुए कुणाल कामरा, मांगा एक सप्ताह का समय
मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बगैर उन पर विवादित टिप्पणी करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा मंगलवार को पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने एक सप्ताह का समय मांगा है। कामरा ने फोन पर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में इसकी वजह भी बताई।
सनी देओल ने आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘लाहौर 1947’ को बताया ‘बड़ी फिल्म’, जानें...
मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता सनी देओल अपकमिंग प्रोजक्ट ‘लाहौर 1947’ को लेकर उत्साहित नजर आए। आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म में अपनी भूमिका को लेकर देओल ने अपनी उत्सुकता व्यक्त की। सनी देओल ने ‘जाट’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा कि वह लंबे समय से ऐसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे, जो अब पूरा होने जा रहा है।
समय रैना को नया समन जारी, 27 या 28 मार्च को पूछताछ के लिए...
मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में विवादित बयान के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय रैना को मंगलवार को नया समन भेजा है। सेल ने उन्हें 27 या 28 मार्च को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है।


