Monday, May 18, 2026
SGSU Advertisement

मनोरंजन

कभी चिता के पास खड़े तो कभी जेल में कैद दिलजीत, बताया कब जारी...

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस) । अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘पंजाब '95’ का फर्स्ट लुक साझा किया था। अब अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए बताया कि फिल्म का टीजर कब जारी होगा।

सेना दिवस : सनी देओल ने जवानों के साथ बिताया समय, साहस, बलिदान को...

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस) । सेना दिवस के अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने बुधवार को देश के जवानों के साथ समय बिताया। अभिनेता ने देश के असली नायकों के साहस, बलिदान और अटूट समर्पण को भी सलाम किया।

मुमताज ने फैंस की बात मानी, बोलीं जल्द पूरी करूंगी दूसरी मुराद

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस) । दिग्गज अभिनेत्री मुमताज प्रशंसकों की मांग पर भारतीय पारंपरिक पोशाक में नजर आईं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किया, जिसमें वह सफेद सलवार कुर्ता पहने बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। वीडियो को साझा करते हुए अभिनेत्री ने प्रशंसकों से यह भी वादा किया कि जल्द ही वो साड़ी में नजर आएंगी।

चित्रांगदा सिंह ने शूटिंग सेट पर पहुंचे खास मेहमान की दिखाई झलक

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस) अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लंच के समय सेट पर आए एक खास मेहमान की झलक दिखाई। वीडियो में एक बंदर सेट पर केला खाते हुए दिखाई दिया।

परिवार-दोस्तों संग आनंद भरे पल बिताते नजर आए राकेश बेदी, बोले- ‘अंदर का बच्चा...

मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। मनोरंजन जगत के दिग्गज अभिनेता-कॉमेडियन राकेश बेदी अलग अंदाज के साथ प्रशंसकों संग सोशल मीडिया पर रूबरू होते हैं। अभिनेता ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनके साथ दोस्त और परिवार के सदस्य हैं। वीडियो में वह दोस्तों और परिवार संग खुशनुमा पल बिताते दिखे। उन्होंने बताया कि उनके अंदर का बच्चा जाग गया है।

‘स्काई फोर्स’ के लिए सारा ने फोन से बनाई दूरी, सेट पर एकांत में...

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सारा अली खान की मोस्ट अवेटेड वॉर-ड्रामा 'स्काई फोर्स' सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है। रिलीज के बाद से ही अभिनेत्री को उनकी भूमिका के लिए काफी सराहना मिल रही है। सारा ने 'स्काई फोर्स' के लिए खुद को तैयार करने में काफी मेहनत की।

मुंबई मेट्रो में सोनू सूद ने किया सफर, फैंस के बीच नजर आया ‘फतेह’

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता सोनू सूद की हालिया रिलीज फि‍ल्‍म ‘फतेह’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को लेकर उत्‍साह‍ि‍त अभिनेता ने हाल ही में मुंबई मेट्रो में यात्रा की।

गणेश आचार्य ने अनाउंस की नई फिल्म ‘सिर्फ तुम’

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के सफल निर्माता-कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने नई रोमांटिक-एंटरटेनर फिल्म ‘सिर्फ तुम’ की घोषणा की है। प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म का निर्देशन दिग्गज दीपक शिवदासानी करेंगे। गणेश आचार्य के वी2एस प्रोडक्शन ने फिल्म की घोषणा करते हुए बताया कि वह बेहद उत्साहित हैं।

मकर संक्रांति : परेश ने पकड़ी परेती, तो अक्षय ने ढीला मांझा, ‘भूत बंगला’...

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। देश भर में मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। त्योहार को लेकर सेलेब्स के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिला। अक्षय कुमार और परेश रावल ने फैंस को मकर मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए अपकमिंग फ‍ि‍ल्‍म ‘भूत बंगला’ के सेट पर खूब पतंग उड़ाई।

प्रतिभा रांता ने दादा-दादी के साथ मनाई मकर संक्रांति, खूब उड़ाई पतंग

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। ‘लापता लेडीज’ में शानदार अभिनय कर मशहूर हुईं अभिनेत्री प्रतिभा रांता ने दादा-दादी के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मनाया। अभिनेत्री ने मकर संक्रांति के अवसर पर आईएएनएस से बात की और बताया कि वह त्योहार के दिन क्या-क्या करेंगी।

खरी बात