मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी...
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बदलती लाइफस्टाइल, प्रदूषण, धूप, तनाव और गलत खानपान का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखाई देता है। झुर्रियां, एज स्पॉट्स, दाग-धब्बे और रूखी त्वचा जैसी परेशानियां अब कम उम्र की भी समस्या बनने लगी हैं। ऐसे में प्राकृतिक उपाय बेहद कारगर हैं, जिनमें मोरिंगा तेल बेहतर विकल्प है।
जैकी श्रॉफ ने याद किए संगीत और सिनेमा के तीन दिग्गज, फैंस को यादों...
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। सिनेमा जगत में बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ का अंदाज बाकी सितारों से काफी अलग है। जहां कई कलाकार अपने निजी जीवन या फिल्मों के प्रचार तक सीमित रहते हैं, वहीं जैकी श्रॉफ अक्सर भारतीय संगीत, पुराने कलाकारों और यादगार चेहरों को याद करते हुए दिखते हैं। बुधवार को उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शास्त्रीय संगीत, सिनेमा की खूबसूरत यादें और दिग्गज कलाकारों के प्रति सम्मान दिखाया।
विवेक ओबेरॉय ने दायर किया पर्सनैलिटी राइट्स केस, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अभिनेता
नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाया है। उन्होंने अपनी छवि और पहचान के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभिनेता की ओर से वकील सना रईस खान ने कोर्ट में याचिका दायर की है।
‘सनम तेरी कसम’ और ‘एक दीवाने की दीवानीयत’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद...
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड में ‘सनम तेरी कसम’ से डेब्यू करने वाले अभिनेता हर्षवर्धन राणे की फिल्म पहली बार कमाल दिखाने में असफल रही। मगर, री-रिलीज पर इसका जादू बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। वहीं, 'एक दीवाने की दीवानीयत' भी दर्शकों को खासा इंप्रेस कर गई। क्या आप जानते हैं कि इन दोनों ही फिल्मों के लिए हर्षवर्धन मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे?
फायरिंग मामला : रोहित शेट्टी की बढ़ाई गई सुरक्षा, कई लोगों के बयान दर्ज,...
मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग मामले को लेकर मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट मोड पर है। बिश्नोई गैंग द्वारा की गई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने रोहित शेट्टी की सुरक्षा बढ़ा दी है। पहले उनके घर पर सिर्फ दो पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन अब सुरक्षा में इजाफा किया गया है।
यादों में बिरजू महाराज: कथक की ख्याति विश्व मंच पर ले जाने वाले ‘कथक...
नई दिल्ली, 3 फरवरी (आईएएनएस)। पंडित बिरजू महाराज एक हस्ती का नाम है, जिन्होंने कथक को विश्व मंच पर पहचान दिलाई। कथक सम्राट का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश के कालका बिंदादिन घराने में हुआ था। उन्होंने नृत्य नाटिकाओं जैसे गोवर्धन लीला, माखन चोरी, मालती माधव, कुमार संभव और फाग बहार आदि में भगवान कृष्ण के अवतार और लीलाओं को कथक की बंदिशों और नृत्य के भावों इशारों के जरिए खूब सुंदर तरीके से व्यक्त किया।
सनी देओल की आंखों पर बैठी थी मक्खी, फिर भी नहीं रोका शॉट: तिलोत्तमा...
मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स की आगामी ड्रामा फिल्म 'इक्का' जल्द ही स्ट्रीमिंग पर आने वाली है। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना 29 साल बाद फिर से पर्दे पर साथ में नजर आएंगे।
पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आएगी सैफ-प्रतीक की जोड़ी, ‘हम हिंदुस्तानी’ में सुनाएंगे...
मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स जल्द ही वेब सीरीज 'हम हिंदुस्तानी' लेकर आ रहा है, जिसमें पहली बार अभिनेता सैफ अली खान और प्रतीक गांधी स्क्रीन पर साथ काम करते नजर आएंगे। यह पीरियड ड्रामा स्वतंत्र भारत के पहले लोकतांत्रिक चुनाव की अनसुनी कहानी सुनाएगा।
‘बॉर्डर 2’ में अंडरवॉटर सीक्वेंस को लेकर बोले आहान शेट्टी, मेरा पाडी लाइसेंस बेहद...
मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। खास तौर पर फिल्म में अहान शेट्टी के अभिनय की काफी सराहना की जा रही है। फिल्म में अहान ने भारतीय नौसेना अधिकारी की भूमिका निभाई है। इसी बीच अभिनेता ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने किरदार की तैयारी और ट्रेनिंग को लेकर अहम बातें साझा कीं।
कद्दू का रायता: भाग्यश्री ने शेयर की गट हेल्थ के लिए खास रेसिपी
मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री अपनी सकारात्मक सोच और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने पर जोर देती हैं। वह न सिर्फ खुद फिटनेस और अच्छे खान-पान का ध्यान रखती हैं, बल्कि फैंस के साथ भी ऐसी टिप्स शेयर करती रहती हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपनाई जा सकें।

