उतार-चढ़ाव से भरा रहा मेरा करियर: शरवरी वाघ
नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री शरवरी अभिनय के क्षेत्र में पांच साल का समय बिता चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने कई शानदार फिल्में दीं। वाघ ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खूब बात की। उन्होंने बताया कि उनका सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है।
कुणाल कामरा विवाद पर छलका हंसल मेहता का दर्द, बोले- महाराष्ट्र के लिए यह...
मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के उपमुख्यमंत्री का नाम लिए बिना की गई टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच कामरा के समर्थन में फिल्म जगत के कई कलाकार नजर आए। अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बाद निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि महाराष्ट्र के लिए ये कोई नई बात नहीं है।
कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने भेजा समन, विवादित टिप्पणी मामले में पूछताछ के...
मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम लिए बिना की गई विवादित टिप्पणी को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मामले को लेकर मुंबई की खार पुलिस ने कॉमेडियन को समन भेजा है। पुलिस ने कामरा को मामले की जांच के लिए उपस्थित होने के लिए समन भेजा है।
दूसरी बार मां बनी एमी जैक्सन, बेटे को दिया जन्म
मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड में खुशियों की लहर है। अभिनेत्री आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के पेरेंट्स बनने के बाद ब्रिटिश मॉडल- अभिनेत्री एमी जैक्सन के घर भी किलकारी गूंजी है। दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री ने बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्होंने प्रशंसकों को जानकारी दी।
जयंती विशेष : जब बेटे के फैसले से खफा हो गए थे पिता, फारुक...
मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। 'तुमको देखा तो ये ख्याल आया'... दिल को छू लेने वाला ये गाना हो या इस गाने के अभिनेता, प्रशंसक कभी भी इस मंझे कलाकार को भूल नहीं सकते। खूबसूरत अदायगी, सादी सी मुस्कान, चेहरे पर शीतलता और दर्शकों की पसंद का ख्याल, इन गुणों से भरे थे दिवंगत अभिनेता फारुक शेख। अभिनय जगत के सफल कलाकार से उनके पिता तब खफा हो गए थे, जब उन्हें उनके करियर के बारे में पता चला था। 25 मार्च को अभिनेता की जयंती है। आइए उनकी जिंदगी के पन्नों को पलटते हैं...
कुणाल कामरा विवाद : हैबिटेट क्लब के अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई जारी
मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नाम लिए बगैर उन पर विवादित टिप्पणी कर फंसे स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज होने के बाद अब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) सोमवार को हैबिटेट क्लब के अवैध हिस्से को ध्वस्त करता नजर आया।
प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर ‘फुले’ का ट्रेलर आउट
मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। समाज सुधारक महात्मा ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित अपकमिंग फिल्म ‘फुले’ का ट्रेलर निर्माताओं ने सोमवार को जारी कर दिया। फिल्म में प्रतीक गांधी ज्योतिराव फुले और पत्रलेखा उनकी पत्नी ज्ञानज्योति सावित्रीबाई फुले की भूमिका में हैं।
‘विदाउट प्रेजुडिस’ के लिए गुरु रंधावा ने वार्नर म्यूजिक इंडिया से मिलाया हाथ
मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। गायक गुरु रंधावा अपने बहुप्रतीक्षित नए एल्बम ‘विदाउट प्रेजुडिस’ के लिए वार्नर म्यूजिक इंडिया के साथ काम करने को तैयार हैं। रोमांचक सहयोग के बारे में रंधावा ने खुलकर बात की।
सुशांत सिंह मामले में क्लीन चिट के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, बप्पा...
मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से क्लीन चिट मिलने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सोमवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने बप्पा के दर्शन किए।
नए शहर में नई रेड के लिए तैयार ‘अमय पटनायक’, अजय देवगन स्टारर ‘रेड...
मुंबई, 24 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेता अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रेड 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। निर्माताओं ने ‘रेड 2’ की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म सिनेमाघरों में इसी साल मई में रिलीज होगी।











