Monday, May 18, 2026
SGSU Advertisement

मनोरंजन

‘द ब्लैक वारंट’ में चार्ल्स शोभराज की भूमिका चुनौतीपूर्ण : सिद्धांत गुप्ता

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई लेटेस्ट सीरीज ‘द ब्लैक वारंट’ में चार्ल्स शोभराज की भूमिका को पर्दे पर शानदार तरीके से निभाते नजर आए अभिनेता सिद्धांत गुप्ता ने साबित कर दिया कि वह बेहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने बताया कि सीरीज में उनकी भूमिका चुनौतीपूर्ण रही।

मैं महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर बात करने का सार्थक तरीका खोज रही थी...

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2025 की सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक प्रविष्टि ‘संतोष’ को लेकर निर्माता और लेखिका संध्या सूरी ने आईएएनएस से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर बात करने का सार्थक तरीका खोज रही थीं, जिसे उन्होंने फिल्म के माध्यम से व्यक्त किया।

ऋषभ शेट्टी से कंगना रनौत तक, फिल्मी सितारों ने दी मकर संक्रांति-पोंगल की शुभकामनाएं

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। मंगलवार को देश भर में मकर संक्रांति और पोंगल त्योहार धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर ‘कांतारा’ के निर्देशक-अभिनेता ऋषभ शेट्टी से लेकर ‘इमरजेंसी’ अभिनेत्री कंगना रनौत समेत अन्य फिल्मी सितारों ने प्रशंसकों को त्योहार की शुभकामनाएं दी।

अनुपम खेर ने की रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात, जताया आभार

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने रेलवे और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अभिनेता ने रेल मंत्री का आभार भी जताया।

ऋतिक ने दिखाया ‘कहो ना प्यार है’ का 25 साल पुराना नोट, बताया, तब...

मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस) । अभिनेता ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर 25 साल पुराने नोट्स को साझा किया, जो 'कहो ना प्यार है' का है। नोट्स के साथ अभिनेता ने यह भी बताया कि तब से अब तक क्या बदला है।

गीता बसरा ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री गीता बसरा ने सोमवार को लोहड़ी का त्यौहार मनाया। इस दौरान 'द ट्रेन' स्टार नीले रंग की सलवार कमीज और खुले बालों में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

‘जिलबी’ में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बनकर अपराधियों का खात्मा करेंगे स्वप्निल जोशी

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता और अभिनेता स्वप्निल जोशी जल्द ही मराठी मनोरंजक फिल्म 'जिलबी' में नजर आएंगे। अपने किरदार के बारे में जानकारी देते हुए अभिनेता ने बताया कि वह 'जिलबी' में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की भूमिका में नजर आएंगे।

जैन इमाम ने टेलीविजन सफर पर की बात, बताया क्या है ‘पेशे की खूबसूरती’

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। टेलीविजन के मशहूर अभिनेता जैन इमाम ने एक अभिनेता के तौर पर टेलीविजन की दुनिया में काफी लंबा सफर तय किया है। शो ‘सुमन इंदौरी’ में शानदार अभिनय से दर्शकों से प्यार और प्रशंसा पा रहे अभिनेता ने अपने सफर पर बात की और बताया कि उनके पेशे की खूबसूरती क्या है?

संदीप सिकंद ने बताया, किस कंटेस्टेंट के सिर सज सकता है ‘बिग बॉस 18’...

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस) । सलमान खान के लोकप्रिय टीवी शो ‘बिग बॉस सीजन 18’ खत्म होने वाला है। मनोरंजन से भरपूर सीजन 19 जनवरी को ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त हो जाएगा। ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। इज बीच अभिनेता और निर्माता संदीप सिकंद ने आईएएनएस से बात की और बताया है कि ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी कौन जीत सकता है।

फराह खान के स्टाइलिस्ट बने करण जौहर, दिखाई मजेदार झलक

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस) मशहूर निर्माता-निर्देशक फराह खान ने सोशल मीडिया पर करण जौहर के साथ एक मजेदार वीडियो को शेयर किया, जिसमें करण जौहर मजाकिया अंदाज में उन्हें स्टाइल करते नजर आए।

खरी बात