Tuesday, May 19, 2026
SGSU Advertisement

मनोरंजन

रोजलिन खान के अकाउंट से मेटा ने हटाए हिना खान की कैंसर रिपोर्ट

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रोजलिन खान ने हिना खान की मेडिकल रिपोर्ट साझा कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने 20 फरवरी को अपने इंस्टाग्राम पर हिना खान की पीईटी स्कैन रिपोर्ट शेयर की, ताकि हिना के कैंसर इलाज के बारे में उनके झूठ को उजागर किया जा सके।

‘आर्टिकल 370’ फिल्म नहीं एक ऐसी कहानी है, जिसे सामने लाना जरूरी था :...

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को रिलीज हुए रविवार को एक साल हो गए। अभिनेत्री यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं और बताया कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक ऐसी कहानी है, जिसका सुनाया जाना जरूरी था।

बिपाशा ने पति करण को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, देवी और खुद को बताया...

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता करण सिंह ग्रोवर रविवार को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पत्नी-अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अभिनेता के लिए सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट डाला, जिसमें उन्होंने करण को शुभकामनाएं देते हुए खुद को और बेटी देवी को दुनिया की सबसे भाग्यशाली इंसान में से एक बताया।

मुनव्वर फारूकी के शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाओं को आहत...

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के बाद अब बिग बॉस विजेता स्टैंड-अप कॉमेडियन 'बिग बॉस' विजेता मुनव्वर फारूकी के शो ‘हफ्ता वसूली’ के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। मुनव्वर पर धार्मिक भावना के अपमान और अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया गया है।

शूटिंग के दौरान गुरु रंधावा को लगी चोट, बोले- ‘एक्शन करना आसान नहीं, मेरा...

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता-गायक गुरु रंधावा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘शौंकी सरदार’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। रविवार को अस्पताल से एक तस्वीर शेयर कर उन्होंने बताया कि पहले स्टंट पर ही उन्हें यह चोट लग गई। एक्शन करना मुश्किल है लेकिन वह अपने प्रशंसकों के लिए खूब मेहनत करेंगे।

‘हृदयपूर्वम’ में सत्यन एंतिकाड और मोहनलाल के साथ नजर आएंगी मालविका, बोलीं- ‘ये सपना...

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री मालविका मोहनन की ‘हृदयपूर्वम’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म के सेट से पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेत्री ने इसे अपने करियर के अब तक के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक बताया। मालविका ने यह भी कहा कि मोहनलाल और सत्यन एंतिकाड के साथ काम करना ‘सपना सच होने’ जैसा है।

पति जैकी ने दिया लिली का गुच्छा, रकुल बोलीं- ‘तुमसे बहुत प्यार ‘

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अपनी हालिया रिलीज कॉमेडी-ड्रामा ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ की सफलता से खुश हैं। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी की एक और वजह बताई। रकुल को उनके पति जैकी भगनानी ने गुलाबी लिली का गुच्छा भेंट किया, जिसे पाकर वह तस्वीरों में खिली-खिली नजर आईं।

रश्मिका मंदाना ने बताया, नाइट शूट के लिए क्या है पसंदीदा स्नैक

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। अपनी हालिया रिलीज ‘छावा’ की सफलता का लुत्फ उठा रहीं अभिनेत्री रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रशंसकों को रात भर शूटिंग के बाद भोर में किए अपने नाश्ते की झलक दिखाई, जो उनके नाइट शूट या रात में किए अथक मेहनत को और भी खास बना देता है।

फिर से रिलीज होगी राजकुमार राव स्टारर ‘शाहिद’, हंसल मेहता बोले- ‘ये फिल्म एक...

मुंबई, 23 फरवरी (आईएएनएस)। वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता शाहिद आजमी के जीवन पर बनी राजकुमार राव स्टारर 'शाहिद' फिर से रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता ने रविवार को एक पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और प्रशंसकों को जानकारी दी।

अंकित अनिल शर्मा ने बताया, ‘छावा’ के बाद कैसे मिला ‘टॉक्सिक’ में काम

चेन्नई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। 'छावा' में संताजी गोरपड़े की भूमिका निभाने के बाद अभिनेता अंकित अनिल शर्मा निर्देशक गीतू मोहनदास की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' में नजर आएंगे। फिल्म में केजीएफ अभिनेता यश मुख्य भूमिका में हैं। अनिल ने बताया कि उन्हें फिल्म में कैसे काम मिला।

खरी बात