जयपुर की गलियों में घूमती नजर आईं भूमि पेडनेकर, बहन के साथ ऑटो-रिक्शा राइड...
मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। भूमि पेडनेकर इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वह इन दिनों अपनी बहन समीक्षा के साथ राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर में हैं। एक्ट्रेस ने वहां से ऑटो-रिक्शा राइड लेते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया।
संजय दत्त के खास तोहफे से ‘कांटा लगा गर्ल’ खेलती आईं नजर, शेफाली ने...
मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी एल्बम सॉन्ग 'कांटा लगा' से मशहूर हुई एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला को बॉलीवुड स्टार संजय दत्त से एक दिलचस्प तोहफा मिला। इसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में शेयर किया।
एनटीआर जूनियर की ‘एनटीआरनील’ की शूटिंग शुरू, 9 जनवरी 2026 को होगी रिलीज
मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। एनटीआर जूनियर अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म 'देवरा पार्ट 1' को लेकर चर्चाओं में हैं, अब उन्होंने एक और फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म को फिलहाल टाइटल 'एनटीआरनील' दिया गया है लेकिन इसमें बदलाव होगा। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘वर्कआउट करते वक्त गिर जाती हूं, बहुत पेन होता है,’ हिना खान ने बयां...
मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर एक्ट्रेस हिना खान इस समय ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज पर हैं। इस गंभीर बीमारी को मात देने के लिए वह पूरा ट्रीटमेंट ले रही हैं। वह कीमोथेरेपी करवा रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि वर्कआउट सेशन के दौरान उनके पैर सुन्न हो जाते हैं, जिसके चलते वह कंट्रोल खो देती हैं और गिर जाती हैं। उन्हें तेज दर्द होता है।
‘नाग पंचमी’ पर करिश्मा तन्ना की लोगों से अपील, ‘सांपों को दूध चढ़ाना बंद...
मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। आज नाग पंचमी का त्योहार है। इस मौके पर पूरे देश में नागों की पूजा की जाती है और पूजा के दौरान सांपों को दूध चढ़ाने की परंपरा कई सदियों से चली आ रही है। इसको लेकर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लोगों से सांपों को दूध न चढ़ाने की अपील की है।
सुनील शेट्टी ने मंगलुरु वाले घर में रखी ‘नाग पंचमी’ की पूजा, शेयर किया...
मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पूरे देश में शुक्रवार को नाग पंचमी मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में त्योहार का खास महत्व है। इस मौके पर लोग अपने घरों में विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन करते हैं। अभिनेता सुनील शेट्टी ने कर्नाटक के मंगलुरु के मुल्की वाले अपने घर पर एक पूजा रखी, जिसका वीडियो उन्होंने इंटरनेट पर शेयर किया है।
जैवलिन थ्रो में सिल्वर जीतने पर करीना समेत तमाम सेलेब्स बोले, ‘शाबाश नीरज!’
मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता, तीन साल पहले उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। नीरज की इस ऐतिहासिक जीत पर करीना कपूर खान, ट्विंकल खन्ना, रकुल प्रीत सिंह और आयुष्मान खुराना समेत कई सितारों ने उन्हें बधाई दी।
सरोज खान ही इकलौती ऐसी थीं जो मुझे नचा सकती थीं : सोमी अली
मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। सैफ अली खान और शिल्पा शेट्टी स्टारर फिल्म 'आओ प्यार करें' 1994 में रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस सोमी अली ने इस फिल्म से जुड़ा एक थ्रोबैक मोमेंट शेयर किया है और बताया है कि दिवंगत दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान ही थीं जो उन्हें नचा सकती थीं।
‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में भाई सनी को देख विक्की कौशल ने कहा, ‘मैं...
मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर 'फिर आई हसीन दिलरुबा' आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। इस सीक्वल में हर्षवर्धन राणे की जगह सनी कौशल नजर आएंगे। फिल्म में अपने भाई सनी कौशल की परफॉर्मेंस से एक्टर विक्की कौशल काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जमकर तारीफ की।
‘सिटाडेल सीजन 2’ की तैयारी में जुटी प्रियंका चोपड़ा ने बदला आंखों का रंग
मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का जादू चलाने वाली प्रियंका चोपड़ा पिछले काफी दिनों से वेब सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं। यह दुनियाभर की मोस्ट पॉपुलर सीरीज में से एक है। ऑडियंस ने इस सीरीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। एक्ट्रेस अब इसका दूसरा सीजन लेकर आ रही हैं।











