Sunday, June 14, 2026
SGSU Advertisement
Home मनोरंजन कद्दू का रायता: भाग्यश्री ने शेयर की गट हेल्थ के लिए खास...

कद्दू का रायता: भाग्यश्री ने शेयर की गट हेल्थ के लिए खास रेसिपी

0
25

मुंबई, 3 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री अपनी सकारात्मक सोच और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने पर जोर देती हैं। वह न सिर्फ खुद फिटनेस और अच्छे खान-पान का ध्यान रखती हैं, बल्कि फैंस के साथ भी ऐसी टिप्स शेयर करती रहती हैं जो रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपनाई जा सकें।

अभिनेत्री ने मंगलवार को ऐसी हेल्दी टिप इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को शेयर की। अभिनेत्री ने कद्दू के रायते की न सिर्फ रेसिपी शेयर की, बल्कि इसके फायदे भी बताए। अभिनेत्री ने बताया, “कद्दू का रायता एक ऐसी आसान रेसिपी है जो गट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करती है, बल्कि यह पेट को ठंडक भी पहुंचाता है और साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।

इसी के साथ ही, अभिनेत्री ने इसके कुछ फायदे भी बताए। उन्होंने कहा, “दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो खाने को अच्छे से पचाने में मदद करते हैं, जबकि प्याज पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कद्दू पेट को ठंडक पहुंचाता है और सूजन कम करने में सहायक होता है और इसमें सरसों का तड़का स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

अभिनेत्री ने वीडियो में बताया कि रायता बनाना बहुत आसान है। इसे ज्वार की रोटी के साथ खा सकते हैं। अभिनेत्री ने वीडियो शेयर कर लिखा, “इस स्वादिष्ट डिश के साथ अपनी गट हेल्थ को बेहतर बनाइए। इसे बनाना बहुत आसान है और ज्वार की रोटी के साथ खाने में बेहद लाजवाब लगती है। यह धीरे-धीरे मेरे पसंदीदा कम्फर्ट फूड्स में से एक बन गई है। इस रेसिपी को जरूर ट्राय करें और बताइए कि आपको कैसी लगी।”

अभिनेत्री का पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वे कमेंट सेक्शन में रायते की तारीफ कर रहे हैं, और कई लोगों ने कमेंट करके बताया कि वे भी इसे जल्द ट्राय करेंगे।

भले ही भाग्यश्री का फिल्मी सफर कम रहा हो, लेकिन वे फैंस के बीच अपनी खास मौजूदगी रखती हैं और अक्सर ऐसे हेल्दी टिप्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।